Responsive Scrollable Menu

रेत के गांव से नेशनल तक तीजा का सफर! बाड़मेर की बेटी ने हैंडबॉल में रजत दिलाकर रचा नया इतिहास

Barmer News Hindi : सरहदी बाड़मेर जिले के चोहटन उपखंड के छोटे से गांव ओगाला की बेटी तीजा ने यह साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान के लिए बड़े शहर नहीं, बड़ा हौसला चाहिए. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओगाला की 12वीं कक्षा की छात्रा तीजा ने 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं में आयोजित इस प्रतियोगिता में तीजा ने अपनी तेज रफ्तार, बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल से राजस्थान टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई. किसान परिवार से आने वाली तीजा ने सीमित संसाधनों, मैदान की कमी और ग्रामीण परिवेश जैसी चुनौतियों के बावजूद लगातार अभ्यास और दृढ़ संकल्प के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया. बाड़मेर लौटने पर उसका भव्य स्वागत हुआ और गांव-स्कूल में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला, जो उसकी मेहनत की बड़ी जीत बन गया.

Continue reading on the app

NEET UG Registration 2026: MBBS उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, आज से शुरू हुए आवेदन

मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। NEET UG 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 तय की गई है।

NEET UG 2026 आवेदन प्रक्रिया ऐसे करें पूरी
NEET UG फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें—

  • सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर “Registration for NEET (UG) – 2026 is LIVE” लिंक पर क्लिक करें
  • मांगी गई बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • लॉगिन करके शैक्षणिक व व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें

NEET UG 2026 आवेदन शुल्क
NEET UG परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

NEET UG 2026 एग्जाम डेट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा मोड: पेन-पेपर मोड
शिफ्ट: एक ही शिफ्ट
समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

NEET UG 2026 के लिए पात्रता
NEET UG परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं / इंटरमीडिएट Physics, Chemistry और Biology (PCB) विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मेडिकल कोर्स में प्रवेश के इच्छुक सभी योग्य छात्र इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं

Continue reading on the app

  Sports

चार प्रमुख टाइगर रिजर्व में मोबाइल से रील और वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर जुर्माना और FIR की चेतावनी

जयपुर: राजस्थान के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य के चार प्रमुख टाइगर रिजर्व-रणथंभौर, सरिस्का, मुकुंदरा हिल्स और रामगढ़ विषधारी-में अब जंगल सफारी के दौरान मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध रील बनाने, वीडियो शूट करने और सेल्फी लेने जैसी गतिविधियों … Sun, 08 Feb 2026 17:25:26 GMT

  Videos
See all

भारतीय मूल के लोगों से मिले PM मोदी #pmmodi #malaysiavisit #foreignvisit #diplomacy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T12:09:03+00:00

'गौरव गोगोई पाकिस्तानी दूतावास गए थे' #assamcabinet #gogoi #pakconnection #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T12:16:14+00:00

सीएम का हेलीकॉप्टर रास्ता भूला, अलग हेलीपैड पर उतरा | #CMNews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T12:07:51+00:00

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को हवा में उछाला | #RoadAccident #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T12:06:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers