Responsive Scrollable Menu

अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म बनी दृश्यम-3:400 करोड़ कलेक्शन पार, 8 दिन में सिंघम-तान्हाजी का रिकॉर्ड टूटा, जानिए किन स्टार्स से अब भी हैं पीछे

2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यमः द कॉन्क्लूजन यानी दृश्यम 3 ने महज 8 दिनों में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये अजय देवगन के 35 साल के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। अब तक ये रिकॉर्ड 2024 में आई फिल्म सिंघम अगेन के पास था, जिसने ऑलटाइम 389 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। अजय देवगन के करियर की इस बड़ी उपलब्धि के साथ जानिए कैसा रहा उनका करियर ग्राफ और क्या रहे करियर के बड़े रिकॉर्ड- पहले दृश्यम 3 का कलेक्शन जानिए- फिल्म दृश्यम 3, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई। भारत में 15,759 शोज से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन 66.75 करोड़ की नेट कमाई की। वहीं 8वें दिन यानी शुक्रवार को इसने 24.86 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे अब इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 409.43 करोड़ हो चुका है। वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल के अनुमान हैं। महज 8 दिनों में ये फिल्म इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वीकेंड के बाद ये तीसरे नंबर पर बनी हुई हनुमान अंश को भी पीछे कर सकती है, जिसने 430 करोड़ का कलेक्शन किया है। अजय देवगन के 35 साल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म दृश्यम 3, रिलीज के पहले हफ्ते में ही ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इसी के साथ ये अजय के 35 साल के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है। अब तक ये रिकॉर्ड 2024 में आई सिंघम अगेन के पास था, जिसने 389 करोड़ कलेक्शन किया था। इसके अलावा तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर और दृश्यम 2 भी अजय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। दृश्यम 3 भले ही अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, हालांकि हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के मामले में वह अब भी कई ए-लिस्टर्स से पीछे हैं। बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सबसे ज्यादा फिल्में रणवीर सिंह के पास हैं। वहीं रणबीर कपूर, आमिर खान, शाहरुख भी इस मामले में अजय देवगन से आगे हैं। देखिए किन स्टार्स से टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों के मामले में पीछे हैं अजय-

Continue reading on the app

सुभाष घई को 'रामायण' से बड़ी उम्मीद, नितेश तिवारी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- सुरक्षित हाथों में फिल्म की कमान

दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' पर अपना भरोसा जाहिर किया है. एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि तकनीक भले ही सिनेमा बनाने का तरीका बदल दे, लेकिन किसी भी फिल्म की असली ताकत उसकी मजबूत कहानी और भावनाएं ही होती हैं. सुभाष घई ने निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ की और बताया कि 'रामायण' फिल्म की कमाई सुरक्षित हाथों में है.

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल का फ्लॉप शो, 4 रन बनाकर हुए आउट, टीम इंडिया के स्टार का घरेलू क्रिकेट में बुरा हाल

भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कर्नाटक के लिए बुरी तरह से फ्लॉप हो गए. आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में राहुल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले राहुल के लिए रणजी ट्रॉफी के मैच प्रैक्टिस की तरह है, लेकिन यहां वह लय में नहीं दिखे. Sun, 11 Oct 2026 12:12:13 +0530

  Videos
See all

Maa Shailputri : मां शैलपुत्री को कैसे करें प्रसन्न? जानिए पूजा विधि, मंत्र और महत्व | Navratri 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:16:09+00:00

PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने चेन्नई में नए शुरू हुए मेट्रो के दूसरे चरण के हिस्से में यात्रा की #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:12:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers