Responsive Scrollable Menu

PM Modi Malaysia Visit: भारत-मलेशिया के बीच ऐतिहासिक साझेदारी, कृषि से सेमी कंडक्टर तक हर क्षेत्र में सहयोग

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच रविवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस बैठक में दोनों देशों के लिए कई अहम मुद्दों पर सहयोगी और साझेदारियां भी हुईं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मलेशिया से भारत की दोस्ती को एक नया आयाम मिला है. दोनों देश क्षेत्र में अपने सहयोग को गहरा रहे हैं. आतंकवाद को जड़ से मिटाने में भारत को अन्य देशों की तरह मलेशिया को भी भरपूर सहयोग मिल रहा है जो सराहनीय है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के मलेशिया दौरे पर हैं. रविवार को उनके दौरे का दूसरा और अंतिम दिन है. दूसरे उनकी पीएम इब्राहिम के साथ अहम बैठक के बाद दोनों का संयुक्त बयान साझा किया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी INA से जुड़ी बड़ी हस्तियों, प्रवासी भारतीयों के साथ-साथ मलेशिया की जानी-मानी हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे. इस बैठक में उद्यग जगत के प्रमुख लोग शामिल होंगे. इसके बाद 1.30 बजे पीएम मोदी भारत के लिए रवाना होंगे. 

दोनों देशों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है- पीएम मोदी

मलेशिाय के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बैठक के बाद संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया पीएम की तारीफ की.उन्होंने कहा कि मलेशिया के जीवन को कुछ ही घंटों में बहुत बखूबी प्रस्तुत आप लोगों ने प्रस्तुत किया. इतने अच्छे तरीके से चीजों को प्रस्तुत किया. इसके लिए ह्दय से आभार व्यक्त करता हूं.

मित्रता का बेहतरीन उदाहरण बताया

पीएम मोदी ने मलेशिया के भारत के मित्र देशों और पीएम इब्राहिम को मित्रता का उदाहरण बताया. उन्होंने कहा- 'मित्रता क्यो होती उसकी ऊंचाई और गहराई क्या होती है. इसका बखूबी उदाहरण आपने दिया. मुझे तीसरी बार मलेशिया आने का मौका मिला है. आपके साथ मित्रता ऐसी है कि आपके कार्यकाल में चौथी बार आपसे मिलने का मौका मिला है. बीते कुछ दिनों में दोनों देशों के संबंधों ने जो गति प्राप्त की है वो प्रेरणादायक है.' 

कृषि से सेमीकंडक्टर तक हर क्षेत्र में विस्तार

पीएम मोदी ने कहा- एग्रीकल्चर से लेकर मैन्यूफैक्चरिंग तक हर क्षेत्र में हमारा सहयोग गहरा रहा है. स्टील डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी हम दोनों देश साझेदार हैं. रक्षा औऱ सुरक्षा सहयोगी भी मजबूत हो रहा है. आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए मलेशिया को बधाई देता हूं. मलेशिया के सहयोग से आसियान के साथ हमारे संबंध और अधिक गहरे होंगे और अधिक विस्तार होगा. 

हमारे संबंधों की अच्छी ताकत भारतीय मूल के लगभग 30 लाख नागरिक हैं. ये दोनों देशों के बीच ब्रिज हैं. पीएम मोदी ने कहा कि एक दिन पहले डायसपोरा से मिलने का मौका मिला जो अद्भुत था. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई दूसरे देशों का साथ काफा मयाने रखता है. हमारा विश्वास है कि भारत और मलेशिया की समृद्धि एक दूसरे से जुड़ी हुई है. वैश्विक अस्थिरता के वातावरण में दोनों देश अपनी कुशलता का प्रयोग करना जरूरी है. 

यात्रा का उद्देश्य साफ है भारत मलेशिया के साथ मिलकर हमारे संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है. सहयोग के हर क्षेत्र में विस्तार लाना चाहता है. 

क्या बोले मलेशियाई प्रधानमंत्री?

वहीं संयुक्त बयान में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हमने उत्कृष्ट संबंध स्थापित किए हैं. इसके लिए आपको और आपकी टीम को धन्यवाद. हमने कुछ ऐसे मुद्दों पर चर्चा की है जिन पर चिंता व्यक्त की जा रही है और मुझे लगता है कि हमारी टीमों को उन पर ध्यान देने की आवश्यकता है. हम सभी क्षेत्रों में और अधिक सहयोग की उम्मीद करते हैं और यह दौरा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है. 

यह भी पढ़ें - मलेशिया के पेरदाना पुत्र में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया

Continue reading on the app

IMD Weather Alert : दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं का अलर्ट; पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगी कनकनी, जानें आपके राज्य का हाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिखेगा। बर्फीली और तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठिठुरन एक बार फिर बढ़ सकती है।

​दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं का टॉर्चर

​दिल्ली में आज सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन भर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे कनकनी बढ़ेगी और अधिकतम तापमान में भी कमी आने के आसार हैं। हालांकि आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी, लेकिन हवाओं की वजह से धूप का असर कम महसूस होगा।

​हरियाणा और पंजाब में शीत लहर जैसी स्थिति

​पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है। इन राज्यों के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि दिन में ठंडी हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी। खासकर खुले और ग्रामीण इलाकों में रात के समय ठिठुरन काफी अधिक रहने की संभावना है।

​पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर

​हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले कुछ दिनों में हुई बर्फबारी ने उत्तर भारत की फिजा बदल दी है। वहां से आ रही पछुआ हवाएं मैदानी राज्यों में सर्दी का नया दौर लेकर आई हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 घंटों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की उम्मीद है।

​राजस्थान और उत्तर प्रदेश का हाल

​उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में भी ठंड का असर बढ़ गया है। राजस्थान के कई इलाकों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। यूपी में भी सुबह और शाम के वक्त कोहरे के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

Chhattisgarh Weather: ठंड का असर बरकरार, 2 दिन बाद मौसम बदलने के आसार, 2 से 3 डिग्री चढ़ेगा पारा, जानें IMD अपडेट

कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। हालांकि सुबह और देर रात के समय हल्की ठंड और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है लेकिन दिन में धूप खिली हुई है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की … Sun, 08 Feb 2026 17:07:46 GMT

  Videos
See all

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे तैयार, 45 मिनट में सफर होगा पूरा | CM Yogi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T11:45:00+00:00

ADJ कोर्ट की मांग कर रहे वकीलों पर हमला, हड़कंप | #adj #court #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T11:45:05+00:00

Gold News: गोल्ड की ऐसी दीवानगी... आपने देखी नहीं होगा ! | Gold Saree | Hindi News Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T11:43:24+00:00

Goonj With Rubika Liyaquat: 96 मिनट के भाषण में PM Modi ने फैक्ट से इतर क्या बोला है? | Budget 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T11:44:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers