HP: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं और वन मित्रों के मानदेय में वृद्धि ,जानें खाते में कितनी बढ़कर मिलेगी राशि
दशहरे से पहले हिमाचल प्रदेश के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं, वन मित्रों और सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों को तोहफा मिला है। शनिवार, 10 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन कर्मचारियों के मानदेय में 500 से 2000 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।
इसके अलावा बैठक में विधवाओं, निराश्रित और एकल महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए वार्षिक आय सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करने का फैसला लिया गया है।
होमगार्ड स्वयंसेवकों और उनके परिवारों के लिए राष्ट्रपति मेधावी सहायता योजना के तहत अचानक उत्पन्न गंभीर संकट, बीमारी या चोट की स्थिति में वित्तीय सहायता राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को भी मंजूरी दी गई है। मृत्यु की स्थिति में एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
इन कर्मचारियों का बढ़ाया गया मानदेय
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 1000 रुपए बढ़ाते हुए 10,500 रुपये से 11,500 रुपये किया गया है।
- आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 5,800 रुपये से बढ़ाकर 6,800 रुपये किया गया है।
- वन मित्रों का मासिक मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये किया गया है।
- सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों के मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की गई है।नई दरें 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगी। इससे 489 स्पेशल पुलिस अधिकारियों को लाभ मिलेगा।
दिव्यांगों की पेंशन में भी इजाफा
कैबिनेट द्वारा शत-प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों की मासिक पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये किया गया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। वर्तमान में इन्हें 1700 रुपए मिलते हैं और अब इस वृद्धि के बाद पेंशन की राशि में 1300 रुपए का इजाफा होगा। इससे पात्र करीब 6 हजार दिव्यांग पेंशनधारकों लाभान्वित होंगे।
वाराणसी: 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन, मनसुख मांडविया रहे मुख्य अतिथि
वाराणसी, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिट इंडिया अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले संडे ऑन साइकिल के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन इस बार वाराणसी में किया गया। माय भारत के स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतने वाले एथलीट भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
मनसुख मांडविया ने बैलून उड़ाकर संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ साइकिल चलाई।
नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खेल मंत्री ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले एथलीटों और संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों के खास लोगों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ हर आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और मोटापे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करना था।
मीडिया से बात करते हुए खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, वाराणसी के नमो घाट से माय भारत के स्वयंसेवकों द्वारा संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। साइकिल चलाना फिटनेस का एक मंत्र है। यह एक श्रेष्ठ एक्सरसाइज है। साइकिलिंग से प्रदूषण की समस्या का भी निवारण होता है और ईंधन की बचत होती है। साइकिलिंग से ट्रैफिक की समस्या का भी समाधान होता है।
उन्होंने कहा, संडे ऑन साइकिल के द्वारा माय भारत के लाखों युवा साइकिल चलाकर फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। फिटनेस के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में वाराणसी के युवा नमो घाट पर जुटे हुए हैं। हम सभी देशवासियों को फिटनेस का संदेश देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
--आईएएनएस
पीएके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation










