Responsive Scrollable Menu

Navratri 2026 Puja Samagri List: कल शारदीय नवरात्रि की पूजा और घटस्थापना में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, नोट करें पूजन सामग्री लिस्ट

Navratri Puja & Ghatasthapana Samagri List: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है और पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व होता है. अनुष्ठान को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए कलश, रोली, कलावा, आम के पत्ते, जवार, और माता के श्रृंगार का सामान जैसी कई आवश्यक पूजन सामग्री की जरूरत पड़ती है. अगर आप भी नवरात्रि की तैयारी कर रहे हैं, तो समय रहते जरूरी पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट अभी नोट कर लें.

Continue reading on the app

सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उद्योगों की जरूरत के हिसाब से तैयार होंगे उत्तराखंड के युवा, ट्रेनिंग के बाद रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

CM Dhami: उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कौशल विकास को उद्योगों की जरूरतों से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है. अब युवाओं को ऐसे कौशलों में प्रशिक्षित करने पर जोर दिया जाएगा, जिनकी मांग प्रदेश में स्थापित हो रहे उद्योगों और फैक्ट्रियों में है. इसके लिए सरकार संबंधित औद्योगिक इकाइयों के साथ सीधे समझौता ज्ञापन (एमओयू) करेगी. इससे एक ओर युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण मिल सकेगा, वहीं दूसरी ओर उद्योगों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित और कुशल कर्मचारी उपलब्ध हो सकेंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान यह जानकारी दी. उन्होंने युवाओं के विचारों और सुझावों को सुना और रोजगार, स्वरोजगार, तकनीक तथा कौशल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री की इस पहल का उद्देश्य युवाओं की क्षमताओं को विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य से जोड़ना और उन्हें बदलते रोजगार बाजार के लिए तैयार करना है.

उद्योगों की मांग के अनुसार मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तैयार की जाएगी. इसके लिए फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों से बातचीत कर यह समझा जाएगा कि उन्हें किन ट्रेड और तकनीकी कौशलों में प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता है. इसके बाद उसी के अनुसार प्रशिक्षण की योजना बनाई जाएगी.

इस व्यवस्था से कौशल विकास और रोजगार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिल सकती है. अक्सर युवाओं के सामने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी तलाशने की चुनौती होती है. ऐसे में उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण मिलने से युवाओं को रोजगार के लिए जरूरी व्यावहारिक कौशल हासिल करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, कंपनियों को भी अपनी जरूरत के अनुरूप स्थानीय प्रतिभाएं मिल सकेंगी.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

 

नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने वाले बनें युवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में भी काम कर रही है. इसके लिए राज्य के स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक उत्पादों और क्षेत्रीय विशेषताओं को आधुनिक तकनीक, बेहतर ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है.

उत्तराखंड में पर्यटन, कृषि, बागवानी, जड़ी-बूटी, सुगंधित पौधों और स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में उद्यमिता की अच्छी संभावनाएं हैं. इन क्षेत्रों में युवाओं को प्रशिक्षण, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, पैकेजिंग, मार्केटिंग और बाजार तक पहुंच बनाने से जुड़े अवसर मिल सकते हैं. इससे युवा अपने क्षेत्र में ही स्वरोजगार शुरू करने के साथ दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार कर सकते हैं.

स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने सगंध मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की विशिष्ट वनस्पतियों से तैयार सुगंधित उत्पादों और इत्र को ‘हाउस ऑफ हिमालय’ ब्रांड के माध्यम से देश और वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इसका उद्देश्य राज्य के स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाना और उनके आर्थिक मूल्य को बढ़ाना है.

इस तरह की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. सुगंधित पौधों की खेती, उत्पाद तैयार करने, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन जैसे कामों में स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते खुल सकते हैं. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

तकनीक और नवाचार पर भी युवाओं का जोर

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने तकनीक, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और विकसित उत्तराखंड को लेकर अपने विचार मुख्यमंत्री के सामने रखे. युवाओं की इन रुचियों से स्पष्ट है कि वे पारंपरिक रोजगार के साथ नई तकनीकों और उभरते क्षेत्रों में भी अपनी संभावनाएं तलाश रहे हैं.

यह भी पढ़ें: विदेश में नौकरी प्राप्त कर रहे उत्तराखंड के युवा, सीएम धामी की पहल से आसान हो रही राह

 

 

Continue reading on the app

  Sports

आंंखों से झर-झर आंसू... हाय रे दीवानगी! श्रेयस अय्यर को आउट होते नहीं देख पाईं उनकी महिला फैन

Shreyas Iyer IND vs WI Female Fan crying: महिलाओं के बीच श्रेयस अय्यर का क्रेज इस कदर तक हावी है कि अगर वह जल्दी आउट हो जाए तो उनकी फीमेल फैंस आंसू बहाने लगती हैं. यकीन नहीं होता तो खुद देख लीजिए, कैसे इंदौर टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रेयस अय्यर सिर्फ दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए तो उनकी महिला फैन खुद को रोने से नहीं रोक पाईं. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. Mon, 12 Oct 2026 09:35:16 +0530

  Videos
See all

INDIA Alliance Protest News: इंडिया ब्लॉक मार्च पर Ram Kadam ने उठाए सवाल, विपक्ष को घेरा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T06:07:43+00:00

CJP Protest Latest News: CJP फाउंडर Abhijeet Dipke के साथ थाने में क्या-क्या हुआ ? | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T06:13:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers