CJP की कमान संभालते ही अजिक्य शिंदे ने जारी किया पहला आदेश, प्रदर्शनकारियों को बताया मास्टप्लान
मेरा निवेदन है कि आप जहां भी, वहां से जंतर-मंतर को कूच करें और पुलिस आपको जहां रोके, वहीं आप जंतर-मंतर बना दीजिए….यह कहना है अजिंक्य शिंदे का. अजिंक्य अब जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लीड कर रहे है. दरअसल, थोड़ी देर पहले सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी करके अजिंक्य शिंदे को पार्टी की कमान सौंपने की बात की.
पार्टी की कमान और प्रोटेस्ट को लीड करने का जिम्मा संभालने के बाद शिंदे ने एक वीडियो जारी किया. वीडियो में उन्होंने कहा कि नमस्कार साथियो!, आपको पता ही होगा कि अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही डिटेन कर लिया है.
CJP के 'जंतर-मंतर 2.0' पर विरोध प्रदर्शन, 1,000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर की ओर मार्च करने के प्रयास करने में करीब 1,000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा था. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यह बताने के बाद इस जमावड़े के लिए इजाजत नहीं दी गई है. उन्हें एहतियातन हिरासत में लेना जारी रखा. CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरते ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया.
पुलिस के सभी अधिकारी गलियारे में खड़े रहे
वीडियो में दिपके यह आरोप लगाते हुए सुने गए कि पुलिसकर्मी विमान में घुस आए और उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया. उन्होंने कहा, "तो, आप देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस हमें गिरफ्तार करने के लिए विमान में घुस ही है. वे सभी विमान में घुस रहे. दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारी गलियारे में खड़े रहे. वे हमें विमान के अंदर से ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं. पूरी दिल्ली पुलिस विमान में चढ़ी. हम बस शांतिपूर्ण विरोध करना चाहते थे, और वे हमें उड़ान से ऐसे उठा रहे हैं जैसे हम अपराधी हों."
हमें गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही: CJP
उन्होंने आगे आरोप लगाया, "आप देख सकते हैं कि देश किस ओर जा रहा है. वे हमें सीधे उड़ान से गिरफ्तार करने आए हैं. ऐसा इंदिरा गांधी ने भी नहीं किया था. यह तानाशाही है, जहां दिल्ली पुलिस उड़ान में घुस गई है और हमें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. आइए, हमें गिरफ्तार कीजिए. हम गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं. आइए, हमें गिरफ्तार कीजिए. हम गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं. हम आपसे डरते नहीं हैं." CJP ने अपनी कानूनी प्रमुख रत्ना सिंह का एक वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने दावा किया पुलिसकर्मी उन्हें तब हिरासत में ले रहे थे जब वह अपनी कार से घर से निकलने का प्रयास कर रही थीं.
हिरासत में लेने का प्रयास किया
वीडियो में सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी सुबह उनके घर पहुंचे और बिना किसी आधिकारिक दस्तावेज दिखाए उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया. उन्होंने कहा, "वे सुबह मेरे घर आए और उन्हें बताया कि मैं यहां नहीं हूं. हमने आधिकारिक सूचना मांगी; क्या उनके पास कोई सूचना है? उनके पास कुछ नहीं है. उन्होंने बस इतना कहा, 'हमें आपको हिरासत में लेना है, हमारे पास ऊपर से आदेश मिले हैं.' मुझे नहीं पता कि उनके लिए आदेश कहा से आए हैं. वे लगातार कह रहे हैं, 'कार से बाहर निकलो, हम तुम्हें तुम्हारे घर पर ही हिरासत में लेंगे.' वे मुझे कहीं और भी नहीं ले जाना चाहते, वे चाहते हैं कि मैं यहीं रहूं. मैं कार से बाहर नहीं निकल रही हूं. वे यह जगह नहीं छोड़ रहे हैं, इसलिए एक तरह से मुझे सड़क पर ही गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









