Responsive Scrollable Menu

अमेरिका के साथ ट्रेड डील भारत को 2030 तक 100 अरब डॉलर का वस्त्र निर्यात का लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के साथ ट्रेड डील भारत को 2030 तक 100 अरब डॉलर का वस्त्र निर्यात लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। यह बयान शनिवार को सरकार की ओर से दिया गया।

वस्त्र मंत्रालय ने कहा कि इस डील से अपेक्षित गति मिलने की उम्मीद है, जिसमें 100 अरब डॉलर के वस्त्र निर्यात के लक्ष्य को हासिल करने में अमेरिका का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक होगा।

मंत्रालय ने भारत और अमेरिका के बीच हुए इस ऐतिहासिक समझौते का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के वस्त्र व्यापार संबंधों को मजबूत करने वाला एक प्रमुख उत्प्रेरक बताया।

वस्त्र उद्योग ने आशा व्यक्त की कि यह समझौता इस क्षेत्र के लिए एक बड़ा आर्थिक परिवर्तनकारी साबित होगा।

वस्त्र निर्यात के लिए, इस समझौते से वस्त्र, परिधान और तैयार वस्त्रों के 118 अरब डॉलर के अमेरिकी वैश्विक आयात बाजार के द्वार खुल गए हैं। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है, जहां लगभग 10.5 अरब डॉलर का निर्यात होता है, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत परिधान और 15 प्रतिशत तैयार वस्त्र शामिल हैं। ऐसे में यह एक बड़ा अवसर है।

परिधान और तैयार वस्त्रों सहित सभी वस्त्र उत्पादों पर 18 प्रतिशत का पारस्परिक शुल्क न केवल भारतीय निर्यातकों की मौजूदा समस्या को दूर करेगा, बल्कि उन्हें बांग्लादेश (20 प्रतिशत), चीन (30 प्रतिशत), पाकिस्तान (19 प्रतिशत) और वियतनाम (20 प्रतिशत) जैसे अधिकांश प्रतिस्पर्धियों से बेहतर स्थिति में लाएगा, जिनके पारस्परिक शुल्क इससे अधिक हैं।

मंत्रालय ने कहा, इससे बाजार की गतिशीलता में बदलाव आएगा, क्योंकि बड़े खरीदार इस समझौते के चलते अपनी खरीददारी पर पुनर्विचार करेंगे।

यह समझौता उद्योग को लागत प्रतिस्पर्धी बनने और अमेरिका से वस्त्र क्षेत्र के लिए मध्यवर्ती सामग्री की खरीददारी करके अपने जोखिमों को कम करने में भी सक्षम बनाएगा।

इससे देश में मूल्यवर्धित वस्त्रों के निर्माण में सुविधा होगी और हमारे उत्पादन और निर्यात में विविधता आएगी। मंत्रालय ने कहा कि इस समझौते से अतिरिक्त रोजगार सृजित होगा और अमेरिकी कंपनियों द्वारा निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।

अमेरिकी व्यापार समझौते का ढांचा भारत के वस्त्र और परिधान क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मलेशिया में पीएम मोदी से मिलने पहुंचा भारतीय समुदाय, 'मोदी जी इज क्यूटी पाई' वाला पोस्टर वायरल

कुआलालंपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मलेशिया पहुंचे, जहां गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। मलेशिया के प्रधानमंत्री इब्राहिम अनवर खुद पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे थे। इस दौरान एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

पोस्टर पर लिखा था, 1, 2, 3, 4, 5... मोदी जी एज ए क्यूटीपाई।

पीएम मोदी के स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। करीब 800 लोगों ने मिलकर ये प्रस्तुति दी। वहीं, पीएम मोदी ने प्रस्तुति देने वालों का अभिवादन स्वीकार किया और उनकी सराहना की।

भारत द्वारा हाल ही में साइन किए गए ट्रेड डील्स पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को विकास के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के तौर पर देखा जाता है और भरोसा देश की सबसे मजबूत करेंसी बन गई है।

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, मैं आज अपने दोस्त प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के न्योते पर मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा हूं। भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के सालों में लगातार प्रगति हुई है। मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं। हमारा लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करना, आर्थिक और इनोवेशन साझेदारी को बढ़ाना व अपने सहयोग को नए क्षेत्रों में फैलाना होगा।

उन्होंने आगे कहा, मैं मलेशिया में भारतीय समुदाय से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं। लगभग तीन मिलियन की संख्या वाला यह समुदाय दुनिया के सबसे बड़े भारतीय प्रवासियों में से एक है। मलेशिया की प्रगति में उनका बहुत बड़ा योगदान और हमारे दोनों देशों के बीच एक पुल के रूप में उनकी भूमिका हमारी ऐतिहासिक दोस्ती को एक मजबूत आधार प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यह उनकी मलेशिया की तीसरी यात्रा है और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिए जाने के बाद पहली यात्रा है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs USA: कौन हैं शैडली स्कालविक, जिन्होंने 5 गेंदों में भारत को मुसीबत में डाला, 4 विकेट चटकाकर छाए

Who is Shadley van Schalkwyk: 37 साल के शैडली स्कालविक USA के ऑलराउंडर हैं. वो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी. भारत के खिलाफ मैच में उन्होंने 25 रन पर 4 विकेट चटकाए हैं. Sat, 07 Feb 2026 21:39:11 +0530

  Videos
See all

Piyush Goyal ने बताया किस देश पर कितना है टैरिफ? #shortsvideo #aajtak #piyushgoyal #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T16:06:52+00:00

Ghooskhor pandit Controversy: घूसखोर पंडत का सियासी विरोध क्यों? सपा प्रवक्ता ने बताया #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T16:06:44+00:00

Bahas Bazigar: जब Manmohan Singh PM थे तो पूरी BJP वेल में उतरती थी- Dolly Sharma |Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T16:05:53+00:00

Sona Sasta Ho Gaya! सोने के दाम गिरे, खरीदने का सही समय? Gold Price News Investment | Latest Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T16:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers