Responsive Scrollable Menu

भारतीय घरेलू क्रिकेट में बड़ा बवाल, कोर्ट केस के चक्कर में फंसी अरुणाचल प्रदेश की टीम, नागालैंड के खिलाफ पहले मैच से बाहर

Ranji Trophy: भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत होते ही अरुणाचल प्रदेश के क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है. अरुणाचल प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी प्लेट डिवीजन में नागालैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला नहीं खेल पाएगी. यह मैच 11 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था. सिर्फ रणजी ही नहीं, बल्कि अरुणाचल प्रदेश की टीम मेघालय के खिलाफ शुरू होने वाले सीके नायडू ट्रॉफी के अपने पहले मैच से भी पूरी तरह बाहर हो गई है. बीसीसीआई ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है कि ये मैच नहीं खेले जाएंगे. 

क्रिकेट एसोसिएशन की अंदरूनी लड़ाई पहुंची कोर्ट

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों को यह बड़ा नुकसान राज्य क्रिकेट बोर्ड के आपसी झगड़े के कारण उठाना पड़ा है. दरअसल, अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन (ARCA) के चुनावों को लेकर दो गुटों के बीच जमकर विवाद चल रहा है. कई जिला क्रिकेट एसोसिएशनों ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद यह पूरा मामला अब गुवाहाटी हाईकोर्ट की ईटानगर बेंच में पहुंच चुका है.

चयन समिति न होने से फंसा पेंच

कोर्ट में मामला लंबित होने और स्टे ऑर्डर लगे होने के कारण राज्य क्रिकेट संघ में इस समय कोई भी वैध संस्था काम नहीं कर पा रही है. नतीजा यह हुआ कि टूर्नामेंट के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम का चयन ही नहीं हो सका. टीम के सीनियर खिलाड़ी तेची नेरी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वे अभी ईटानगर में ही फंसे हैं और टीम का सिलेक्शन तक नहीं हुआ है. खिलाड़ियों का कोई तैयारी कैंप भी आयोजित नहीं हो सका.

खिलाड़ियों के करियर और आजीविका पर संकट

एसोसिएशन के पदाधिकारियों की इस अंदरूनी कलह और कानूनी लड़ाई का सबसे बड़ा खामियाजा वहां के युवा और प्रोफेशनल खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है, जिनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. खिलाड़ियों का कहना है कि क्रिकेट ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है. इस प्रशासनिक संकट के कारण जूनियर क्रिकेट भी प्रभावित हुआ है और राज्य की अंडर-19 टीम वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले पाई थी.

यह भी पढ़ें:  टेस्ट में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल

Continue reading on the app

कमरा कहें या कोठरी? 500 रुपये में शख्स ने बनाया अपना आशियाना, वायरल वीडियो देख लोगों को आई 12वीं फेल की याद

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो महज 500 रुपये महीने के किराये पर बेहद छोटी-सी कोठरी में रहता है. वीडियो देखकर लोगों को गरीबी और फिल्म '12वीं फेल' की याद आ गई.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं रोहित शर्मा... 2 साल बाद हुई टीम में वापसी, कमबैक मैच में 5 विकेट लेकर मचाई सनसनी

Who is Fast Bowler Rohit Sharma: डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मुकाबले में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन मध्य प्रदेश को 196 रन पर समेट दिया. मैच के हीरो तेज गेंदबाज रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने करीब दो साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करते हुए 36 रन पर 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. Mon, 12 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Delhi Weather News : Delhi-NCR में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक के साथ चलीं तूफानी हवाएं | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T01:32:47+00:00

CJI Refused To Meet Opposition Leaders | CJI ने विपक्षी नेताओं से मिलने से किया इनकार |#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T01:39:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers