Responsive Scrollable Menu

'रामायण' फिल्म के मेकर पर इनकम टैक्स रेड की खबर:नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस के मुंबई दफ्तरों में जांच; विदेशी लेन-देन से जुड़ा मामला

फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की खबर है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई विदेशी लेन-देन (फॉरेन रेमिटेंस) में हुई गड़बड़ियों के सिलसिले में की है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बड़ी बजट की फिल्म रामायण की रिलीज से कुछ हफ्ते पहले यह कार्रवाई सामने आई है। विदेशी लेन-देन से जुड़ा है मामला आयकर विभाग की यह सर्च कार्रवाई विदेशों में पैसे भेजने से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गई है। हालांकि, किस तरह के लेन-देन की जांच की जा रही है और इस कार्रवाई का दायरा कितना बड़ा है, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी या खुलासा नहीं किया गया है। 7 अक्टूबर की सुबह जैसे ही इस रेड की खबर फैली, शेयर बाजार में प्राइम फोकस के शेयरों में तुरंत 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हाल ही में सेट पर लगी थी मामूली आग आयकर विभाग की यह कार्रवाई मुंबई स्थित प्राइम फोकस स्टूडियोज में 'रामायण' के सेट के पास हुई आगजनी की घटना के कुछ दिनों बाद हुई है। उस समय स्टूडियो के पास मामूली आग लग गई थी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और स्थिति पर काबू पाने के तुरंत बाद शूटिंग का काम दोबारा शुरू कर दिया गया था। 4000 करोड़ के बजट में बन रही है 'रामायण' नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इस पौराणिक फिल्म को लगभग 4,000 करोड़ रुपए के बजट पर तैयार किया जा रहा है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। हॉलीवुड स्तर का काम कर रही है DNEG नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस मनोरंजन जगत में विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एनिमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और कंटेंट क्रिएशन का काम करती है। नमित मल्होत्रा इस रामायण फिल्म का निर्माण एक्टर यश की कंपनी 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' और 'DNEG' के साथ मिलकर कर रही है। DNEG इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स संभाल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) की भूमिका में हैं। वहीं सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) के किरदारों में नजर आएंगे। ये खबर भी पढ़ें फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जल्द राजा दशरथ के रोल में नजर आएगे । वह नितेश तिवारी की दो हिस्सों में बन रही फिल्म रामायण में नजर आएंगे। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

एक्ट्रेस जीनत अमान ने जयपुर में खरीदी सिल्वर ज्वेलरी-साड़ी:‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के बीच एक्ट्रेस ने की शॉपिंग; रामबाग में ज्योतिष को दिखाई हाथ की रेखाएं

जयपुर में वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग चल रही है। वेब सीरीज के पहले फेज में शूटिंग करने आईं अभिनेत्री जीनत अमान ने शहर में बिताए एक दिन की अलग-अलग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने परकोटा क्षेत्र की गलियों में घूमने से लेकर जौहरी बाजार में चांदी की ज्वेलरी सहित साड़ियों की खरीदारी और रामबाग पैलेस में हाई टी का आनंद लिया। जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा- ‘छुट्टी का दिन मिला तो मैंने वही किया, जिसके लिए जयपुर खास तौर पर जाना जाता है। मैंने पुराने शहर की बेहद बिजी और गलियों में चांदी और साड़ियों की खरीदारी की।’ उन्होंने लिखा कि जयपुर ने मेरे इस ऑफ डे को यादगार बना दिया। वहीं जीनत अमान ने रामबाग पैलेस में हस्तरेखा विशेषज्ञ को हाथों की रेखाएं दिखाईं। यहां देखिए फोटोज… जौहरी बाजार को बताया अनुभव जीनत अमान ने जौहरी बाजार को अपनी तरह का अलग अनुभव बताते हुए लिखा- यहां की गलियां संकड़ी और भीड़भाड़ वाली हैं। दुकानों के बाहर सजा सामान, अलग-अलग तरह की खुशबू, रंग-बिरंगी चीजें और दुकानदारों की आवाजाही बाजार को जीवंत बनाए रखती है। जीनत ने बताया- बाजार में दुकानदार एक के बाद एक सामान दिखाते रहते हैं और ग्राहक के लिए सही चीज तलाशने का सिलसिला चलता रहता है। रामबाग पैलेस में ज्योतिषी को दिखाया हाथ पुराने शहर में शॉपिंग के बाद जीनत अमान रामबाग पैलेस पहुंचीं। उन्होंने जौहरी बाजार की भीड़ और रामबाग पैलेस की शाही शांति के बीच के फर्क को महसूस किया। जीनत ने रामबाग पैलेस के माहौल का जिक्र करते हुए वहां की वास्तुकला, फव्वारों, बगीचों, मोर को बयां किया। यहां उन्होंने हाई टी का आनंद लिया। इस दौरान एक हस्तरेखा विशेषज्ञ (ज्योतिषी) को उन्होंने हाथ दिखाया। जीनत ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि हस्तरेखा विशेषज्ञ ने मेरी जिंदगी के हालात को लेकर मुझे अपनी बातों से खुश कर दिया। जीनत अमान ने लिखा- अब मुझे किसी जगह घूमते हुए केवल तय सूची के मुताबिक सभी जगहों को देखने या घूमने की जल्दी नहीं रहती। इसके बजाय मैं किसी बाजार में यूं ही घूमना, किसी अपने के लिए खूबसूरत चीज खरीदना, धूप में बैठना, किसी पुरानी इमारत को निहारना या कुछ स्वादिष्ट खाना ज्यादा पसंद करती हूं। उन्होंने लिखा कि अब मैं यात्रा के दौरान दिन को अपनी गति से गुजरने देना पसंद करती हूं। शायद यही एक छुट्टी है। बस उसे सिर्फ यादगार बनाया जाए। जैसलमेर के लिए भी लिखा था, कुछ जगहें लंबे समय तक याद रह जाती हैं जीनत अमान ने जैसलमेर में पिछले दिनों बिताए अपने दिनों की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जीनत ने लिखा कि एक अभिनेता किसी प्रोजेक्ट को बनाने में काफी समय बिताता है। फिर एक समय ऐसा भी आता है, जब उसे लोगों के सामने ऐसा व्यवहार करना पड़ता है, जैसे उसे उसके बारे में कुछ पता ही नहीं है। उन्होंने इसे अभिनेता की जिंदगी का दिलचस्प हिस्सा बताया। उन्होंने जैसलमेर को ऐसा शहर बताया, जहां पहुंचना अपने आप में खास अनुभव है। उन्होंने जैसलमेर की सुनहरी बलुआ पत्थर की इमारतों, खूबसूरत बगीचों और राजस्थान की खास खामोशी का जिक्र किया, जिसे महसूस किया जा सकता है। जीनत ने लिखा कि इतने वर्षों तक फिल्म सेट पर रहने के बाद मैंने यह महसूस किया है कि हमेशा वही दृश्य याद नहीं रहते, जिनकी शूटिंग की गई हो। कई बार किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की याद किसी जगह, वहां की रोशनी, खिड़की से दिखाई देने वाले नजारे या शूटिंग के बीच बिताए गए किसी शांत पल से जुड़ जाती है। जीनत ने कहा कि मुझे लगता है कि जैसलमेर की यह जगह भी उन्हें लंबे समय तक याद रहेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: साई सुदर्शन को फिर हुई इंजरी, LIVE मैच में दिखे लंगड़ाते, मैदान से बाहर

साई सुदर्शन को रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन चोट लग गई है. चोट के चलते वो लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए. सुदर्शन ने अभी हाल ही में इंजरी से वापसी की है. सवाल है नई चोट कितनी गंभीर है? Mon, 12 Oct 2026 11:55:25 +0530

  Videos
See all

Opposition March to SC: CJI Surya Kant ने विपक्ष को ना मिलने का कारण बताया | INDIA Alliance Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:14:21+00:00

सऊदी पर हूतियों ने दागी मिसाइल, 13 की मौत | Riyadh Airport Attack | Houthi Attack | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:14:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers