एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, पाकिस्तान को 19 रनों से दी शिकस्त
एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय क्रिकेट टीम ने फ़ाइनल मुकाबले में अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया, पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बना सकी और 19 रनों से मैच हार गई ।
एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट मुकाबले में आज रोमांचक गेम देखने को मिला, भारत और पाकिस्तान के बीच जब जब मुकाबला होता है दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की सांसें थमी रहती हैं, आज भी कुछ ऐसा ही माहौल था, दोनों टीमों के कप्तान मैदान में टॉस के लिए उतरे लेकिन भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया। श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की बात अंपायर को बताई और वहां से चले गए।
भारत ने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की, वैभव सूर्यवंशी ने मैच के दूसरे ओवर में दो छक्के लगाकर भारतीय टीम के इरादे जता दिए लेकिन वे तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए और भारत ने पहला विकेट गंवा दिया लेकिन दूसरे छोर पर अभिषेक मजबूत इरादे के साथ जमे रहे मगर वैभव की जगह बैटिंग करने आये संजू सेमसंग का विकेट भारत सस्ते में गंवा दिया संजू ने चार गेंद खेली और 2 रन बनाये और पवेलियन लौट गए।
अभिषेक शर्मा ने खेली 28 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी
अभिषेक शर्मा दूसरे छोर पर डटे रहे और 20 गेंदों पर अर्धशतक ठोंक दिया, अभिषेक आक्रामक खेल रहे थे उन्होंने 28 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली जिसमें सात छक्के और तीन चौके लगाये और तभी वे आउट हो गए, भारत ने 9 ओवर में 100 रन बना लिए, मैच में श्रेयस ने 21 गेंद में 24 रन बनाये और आउट हो गए, ईशान किशन 18 बॉल में 20 रन बना सके। तिलक वर्मा ने शानदार 51 रन बनाये वहीं शिवम दुबे ने केवल 15 बॉल में 27 रनों की तेज पारी खेली। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाये और पाकिस्तान को जीतने के लिए 212 रनों का लक्ष्य दिया।
भारतीय गेंदबाजी के सामने ढेर हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जसप्रीत बुमराह सहित भारतीय गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी, अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया, हालाँकि बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उनकी सटीक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी रन नहीं बना सके, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो दो विकेट लिए। रवि बिश्नोई और अभिषेक शर्मा को भी विकेट नहीं मिला।
पाकिस्तान के हसन नवाज ने खेली 96 रनों की शानदार पारी
पाकिस्तान का कोई भी बैटर जम नहीं सका केवल हसन नवाज नेअच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 51 बॉल पर शानदार अंदाज में 96 रन बनाए। हसन ने अपनी टीम को जिताने की बहुत कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर उनका किसी ने साथ नहीं दिया, शिवम दुबे द्वारा डाले गए अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर हसन विकेट कीपर द्वारा कैच आउट हो गए। हालाँकि उनकी कोशिश अपना शतक पूरा करने की थी यदि वे अंतिम गेंद पर चौका लगा देते तो उनकी सेंचुरी बन जाती लेकिन वे नाकाम रहे।
महिला क्रिकेट के बाद पुरुष क्रिकेट में भी भारत के पास गोल्ड मेडल
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था अब पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्णिम प्रदर्शन किया है, क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल एक बार फिर भारत की झोली में आए हैं, यह एशियन गेम्स में भारत का 19वां गोल्ड और कुल 81वां पदक है।
एशियन गेम्स 2026 में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, क्या हैंडशेक करेंगी दोनों टीमें? पिच रिपोर्ट पर डालें नजर
एशियन गेम्स में आज भारत और पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। दरअसल दोनों के बीच फाइनल मुकाबला सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में हालिया रिकॉर्ड मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच पिछले 6 टी-20 में हर बार भारत ने जीत दर्ज की है। वहीं मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर भी है।
दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 383 दिन और 6 क्रिकेट मैच से खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया है। यह सिलसिला पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम अटैक के बाद शुरू हुआ था। सितंबर 2025 में खेले गए मेंस एशिया कप से दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नो-हैंडशेक देखने को मिला। अब एशियन गेम्स के फाइनल में एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं।
दोनों टीमों के बीच अब तक 17 टी-20 मैच खेले गए
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 13 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा। पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार 2022 एशिया कप में हराया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए 6 टी-20 मैच भारत ने जीते हैं। भारत के लिए सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने तेज पारी खेली थी। 15 साल के वैभव ने श्रीलंका के खिलाफ 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रन बनाए। उन्होंने 173.91 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
जसप्रीत बुमराह पर रहेगी नजर
वहीं गेंदबाजी में भारत की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में रहेगी। उन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए थे। अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट हासिल किए। फाइनल में भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को रोकने की जिम्मेदारी होगी।
वहीं पाकिस्तान की टीम की बात करें तो कप्तान साहिबजादा फरहान भारत के खिलाफ पहले भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 4 टी-20 मैचों में 2 अर्धशतक लगाए हैं। वह टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर भी हैं। सेमीफाइनल में अब्दुल समद ने बांग्लादेश के खिलाफ 15 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए थे।
पिच रिपोर्ट पर डालें नजर
सेमीफाइनल में निशिन की पिच से गेंदबाजों को टर्न और बाउंस मिला था। फाइनल में भी इसी तरह की पिच मिलने की संभावना बताई गई है। भारत के पास अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर जैसे स्पिन विकल्प हैं, जबकि पाकिस्तान की गेंदबाजी में सुफयान मुकिम और अबरार अहमद पर नजर रहेगी। सुफयान ने सेमीफाइनल में 3 विकेट लिए थे।
भारत की संभावित प्लेइंग-XI :
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-XI :
साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम, सुफयान मुकिम और अबरार अहमद।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






