'शीशा' गाना बजते ही लड़की ने दिखाया अपना जलवा, सूट में किया बेहद प्यारा डांस!
सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपनी सादगी और शानदार डांस मूव्स की वजह से लोगों का दिल जीत लेते हैं. इन दिनों एक लड़की का ऐसा ही प्यारा डांस वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में लड़की सूट पहनकर 'शीशा' गाने पर बेहद खूबसूरत डांस करती नजर आ रही है. गाने की धुन पर लड़की ने एक से बढ़कर एक शानदार डांस स्टेप्स दिखाए हैं. उसके प्यारे एक्सप्रेशन, चेहरे की मुस्कान और डांस करने का अंदाज देखने लायक है. खास बात यह है कि लड़की ने बिना किसी दिखावे के अपने देसी अंदाज में ऐसा डांस किया है, जिसे देखकर लोगों की नजरें उस पर टिक जाती हैं. यही वजह है कि उसका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. Video Credit: Instagram-@_tanvyyy._
SA VS AUS: डरहम टेस्ट में चला मैट रेनशॉ का बल्ला, जड़ दिया धमाकेदार शतक, रिकी पोंटिंग हुए फैन
SA VS AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरहम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से दूसरे दिन मैट शॉ ने शतक लगा दिया है. उनकी ये सेंचुरी तब आई, जब उनकी टीम को इसकी काफी जरूरत थी. मैच की इस पारी ने उनकी टीम को 300 के करीब पहुंचा दिया है, जबकि एक वक्त पर ऐसा लगने लगा था कि टीम जल्दी ही ऑलआउट हो जाएगी.
मैट रेनशॉ ने लगाया शतक
Yes, Matt Renshaw!! ????????
— Fox Cricket (@FoxCricket) October 10, 2026
A second Test ton and one of the finest away centuries by an Aussies in recent times.
LIVE >> https://t.co/1TuywYSTbY pic.twitter.com/qOJKkzCUOy
साउथ अफ्रीका के साथ खेले जा रहे डरहम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रैनशॉ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे. रैनशॉ ने कमाल मुश्किल वक्त में अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेली. एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर मैट रेनशॉ ने चौका लगाया और अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया. पूरे 9 साल बाद टेस्ट में शतक लगाया है.
उन्होंने अपना हेलमेट उतारा, चेहरे पर बड़ी मुस्कान है और बाहें फैलाकर शतक का जश्न मनाया. जब वह बल्लेबाजी करने आए थे तब टीम मुश्किल में थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को संभालने के लिए बेहतरीन पारी खेली. अब रैनशॉ अपनी इस पारी को और बड़ा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.
A second Test century for Matt Renshaw, almost 10 years apart.
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 10, 2026
The latest on his breakthrough Test knock: https://t.co/OJILrURoCR pic.twitter.com/fbUFAI1fcM
मैट रैनशॉ की रिकी पोंटिंग ने की तारीफ
????He is a future superstar - Ricky Ponting on Matt Renshaw in the comm box????
— Akshat (@Cricketmythos) October 10, 2026
Ricky Ponting said :????️
"Matt Renshaw is an upcoming great talent for Australia. I think this innings will get him going alright. This innings has came under extreme pressure, against all odds.… pic.twitter.com/KrP1kpkwUh
"मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के लिए एक उभरते हुए शानदार टैलेंट हैं. मुझे लगता है कि यह पारी उन्हें अच्छी शुरुआत दिलाएगी. यह पारी बहुत ज़्यादा दबाव और मुश्किल हालात में खेली गई है. ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में था, प्रोटियाज़ हावी थे, और रेनशॉ ने कमाल की पारी खेली. मैं आपको बता रहा हूँ, वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की अगली 'रन मशीन' हैं, वह भविष्य के सुपरस्टार हैं. क्या शानदार बैटिंग की है."
ये भी पढ़ें: विराट कोहली को पीछे छोड़कर तिलक वर्मा बने फास्टेस्ट 5000 T20 रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज, जानिए टॉप पर कौन है काबिज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






