Responsive Scrollable Menu

CJP के 'जंतर-मंतर 2.0' पर विरोध प्रदर्शन, 1,000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर की ओर मार्च करने के प्रयास करने में करीब 1,000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा  था. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यह बताने के बाद इस जमावड़े के लिए इजाजत नहीं दी गई है. उन्हें एहतियातन हिरासत में लेना जारी रखा. CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए  मुंबई से दिल्ली आए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें   और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया.

पुलिस के सभी अधिकारी गलियारे में खड़े रहे

वीडियो में दिपके यह आरोप लगाते हुए सुने गए कि पुलिसकर्मी विमान में घुस आए और उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया. उन्होंने कहा, "तो, आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस हमें गिरफ्तार करने के लिए विमान में घुस  ही है. वे सभी विमान में घुस रहे. दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारी गलियारे में खड़े रहे. वे हमें विमान के अंदर से ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं. पूरी दिल्ली पुलिस विमान में चढ़ी. हम बस शांतिपूर्ण विरोध करना चाहते थे, और वे हमें उड़ान से ऐसे उठा रहे हैं जैसे हम अपराधी हों."

हमें गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही: CJP  

उन्होंने आगे आरोप लगाया, "आप देख सकते हैं कि देश किस ओर जा रहा है. वे हमें सीधे उड़ान से गिरफ्तार करने आए हैं. ऐसा इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था. यह तानाशाही है, जहां दिल्ली पुलिस उड़ान में घुस गई है और हमें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. आइए, हमें गिरफ्तार कीजिए. हम गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं. आइए, हमें गिरफ्तार कीजिए. हम गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं. हम आपसे डरते नहीं हैं." CJP ने अपनी कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह का एक वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने दावा किया पुलिसकर्मी उन्हें तब हिरासत में ले रहे थे जब वह अपनी कार से घर से निकलने का प्रयास कर रही थीं. 

हिरासत में लेने का प्रयास किया

वीडियो में सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी सुबह उनके घर पहुंचे और बिना किसी आधिकारिक दस्तावेज   दिखाए उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया. उन्होंने कहा, "वे सुबह मेरे घर आए और उन्हें बताया कि मैं यहां नहीं हूं. हमने आधिकारिक सूचना मांगी; क्या उनके पास कोई सूचना है? उनके पास कुछ नहीं है. उन्होंने बस  इतना कहा, 'हमें आपको हिरासत में लेना है, हमारे पास ऊपर से आदेश मिले हैं.' मुझे नहीं पता कि उनके   लिए आदेश कहा से आए हैं. वे लगातार कह रहे हैं, 'कार से बाहर निकलो, हम तुम्हें तुम्हारे घर पर ही हिरासत में लेंगे.' वे मुझे कहीं और भी नहीं ले जाना चाहते, वे चाहते हैं कि मैं यहीं रहूं. मैं कार से बाहर नहीं निकल   रही हूं. वे यह जगह नहीं छोड़ रहे हैं, इसलिए एक तरह से मुझे सड़क पर ही गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है."

Continue reading on the app

Explainer: महज 6 शब्दों से कैसे CJP के साथ जुड़ गए थे लाखों युवा? कॉकरोच से 'राष्ट्रीय नेता' बन गए अभिजीत दिपके

Abhijit Dipke: दिल्ली इस समय छावनी बनी है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर मंतर पर शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी. लेकिन सुबह दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने एयरपोर्ट से ही सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके, सौरव दास, रांका समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया. पिछले प्रदर्शन से सबक लेकर दिल्ली पुलिस ने इस बार काफी सख्ती बरती थी. इसके चलते अभिजीत दिपके केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया तक सुर्खियों में छाए हुए हैं. बता दें कि ये सिलसिला महज 6 शब्दों के आव्हान से शुरू हुआ था. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा किस्सा....

बता दें कि पूरी कहानी शुरू होती है गत 15 मई से. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान फर्जी डिग्रियों के सहारे वकालत या अन्य पेशों में प्रवेश करने वाले लोगों पर टिप्पणी की थी. उन्होंने ऐसे लोगों के लिए कथित तौर पर ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. हालांकि, एक हिस्से में इस टिप्पणी को बेरोजगार युवाओं से जोड़कर पेश किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया. 

अगले दिन ही यानी 16 मई को जस्टिस सूर्यकांत ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी का मकसद आम बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाना नहीं, बल्कि फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल करने वाले लोगों की आलोचना करना था. इसी विवाद के बाद युवा अभिजीत दिपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम से एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन आंदोलन शुरू किया, जो बाद में युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले एक चर्चित विरोध मंच के रूप में सामने आया.

यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी हुए डिटेन, जंतर-मंतर के समर्थन में मुंबई में प्रदर्शन की थी तैयारी

 

महज 6 शब्दों से दिपके बने नेशनल लीडर

31 वर्षीय अभिजीत दिपके इस साल मई में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के बाद चर्चा में आए थे. उन्होंने पोस्ट में महज 6 शब्द लिखे थे.- “क्या होगा अगर सारे तिलचट्टे एक साथ आ जाएं?” यह पोस्ट सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की उस टिप्पणी के संदर्भ में थी, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर ‘तिलचट्टों’ से की गई थी.

दिपके की पोस्ट तेजी से वायरल हुई और इसके बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से ऑनलाइन आंदोलन शुरू हुआ. इसमें बड़ी संख्या में युवा जुड़ने लगे. देखते ही देखते यह आंदोलन सोशल मीडिया से निकलकर सड़कों तक पहुंच गया और युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन होने लगे.

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक पहुंची आग

राजनीतिक रणनीतिकार अभिजीत दिपके को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दिपके ने बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने वाली टिप्पणी पर सोशल मीडिया पोस्ट किया था. उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई और इसी से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम का एक ऑनलाइन आंदोलन शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे युवाओं के बड़े विरोध प्रदर्शन का रूप ले गया. इस आंदोलन ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी प्रदर्शन किए थे.

जंतर मंतर 2.0 से पहले हिरासत में आए दिपके

दिपके शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक नए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे. इस प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जानी थी. मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठे सवालों के बीच यह प्रदर्शन बुलाया गया था. दिपके का विमान जैसे ही नई दिल्ली पहुंचा, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया. उनके साथ CJP के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया.

विमान में पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए दिपके ने कहा कि मुझे गिरफ्तार करने के लिए लाया गया है, तो गिरफ्तार कर लो. मैं तुम लोगों से नहीं डरता. हालांकि, वीडियो में एक पुलिस अधिकारी उन्हें यह कहते हुए दिखाई दिया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा, बल्कि उनका सहयोग मांगा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट खत्म हो गया? ध्रुव राठी, अभिजीत, सौरभ समेत सभी दिग्गज हुए डिटेन, अब आगे क्या होगा

 

कौन हैं दिपके?

दिपके दलित परिवार से आते हैं. उन्होंने अमेरिका में जनसंपर्क (पब्लिक रिलेशंस) में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और फिर भारत लौट आए. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता ने उन्हें समाज से जुड़े मुद्दों पर ठोस काम करने का अवसर दिया. हालांकि, उनके मुताबिक, इस आंदोलन से जुड़ने के बाद उन्हें और उनके परिवार को धमकियां भी मिली हैं.

मेडिकल परीक्षा में पेपर लीक से लेकर बेरोजगारी तक उठाए मुद्दे

CJP आंदोलन ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले को लेकर हुए प्रदर्शनों में भी भूमिका निभाई. इस मामले से करीब 20 लाख उम्मीदवार प्रभावित हुए थे. इसके बाद आंदोलन ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज किए. प्रधान ने 25 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था.
इसके बाद से दिपके और उनके समर्थक सरकारी स्कूलों की स्थिति, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार जैसे मुद्दों पर अभियान चला रहे हैं. आंदोलन से जुड़े लोग इसे पारंपरिक राजनीतिक पार्टी के बजाय जनता के मुद्दों पर दबाव बनाने वाला समूह बताते हैं.

मतदाता सूची में बदलाव को लेकर नया विवाद

CJP ने अब मतदाता सूची में संशोधन को लेकर सवाल उठाए हैं. आंदोलन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था. यह विवाद पिछले महीने इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद फिर चर्चा में आया. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयोग के दो अधिकारियों ने मतदाता सूची में संशोधन, पंजीकरण प्रक्रिया और आयोग के डिजिटल सिस्टम को लेकर कई बार चिंताएं जताई थीं. 

आलोचकों का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव के कारण करीब 13 करोड़ लोगों के नाम हटाए गए. वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि यह आंकड़ा मसौदा संशोधन के दौरान चिह्नित प्रविष्टियों को भी शामिल करता है. आयोग के मुताबिक, जिन मतदाताओं के नाम गलती से हट गए हैं, वे दोबारा पंजीकरण करा सकते हैं. आयोग ने यह भी कहा है कि आंतरिक चर्चा के दौरान अलग-अलग राय सामने आना सामान्य बात है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में इन 6 जगहों पर रखे जा रहे हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी, ध्रुव राठी समेत 1000 से ज्यादा लोग हुए डिटेन

 

 

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पांड्या के 33वें जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट, संघर्ष से सफलता तक के सफर को किया बयां

Happy Birthday Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज 33 साल के हो गए हैं. हार्दिक के 33वें जन्मदिन के मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया. इस लंबे-चौड़े नोट में महिका ने हार्दिक के बचपन से लेकर उनके संघर्ष और सफलता की कहानी को बयां किया है. Sun, 11 Oct 2026 07:09:37 +0530

  Videos
See all

Super El Niño Alert 2026: आ रहा है सुपर अल नीनो! महातबाही मचना तय? | Weather News | Global Warming #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:15:03+00:00

Iran America War LIVE: ईरान अमेरिका युद्ध के हालात! | Trump | Hormuz | IRGC | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers