Responsive Scrollable Menu

सीएम मोहन यादव का रविवार को नरसिंहपुर दौरा, 502 करोड़ रुपये की RTE फीस प्रतिपूर्ति राशि करेंगे जारी, सांदीपनि विद्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण

नरसिंहपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के 20 हजार 456 निजी स्कूलों को शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत फीस प्रतिपूर्ति के लिए 502 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे। इसके साथ ही सीएम जिले में सांदीपनि विद्यालय के नये भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ ही बडी संख्या विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में.. राज्य में सांदीपनि विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं, गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसके तहत पात्र विद्यार्थियों की फीस की प्रतिपूर्ति के लिए अशासकीय स्कूलों को सरकार द्वारा राशि उपलब्ध कराई जाती है।

बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का रास्ता आसान बनाने के उद्देश्य से सरकार शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8वीं तक निःशुल्क प्रवेश की सुविधा दे रही है। इस व्यवस्था में विद्यार्थियों की फीस का भुगतान सरकार द्वारा सीधे संबंधित निजी स्कूलों को किया जाता है जिससे आर्थिक तंगी किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने। जानकारी अनुसार, योजना के तहत वर्ष 2011 से अब तक 16 लाख 85 हजार से अधिक विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 3,600 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

सीएम मोहन यादव करेंगे सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण

सीएम मोहन यादव जिले में 45 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधायुक्त शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण भी करेंगे। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए सुसज्जित डिजिटल क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय, मल्टीपर्पज हॉल एवं ऑडिटोरियम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही.. विद्यार्थियों की बाह्य शारीरिक गतिविधियों एवं खेलकूद को प्रोत्साहन देने के लिए खेल मैदान, सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए परिवहन सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

सीएम मोहन यादव कार्यक्रम शेड्यूल

जानकारी अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह 11:05 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:55 बजे नरसिंहपुर के खैरी में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद डॉ. यादव दोपहर 2 बजे खैरी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Continue reading on the app

दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, हेजलवुड ने बिगाड़ी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया के सामने मुश्किल में मेजबान

AUS vs SA 1st Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट के दूसरे दिन मैट रेनशॉ के शानदार 190 रन की बदौलत पहली पारी में 390 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ रिकॉर्ड साझेदारियों के दम पर कंगारू टीम ने संकट से उबरकर स्थिति मजबूत कर ली है. जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 27 रन बना लिए हैं और वह अभी भी 363 रन पीछे है.

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: शुभमन गिल के बिना ही शुरू होगा नया सीजन, पहले मैच में उतर रहे टीम इंडिया के ये स्टार

BCCI ने पिछले साल ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का आदेश दिया था, जिसके बाद से ही सभी खिलाड़ी समय की उपलब्धता के मुताबिक अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं. Sun, 11 Oct 2026 00:14:59 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: यमन की जंग में कूदे तुर्की-पाकिस्तान ! | Yemen War Breaking News | Turkey #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T23:30:38+00:00

SIR Latest Update | 5 बजते ही SIR पर सबकुछ पलट गया? SIR News Today | Election News | Voter List #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T23:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers