Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स: मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत ने पुरुष हॉकी के गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा, ओलंपिक टिकट भी पक्का

भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने आज सुबह पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल भारत के नाम किया वहीं हॉकी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने ये कारनामा कर दिखाया, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान में भारत के तिरंगे की शान को उस समय और बढ़ा दिया जब फ़ाइनल मुकाबले में मलेशिया जैसी मजबूत टीम को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा कर लिया, मलेशिया को सिल्वर मेडल मिला। इस जीत के साथ ही भारत ने 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

एशियन गेम्स के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीमों ने दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता है इसके अलावा ये पहला मौका है जब भारत की पुरुष हॉकी टीम में लगातार दूसरे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है  भारत ने 2023 में हांगझू एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। बता दें कल 2 अक्टूबर को खेले महिला हॉकी के फ़ाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराकर  गोल्ड मेडल जीता और आज पुरुष टीम ने मलेशिया को 5 – 1 से हराकर ये कमाल कर दिखाया।

आज खेले गए मैच में शुरू ही दोनों टीमें मजबूत इरादे के साथ दिखाई दे रही थी, हालाँकि भारत को मैच शुरू होते ही पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वो इसे गोल में बदलने से चूक गया लेकिन मैच के 11वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को कप्तान हरमनप्रीत  सिंह ने गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी लेकिन पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले मलेशिया की टीम ने भी एक जबरदस्त गोल करते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर हो गया।

भारत अपना स्कोर लगातार बढ़ाता रहा 

दूसरे क्वार्टर में मलेशिया को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाई, हालाँकि भारत को भी एक पेनल्टी कॉर्नर मिला और भारत भी इसे गोल में बदलने से चूक गया । भारत को फिर एक पेनल्टी कार्नर मिला और इस बार जुगराज ने कोई गलती नहीं की और गेंद को सीधे गोल में पहुंचाकर  मैच का स्कोर भारत के पक्ष में 2-1 कर दिया और बढ़त बना ली। हाफ टाइम तक स्कोर बोर्ड पर स्कोर 2 -1 रहा। तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही कुछ देर बाद भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत अपना स्कोर और नहीं बढ़ा सका और गोल करने से चूक गया। लेकिन तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने से ठीक पहले भारत ने तीसरा गोल करके 3-1 की बढ़त हासिल कर ली।

भारत ने अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखी  

आखिरी दौर में पहुंच रहे मैच में अब मलेशिया के लिए वापसी करना संभव नहीं दिख रहा था इसी बीच भारत को एक पेनल्टी मिला इस गोल्डन चांस को शीलानंद लकड़ा ने मिस नहीं किया और दाएं छोर से आए पास को उन्होंने गोलपोस्ट के पास बड़े ही आराम से गोल में तब्दील कर दिया भारत की बढ़त को 4-1 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया ।

पहला गोल हरमनप्रीत ने किया और अंतिम गोल भी 

अब खेल खत्म होने में पांच मिनट से भी कम का समय बचा तब भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने उसे गोल में तब्दील कर दिया जिससे भारत की बढ़त अब 5-1 हो गई है। इस गोल के साथ ही मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा हो गया स्पष्ट हो गया कि भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ रहा है और जैसे ही लम्बी विसिल बजी यानि मैच समाप्ति की घोषणा हुई भारतीय खिलाड़ी और उनके समर्थक झूम उठे, एक और गोल्ड मेडल भारत के नाम हो गया।

Continue reading on the app

एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रनों से दी शिकस्त

एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय क्रिकेट टीम ने फ़ाइनल मुकाबले में अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया, पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बना सकी और 19 रनों से मैच हार गई ।

एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट मुकाबले में आज रोमांचक गेम देखने को मिला, भारत और पाकिस्तान के बीच जब जब मुकाबला होता है दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की सांसें थमी रहती हैं, आज भी कुछ ऐसा ही माहौल था, दोनों टीमों के कप्तान मैदान में टॉस के लिए उतरे लेकिन भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया। श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की बात अंपायर को बताई और वहां से चले गए।

भारत ने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की, वैभव सूर्यवंशी ने मैच के दूसरे ओवर में दो छक्के लगाकर भारतीय टीम के इरादे जता दिए लेकिन वे तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए और भारत ने पहला विकेट गंवा दिया लेकिन दूसरे छोर पर अभिषेक मजबूत इरादे के साथ जमे रहे मगर वैभव की जगह बैटिंग करने आये संजू सेमसंग का विकेट भारत सस्ते में गंवा दिया संजू ने चार गेंद खेली और 2 रन बनाये और पवेलियन लौट गए।

अभिषेक शर्मा ने खेली 28 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी

अभिषेक शर्मा दूसरे छोर पर डटे रहे और 20 गेंदों पर अर्धशतक ठोंक दिया, अभिषेक आक्रामक खेल रहे थे उन्होंने 28 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली जिसमें सात छक्के और तीन चौके लगाये और तभी वे आउट हो गए, भारत ने 9 ओवर में 100 रन बना लिए, मैच में श्रेयस ने 21 गेंद में 24 रन बनाये और आउट हो गए, ईशान किशन 18 बॉल में 20 रन बना सके। तिलक वर्मा ने शानदार 51 रन बनाये वहीं शिवम दुबे ने केवल 15 बॉल में 27 रनों की तेज पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाये और पाकिस्तान को जीतने के लिए 212 रनों का लक्ष्य दिया।

भारतीय गेंदबाजी के सामने ढेर हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी    

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जसप्रीत बुमराह सहित भारतीय गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी, अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया, हालाँकि बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उनकी सटीक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी रन नहीं बना सके, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो दो विकेट लिए। ​रवि बिश्नोई और अभिषेक शर्मा को भी विकेट नहीं मिला।

पाकिस्तान के हसन नवाज ने खेली 96 रनों की शानदार पारी 

पाकिस्तान का कोई भी बैटर जम नहीं सका केवल हसन नवाज नेअच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 51 बॉल पर शानदार अंदाज में 96 रन बनाए। हसन ने अपनी टीम को जिताने की बहुत कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर उनका किसी ने साथ नहीं दिया,  शिवम दुबे द्वारा डाले गए अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर हसन विकेट कीपर द्वारा कैच आउट हो गए। हालाँकि उनकी कोशिश अपना शतक पूरा करने की थी यदि वे अंतिम गेंद पर चौका लगा देते तो उनकी सेंचुरी बन जाती लेकिन वे नाकाम रहे।

महिला क्रिकेट के बाद पुरुष क्रिकेट में भी भारत के पास गोल्ड मेडल 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था अब पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है, क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं, यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड और कुल 81वां पदक है।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

आज यानी की 11 अक्तूबर को भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। हार्दिक पांड्या अपने क्रिकेट के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वहीं एक समय ऐसा भी था, जब भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हार्दिक के जीवन में ऐसा मुश्किल समय भी था, जब उनके पास न तो खाने के लिए पैसे थे और न ही क्रिकेट खेलने के लिए किट थी। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

गुजरात के सूरत में 11 अक्तूबर 1993 को हार्दिक पांड्या का जन्म हुआ था। वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का सूरज में छोटा सा बिजनेस था। जब वह 5 साल के थे, तो उनका परिवार सूरत से वडोदरा आकर बस गया। वहीं पिता का बिजनेस भी बंद हो गया और उनका परिवार किराए के मकान में रहने लगे। हार्दिक के पिता को क्रिकेट काफी पसंद था। इसलिए उन्होंने दोनों बेटों का पूर्व इंडियन क्रिकेटर किरण मोरे की एकेडमी में दाखिला कराया।

क्रिकेट किट लेते थे उधार

जब हार्दिक के पास खेलने के लिए क्रिकेट की किट नहीं थी, ऐसे में हार्दिक बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन से क्रिकेट किट उधार लेकर खेलते थे। अंडर 19 क्रिकेट के दौरान हार्दिक पांड्या के पास पैसे नहीं थे, जिस कारण वह मैगी खाकर काम चलाते थे। वहीं उनके परिवार के हालात भी ठीक नहीं थे। लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आया।

भारतीय क्रिकेट टीम में बनाई जगह

फिर हार्दिक पांड्या अपने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे और उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई। साल 2016 में सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। क्रिकेटर ने 10 पारियों में 53.85 के औसत से 377 रन बनाए थे। वहीं टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए 54 वनडे खेले हैं, जिसमें क्रिकेटर ने 957 रन बनाए हैं। वहीं इसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं और 54 विकेट अपने खाते में भी जोड़े। टी-20 की बात करें, तो इस फॉर्मेट में हार्दिन ने 40 मैचों में 38 विकेट लिए और 310 रन बनाए।

Sun, 11 Oct 2026 08:52:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | CJP के तीनों बड़े नेता Arrest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:07:13+00:00

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | Saurav Das, Ashutosh Ranka भी Arrest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:15:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers