Responsive Scrollable Menu

भारत-मलेशिया ने विश्वास, दोस्ती पर आधारित साझेदारी को और गहरा किया : पीएम मोदी

कुआलालंपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मलेशिया के पुत्राजाया में भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी ने इस भव्य और शाही स्वागत के कुछ पल साझा किए, जो भारत और मलेशिया के बढ़ते हुए दोस्ताना संबंधों को दर्शाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, पुत्राजाया में स्वागत के कुछ पल। भारत और मलेशिया विश्वास, दोस्ती और साझा आकांक्षाओं पर आधारित साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं।

पीएम मोदी दो दिन की मलेशिया यात्रा पर हैं, इस दौरान वह उच्च स्तरीय बैठकों करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों, खासकर मलेशिया में तमिल समुदाय की भूमिका का जिक्र किया था। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, “मलेशिया हिंदू संगम के छात्रों ने तिरुमुरै भक्ति गीतों का पाठ किया। यह सराहनीय है कि मलेशिया में तमिल समुदाय ने पिछले कई वर्षों में अपनी विरासत को संरक्षित और लोकप्रिय बनाया है।” यह पहल दोनों देशों के गहरी सभ्यता और लोगों के संबंधों को दिखाती है।

यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि मलेशिया में जल्द ही भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा, जिससे द्विपक्षीय कूटनीतिक संबंध और मजबूत होंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। यह घोषणा पीएम मोदी ने कुआलालंपुर में एक भव्य स्वागत समारोह में भाग लेने के बाद की, जिसमें भारतीय समुदाय की भी व्यापक भागीदारी थी।

इस कार्यक्रम में 800 कलाकारों ने मंच पर पारंपरिक भारतीय नृत्यों का प्रदर्शन किया, जो मलेशियाई रिकॉर्ड बुक में सबसे बड़ी परफॉरमेंस के रूप में दर्ज हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए समुदाय के लोगों को धन्यवाद कहा और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की सराहना की। उन्होंने मलेशिया की प्रगति और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारतीय डायस्पोरा की प्रशंसा की और दोनों देशों के बीच दोस्ती मजबूत करने में इसके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में भारतीय नागरिकों की भलाई और संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ कार में यात्रा की और साथ में ही कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे दोनों नेताओं के बीच केमेस्ट्री भी चर्चाओं में रही।

--आईएएनएस

एएमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जापान में आम चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, बहुमत हासिल करने की चुनौती में सत्तारूढ़ गठबंधन

टोक्यो, 8 फरवरी (आईएएनएस)। जापान में आम चुनाव के लिए मतदान रविवार सुबह शुरू हो गया। इस चुनाव में संसद के निचले सदन, यानी प्रतिनिधि सभा की 465 सीटों के लिए कुल 1,284 उम्मीदवार मैदान में हैं।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, इस चुनाव का मुख्य मुद्दा यह है कि क्या सत्तारूढ़ गठबंधन लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और जापान इनोवेशन पार्टी बहुमत हासिल कर पाएंगे और प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की सरकार आगे चलती रहेगी।

देशभर में मतदान केंद्र स्थानीय समय के अनुसार रात 8 बजे बंद हो जाएंगे और मतगणना देर रात तक चलने की उम्मीद है।

जापान के बड़े मीडिया संस्थानों के हालिया सर्वेक्षणों से संकेत मिला है कि सत्तारूढ़ गठबंधन के बहुमत हासिल करने की संभावना है। वहीं, क्योदो न्यूज के एक सर्वे के अनुसार, जापान की संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी और एलडीपी की पूर्व सहयोगी कोमेटो द्वारा बनाई गई नई विपक्षी पार्टी ‘सेंट्रिस्ट रिफॉर्म एलायंस’ को चुनाव से पहले की तुलना में नुकसान होता दिख रहा है।

हालांकि, इन अनुमानों के बावजूद सर्वे बताते हैं कि बड़ी संख्या में मतदाता अब भी फैसला नहीं कर पाए हैं। ऐसे में आखिरी समय में नतीजों में बदलाव की संभावना बनी हुई है। साथ ही, एलडीपी से जुड़े घोटाले भी चुनाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ताकाइची ने 23 जनवरी को अचानक निचले सदन को भंग कर जल्दी चुनाव कराने का फैसला किया था। यह पिछले 60 सालों में पहली बार हुआ जब संसद के नियमित सत्र की शुरुआत में ही सदन भंग किया गया। उन्होंने कहा है कि अगर गठबंधन बहुमत नहीं जीतता, तो वह पद छोड़ देंगी।

उनके इस फैसले की आलोचना भी हुई है। आलोचकों का कहना है कि उन्होंने अप्रैल से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2026 के शुरुआती बजट को पास कराने की बजाय राजनीतिक हितों को ज्यादा महत्व दिया, जबकि उन्होंने नीति लागू करने को प्राथमिकता देने का वादा किया था।

यह 1990 के बाद पहली बार है जब जापान में फरवरी महीने में निचले सदन का चुनाव हो रहा है। वहीं, जापान सागर के तटवर्ती इलाकों में भारी बर्फबारी जारी रहने से यातायात में बाधा और मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। इससे मतदान प्रतिशत पर भी असर पड़ सकता है।

--आईएएनएस

एएमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'मियां, तैयार हो जाओ, बैग पैक करो और आ जाओ, सूर्यकुमार यादव ने सिराज को लगाया फोन, कुछ ऐसे हुआ वर्ल्ड कप टीम में सलेक्शन

Suryakumar yadav Call Siraj for T20 World Cup: मोहम्मद सिराज ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में आखिरी वक्त पर चुने जाने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब कप्तान सूर्यकुमार यादव का उनके पास फोन आया तो इसे वो मजाक समझ रहे थे. सिराज ने कहा सूर्या भाई अभी मजाक मत करो. Sun, 8 Feb 2026 11:33:54 +0530

  Videos
See all

Breaking News : India- US Trade Deal से कई सामान होंगे सस्ते | America | Donald Trump | Tariff #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T06:43:43+00:00

Mumbai लोकल ट्रेन में बुर्का पहनकर घुसा संदिग्ध, पोल खुलते ही मौके से फरार | #localtrain #mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T06:44:59+00:00

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन #pappuyadav #biharnews #mparrested #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T06:44:51+00:00

Maharashtra News: Malegaon Mayor बनीं Islam Party की Sheikh Nasreen Khalid | Hindi News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T06:42:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers