Responsive Scrollable Menu

अदाणी सीमेंट ने नवरात्रि के अवसर पर 15,000 सीमेंट बैग से तैयार की मां दुर्गा की 70 फीट ऊंची भव्य आकृति

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि और दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर अदाणी पोर्टफोलियो की कंपनी और दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता अदाणी सीमेंट ने मध्य प्रदेश स्थित अपने कायमोर प्लांट में मां दुर्गा को समर्पित एक अनूठी कलात्मक प्रस्तुति तैयार की है। कंपनी ने 15,000 सीमेंट बैग की मदद से मां दुर्गा की विशाल आकृति बनाकर आस्था, शक्ति और विश्वास का संदेश देने का प्रयास किया है।

जहां विश्वास, वहां शक्ति शीर्षक वाले इस अभियान के तहत तैयार की गई यह कलाकृति 70 फीट x 70 फीट के विशाल क्षेत्र में बनाई गई है, जिसमें अंबुजा सीमेंट और एसीसी के बैगों के माध्यम से कुल 750 टन सीमेंट का प्रतीकात्मक उपयोग किया गया। इस विशाल कलाकृति को तैयार करने में तकरीबन 12,600 मानव-घंटों का सामूहिक श्रम लगा।

कंपनी ने इस पूरी प्रक्रिया और अंतिम कलाकृति का हवाई दृश्य एक डिजिटल फिल्म के माध्यम से रिकॉर्ड किया है, जिसे सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया जाएगा।

इस विशेष स्थापना की खासियत यह रही कि जमीन से देखने पर सीमेंट बैग केवल अलग-अलग इकाइयों के रूप में दिखाई देते थे, लेकिन ऊपर से देखने पर वे मिलकर मां दुर्गा की विशाल आकृति का रूप ले लेते हैं। इसमें देवी का मुकुट, आंखें, दस भुजाएं और उनका व्यापक स्वरूप बेहद बारीकी से उकेरा गया है।

अदाणी सीमेंट के अनुसार, यह अभियान कंपनी के दो प्रमुख ब्रांडों की पहचान को एक मंच पर लाता है। यहां शक्ति अंबुजा सीमेंट के मजबूती के वादे का प्रतीक है, जबकि विश्वास एसीसी की 9 दशकों पुरानी विश्वसनीयता और विरासत को दर्शाता है।

अभियान का केंद्र बिंदु मां दुर्गा की छवि है, जिन्हें शक्ति, संरक्षण और आस्था का प्रतीक माना जाता है। कंपनी का मानना है कि यह प्रस्तुति परंपरा, सामूहिक प्रयास और भरोसे के मूल्यों को एक साथ जोड़ती है।

डिजिटल फिल्म में पूरी रचना की प्रक्रिया को जमीनी स्तर से दिखाया गया है, जिसमें कर्मचारियों को सीमेंट बैग व्यवस्थित करते हुए दिखाया गया है और फिर धीरे-धीरे कैमरा ऊपर उठने पर मां दुर्गा की पूरी आकृति सामने आती है। यह दृश्य हजारों छोटे-छोटे तत्वों के मिलकर एक बड़ी और प्रभावशाली तस्वीर बनाने का संदेश देता है।

कंपनी का कहना है कि इस पहल के माध्यम से वह सीमेंट की भूमिका को केवल भवन और बुनियादी ढांचा निर्माण तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उसे विश्वास, शक्ति और समर्पण जैसी भावनाओं से भी जोड़ना चाहती है।

नवरात्रि और दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान शुरू किया गया यह अभियान अंबुजा सीमेंट और एसीसी दोनों ब्रांडों की पहचान को एक साझा रचनात्मक मंच पर प्रस्तुत करता है और सामूहिक प्रयास की शक्ति को रेखांकित करता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

अलीराजपुर में बिजली संकट: कटौती और कम वोल्टेज से परेशान किसानों ने देर रात बिजली दफ्तर को घेरा

जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम इंद्र सिंह की चौकी के ग्रामीण और किसान लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से बेहद परेशान हैं. इस वर्ष अलीराजपुर जिले में सामान्य से कम बारिश होने के कारण फसलें सूख रही हैं, जिससे सिंचाई के लिए बिजली किसानों की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है. हालांकि क्षेत्र में नर्मदा नदी का पानी छोड़ा गया था, जिससे किसानों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों होने वाली बिजली कटौती के कारण किसान खेतों में पानी की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग शहर और देहात के क्षेत्रों में पक्षपात कर रहा है; शहरी क्षेत्रों में तो पर्याप्त बिजली मिल रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोड शेडिंग का हवाला देकर जब मर्जी आए बिजली काट दी जाती है. समस्या से तंग आकर ग्रामीण युवा देर रात बिजली विभाग के दफ्तर पहुँचे, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं मिला. फोन पर बातचीत में अधिकारियों ने केवल लोड शेडिंग का कारण बताया. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो छात्र और आसपास के ग्रामीण एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-वेस्ट इंडीज के मैच से पहले गौतम गंभीर पहुंचे महाकाल मंदिर, भोले बाबा से मांगा इंडिया की जीत का आशीर्वाद

भारत और वेस्ट इंडीज का आज शाम 7 बजे टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होगा. मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किया. टीम इंडिया की जीत के लिए कामना की. उन्होंने दर्शन के बाद खुशी जाहिर की. Sun, 11 Oct 2026 12:29:40 +0530

  Videos
See all

नेपाल में फिर से भयंकर बाढ़ का कहर! #viralvideo #NepalFlood #floodalert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:45:15+00:00

Weather News Today | 15 घंटे में बारिश का रेड अलर्ट? मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:45:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers