Responsive Scrollable Menu

Realme C75 भारत में जल्द होगा लॉन्च: अल्ट्रा वॉल्यूम मोड के साथ मिलेगी 6GB रैम, चेक करें कीमत 

Realme C75 India Launched Date: Realme के अगले बजट स्मार्टफोन, Realme C75 को भारत में जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस बीच, एक नए लीक में फोन के मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत से भी पर्दा उठ गया है।

लीक डिटेल्स के मुताबिक, यह मिड रेंज फोन 'अल्ट्रा वॉल्यूम मोड' के साथ पेश किया जाएगा, जो फोन में लाउड ऑडियो के लिए स्पीकर आउटपुट को बढ़ाता है। कंपनी का दावा है कि कि डिवाइस केवल 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए अब इस लेटेस्ट फोन के बारें में विस्तार से जानते हैं।  

Realme C75 के स्पेसिफिकेशन और कीमत (अपेक्षित)
लीक के अनुसार, Realme C75 में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगा। हालाँकि, अभी सटीक स्क्रीन साइज़ का खुलासा नहीं किया गया है। साथ ही फोन की डिस्प्ले में एक Eye Comfort मोड भी शामिल होने की उम्मीद है, जो अब कई बजट और मिड-रेंज स्मार्टफ़ोन में आमतौर पर नहीं मिलता है।

ये भी पढ़े-ः अब ChatGPT करेगा online शॉपिंग में मदद: मिनटों में बताएगा किफायती दाम, रिव्यू और बेस्ट डील्स!  

परफॉर्मेंस के मामले में, बेंचमार्क बताते हैं कि डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Android 15 OS द्वारा संचालित होगा। यह 4GB और 6GB RAM में उपलब्ध होगा, दोनों को 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

दमदार बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग
रियलमी C75 में 45W फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ 6,000mAh की दमदार बैटरी होगी। मार्केटिंग मटेरियल का दावा है कि डिवाइस सिर्फ़ 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा, फोन में 7.94 मिमी-मोटी बॉडी मिलने की उम्मीद है। रियलमी C75 में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक प्रतिरोध भी शामिल हैं। दिलचस्प बात है कि, इसमें 300 प्रतिशत "अल्ट्रा वॉल्यूम मोड" का भी उल्लेख है, जो संभवतः लाउड ऑडियो के लिए स्पीकर आउटपुट को बढ़ाता है।

ये भी पढ़े-ः खुशखबरी! सैमसंग Galaxy Watch 8 के साथ ला रहा Classic मॉडल, जानें कब होगी लॉन्च

डिज़ाइन की बात करें तो फ़ोन में चौकोर किनारों वाला एक फ़्लैट पैनल और पीछे की तरफ़ ट्रिपल-कटआउट डिज़ाइन है। हालाँकि, कैमरा सेंसर की वास्तविक संख्या सिर्फ़ दो है।

Realme C75 की एक्सपेक्टेड कीमत 
Realme C75 को भारत में जल्द ही दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। Realme C75 के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 12,999 रुपए और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 13,999 रुपए होगी। यह डिवाइस तीन रंगों: मिडनाइट लिली, पर्पल ब्लॉसम और लिली व्हाइट में उपलब्ध होगा।

Continue reading on the app

अब ChatGPT करेगा online शॉपिंग में मदद: मिनटों में बताएगा किफायती दाम, रिव्यू और बेस्ट डील्स! 

ChatGPT Shopping Update: ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी है। OpenAI ने ChatGPT में एक शानदार नया फीचर जोड़ा है, जो अब आपकी शॉपिंग को और भी आसान और स्मार्ट बना देगा। इस अपडेट के साथ, ChatGPT न सिर्फ आपको प्रोडक्ट सर्च करने में मदद करेगा, बल्कि आपको उनके रिव्यू, कीमत की तुलना और सबसे किफायती डील्स भी कुछ ही सेकंड में दिखा देगा। खास बात है कि यहां आपको विज्ञापन या प्रमोशन भी नहीं देखना पड़ेगा। 

इसके लिए बस आपको जो प्रोडक्ट खरीदना है, उसके बारें में ChatGPT से सामान्य भाषा में पूछ सकते हैं।  उदाहरण के लिए-  “सिर्फ ₹1000 के अंदर बेस्ट ईयरबड्स कौन से हैं?” और फिर एआई आपको साफ-सुथरे, तस्वीरों सहित और भरोसेमंद प्रोडक्ट का सुझाव देगा।  

ये भी पढ़े-ः iQOO Z10 Turbo और Turbo Pro लॉन्च: 7000mAh बैटरी के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर, देखें कीमत

कौन कर सकता है इस फीचर का यूज? 
यह सुविधा GPT-4o मॉडल में डिफॉल्ट रूप से शामिल है और यह दुनिया भर में प्लस और प्रो- सभी यूज़र्स के लिए बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध है। खास बात है कि इसके लिए आपको लॉगिन तक करने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपनी भाषा में प्रोडक्ट के बारें में पूछना है, फिर ChatGPT आपको कुछ बेहतरीन ऑप्शंस दिखाएगा। इसमें आप फैशन, ब्यूटी, होम गुड्स और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कैटेगरीज से जुड़े किसी भी प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकते हैं।  

ये भी पढ़े-ः सावधान: ! मई 2025 से इन iPhones में नहीं चलेगा WhatsApp, जानिए क्या है कारण  

गूगल को मिलेगी कड़ी टक्कर 
OpenAI ने बताया है कि जब ChatGPT आपको शॉपिंग के लिए प्रोडक्ट दिखाता है, तो वह जानकारी (जैसे प्रोडक्ट का नाम, उसकी कीमत, और लोगों के रिव्यू ) भरोसेमंद वेबसाइटों से ली जाती है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि ये सुझाव सिर्फ आपकी मदद के लिए हैं। इनमें कोई विज्ञापन नहीं होगा और OpenAI को आपकी खरीदारी से कोई पैसा नहीं कमाएंगा।

OpenAI का मकसद है कि लोग ChatGPT का इस्तेमाल गूगल की तरह करें, लेकिन बिना किसी ऐड या स्पॉन्सर कंटेंट के। यानि जो भी जानकारी मिले, वह साफ, सीधी और यूज़र के काम की हो। हालांकि ओपनएआई का यह नया फीचर गूगल सर्च को कड़ी टक्कर दे सकता है।  
 

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup में बड़ा हादसा, दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर गए इटली के कप्तान मैडसन

T20 World Cup Wayne Madsen Injury: अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेलने उतरी इटली की टीम को उस वक्त करारा झटका लगा, जब स्कॉटलैंड की पारी के चौथे ओवर में ईडन गार्डंस में उनके कप्तान वेन मैडसन का कंधा उतर गया. बाद में उन्हें मैच में आगे खेलने से रोक दिया गया. Mon, 9 Feb 2026 13:41:44 +0530

  Videos
See all

100 Years of RSS: 'सावरकर को मिले भारत रत्न' मोहन भागवत का बड़ा बयान | Mohan Bhagwat | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T07:59:56+00:00

Civil war in pakistan Big Breaking LIVE: पाक में शिया मुस्लिमों पर हमला! | Munir | Shia Vs Sunni #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T08:11:35+00:00

Sonam Kapoor baby shower | Kareena Kapoor Khan | Bollywood: सोनम कपूर की गोदभराईपहुंचीं करीना कपूर #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T08:00:08+00:00

T 20 World Cup News | IND vs PAK | ICC ने पाकिस्तान को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम | PCB #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T07:59:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers