Responsive Scrollable Menu

Delhi CJP Protest देखकर कश्मीरी नेताओं ने जताई खुशी! उमर और महबूबा एक सुर में बोले, ''दिल्ली पहुँचा 'कश्मीर मॉडल'''

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जबरन किए जा रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी, रास्तों की घेराबंदी और सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच सियासत का एक नया मोर्चा खुल गया है। राजधानी में उपजे हालात कश्मीर के उन नेताओं के लिए राजनीतिक हमला बोलने का मौका बन गए हैं, जो लंबे समय से केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं। हम आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर पैदा हुई स्थिति की तुलना जम्मू-कश्मीर से करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर निशाना साधा है। दिलचस्प यह है कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मचे घमासान के बीच कश्मीरी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी अपने-अपने राजनीतिक एजेंडे के मुताबिक सामने आ रही हैं।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दिल्ली के हालात को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में लागू प्रतिबंधों की याद दिलाने वाला बताया। सोशल मीडिया मंच X पर उन्होंने लिखा कि दिल्ली की मौजूदा स्थिति उन्हें उस दौर की याद दिलाती है, जब लोगों को घरों में बंद कर दिया गया था, इंटरनेट बंद था और पूरा क्षेत्र घेरेबंदी में था। महबूबा ने आरोप लगाया कि पहले विरोध को कुचला जाता है और फिर यह दावा किया जाता है कि किसी ने प्रदर्शन ही नहीं किया। उनके मुताबिक, इस तरह जबरन थोपी गई खामोशी को जनता की सहमति के रूप में पेश किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी दिल्ली के हालात को लेकर तंज कसते हुए कहा, “कश्मीर मॉडल दिल्ली को निर्यात कर दिया गया है। नए जम्मू-कश्मीर के मॉडल पर बनी नई दिल्ली में आपका स्वागत है।” उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की और मतदाता सूची से जुड़े विवाद को लेकर चुनाव आयोग पर सत्तारुढ़ दल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने भी इस विवाद को आगे बढ़ाते हुए आरोप लगाया कि जहां CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, वहीं दक्षिणपंथी समूहों को वहां पहुंचने दिया जा रहा है। उन्होंने इसकी तुलना जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध से की। इल्तिजा का आरोप था कि कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों को रोका जाता रहा, जबकि 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने का जश्न मनाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को पूरी व्यवस्था और सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि कश्मीर में जो शुरू हुआ था, अब वह पूरे भारत को अपनी चपेट में ले रहा है।

Continue reading on the app

Delhi में कॉजपा के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, देश-विदेश की प्रमुख खबरें

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर की विभिन्न फाइल से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं: दि36 कॉजपा प्रदर्शन पुलिस कार्रवाई जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे कॉजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा, शीर्ष नेता हिरासत में नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों को शनिवार को खदेड़ दिया और जब कार्यकर्ताओं ने फिर से एकत्र होकर सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

दि39 दिल्ली प्रदर्शन पथराव कॉजपा प्रदर्शन: आकाशवाणी भवन के निकट पुलिस पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल नयी दिल्ली, दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों को लांघने के बाद आकाशवाणी भवन के निकट इम्तियाज अली मार्ग पर सुरक्षाकर्मियों पर कथित तौर पर पथराव किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि37 न्यायालय कॉजपा प्रदर्शन लीड अवमानना कॉजपा प्रदर्शन: अदालती आदेश के उल्लंघन के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय में शनिवार को एक याचिका दायर की गई, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर 10 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो और भारतीय रेलवे की ट्रेनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाने संबंधी उसके आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है और अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू किये जाने का अनुरोध किया गया है।

दि19 राहुल सीईसी ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी: राहुल गांधी नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे तथा मोदी सरकार भी जाएगी और इसके बाद लोकतंत्र को दुरुस्त करने का काम शुरू होगा।

दि31 नवीन विपक्ष कॉजपा प्रदर्शन भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) पर विदेशी ताकतों के समर्थन से देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

अर्थ1 अमेरिका मस्क रिलायंस लीड भाजपा एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया वाशिंगटन, अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने शनिवार को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी पर अपने तीखे हमले जारी रखते हुए मीडिया खबरों के स्क्रीनशॉट साझा किए। इन खबरों में आरोप लगाया गया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा वित्तपोषित एक कंपनी ने सोशल मीडिया पर भाजपा के अभियानों को बढ़ावा देने में मदद की और रिलायंस से जुड़ी एक कंपनी ने सत्तारूढ़ दल को बड़ा राजनीतिक चंदा दिया।

प्रादे17 मणिपुर हिंसा मणिपुर के कामजोंग में महिला की गोली मारकर हत्या, निषेधाज्ञा लागू इंफाल, मणिपुर के हिंसा प्रभावित कामजोंग जिले में एक महिला की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद राज्य में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने निषेधाज्ञा लागू कर दी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दि32 ईडी गिरफ्तारी दिवाला प्रक्रिया में अनियमितताओं से जुड़े मामले में साधना ग्रुप के चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता गिरफ्तार नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के एक मामले में दिल्ली स्थित मीडिया एवं प्रसारण कंपनी साधना ग्रुप के चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वि10 संरा भारत पाकिस्तान परमाणु हथियारों को ‘शासन चलाने का सामान्य साधन’ न माना जाए: भारत संयुक्त राष्ट्र, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों को शासन चलाने का ‘‘सामान्य साधन नहीं माना जाना’’ चाहिए।

वि7 अमेरिका ट्रंप नोबेल मैंने जितने युद्ध रुकवाए, उस हिसाब से मुझे आठ बार नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था: ट्रंप वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किए जाने को लेकर नॉर्वे पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि उन्होंने जितने युद्ध रुकवाए हैं, उसके हिसाब से उन्हें आठ बार नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था।

अर्थ2 आरबीआई ओएमसी डॉलर आरबीआई तीन सरकारी तेल कंपनियों के लिए विशेष डॉलर सुविधा शुरू करेगा मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को कहा कि वह सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) की संपूर्ण दैनिक डॉलर जरूरतों को पूरा करने के लिए सोमवार से एक विशेष सुविधा शुरू करेगा।

खेल8 खेल भारत गावस्कर गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाए नयी दिल्ली, 10/10/2026 2:03:46 PM दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत ने तेज गेंदबाज मयंक यादव या बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बजाय कुलदीप यादव को महत्वपूर्ण 17वां ओवर सौंपकर बड़ी गलती की।

खेल3 खेल भारत गंभीर गंभीर ने दुबे को ऊपर भेजने का समर्थन किया, कहा, टी20 में केवल ओपनर की जगह पक्की होती है रांची, भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने का बचाव करते हुए कहा कि टीम आगे भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन बनाए रखेगी।

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: शुभमन गिल के बिना ही शुरू होगा नया सीजन, पहले मैच में उतर रहे टीम इंडिया के ये स्टार

BCCI ने पिछले साल ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का आदेश दिया था, जिसके बाद से ही सभी खिलाड़ी समय की उपलब्धता के मुताबिक अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं. Sun, 11 Oct 2026 00:14:59 +0530

  Videos
See all

Houthi vs Saudi Arabia | Pakistan का U-Turn, हूथियों के आगे क्यों झुका? | Yemen War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T22:00:36+00:00

Brazen thieves strike in Sonipat; loot worth lakhs.! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T22:00:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers