Responsive Scrollable Menu

PM Narendra Modi रविवार को Chennai में 13000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को चेन्नई का दौरा करेंगे और 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन के बीच सफर करेंगे। वह जलकंठेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वह शहर में स्थित ‘जयगोपाल गरोड़िया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल’ के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। मोदी के कार्यक्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के ब्रेन सेंटर का दौरा भी शामिल है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बना चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का पूनामल्ली-वडापलानी खंड शामिल है। प्रधानमंत्री करीब 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-744 के वडुगापट्टी-तेरकुवेंगनल्लूर खंड का उद्घाटन करेंगे।

यह 36 किलोमीटर लंबा और चार लेन का मार्ग है। इस परियोजना से क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थलों, औद्योगिक केंद्रों और वाणिज्यिक केंद्रों तक सड़क संपर्क बेहतर होगा। वह राष्ट्रीय राजमार्ग-744ए के मदुरै रिंग रोड के 30 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले खंड का भी उद्घाटन करेंगे।

इस मार्ग से मदुरै के आसपास यातायात की आवाजाही बेहतर होगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-83 के नागपत्तनम-तंजावुर खंड पर तिरुवारूर बाईपास को चार लेन का बनाने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से तिरुवारूर में सड़क संपर्क बेहतर होगा और शहर के बाहर एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होने से यातायात की आवाजाही सुगम होगी।

रेलवे की 750 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा।

Continue reading on the app

Delhi CJP Protest देखकर कश्मीरी नेताओं ने जताई खुशी! उमर और महबूबा एक सुर में बोले, ''दिल्ली पहुँचा 'कश्मीर मॉडल'''

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जबरन किए जा रहे प्रदर्शन को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी, रास्तों की घेराबंदी और सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच सियासत का एक नया मोर्चा खुल गया है। राजधानी में उपजे हालात कश्मीर के उन नेताओं के लिए राजनीतिक हमला बोलने का मौका बन गए हैं, जो लंबे समय से केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहे हैं। हम आपको बता दें कि दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर पैदा हुई स्थिति की तुलना जम्मू-कश्मीर से करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर निशाना साधा है। दिलचस्प यह है कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मचे घमासान के बीच कश्मीरी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी अपने-अपने राजनीतिक एजेंडे के मुताबिक सामने आ रही हैं।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दिल्ली के हालात को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में लागू प्रतिबंधों की याद दिलाने वाला बताया। सोशल मीडिया मंच X पर उन्होंने लिखा कि दिल्ली की मौजूदा स्थिति उन्हें उस दौर की याद दिलाती है, जब लोगों को घरों में बंद कर दिया गया था, इंटरनेट बंद था और पूरा क्षेत्र घेरेबंदी में था। महबूबा ने आरोप लगाया कि पहले विरोध को कुचला जाता है और फिर यह दावा किया जाता है कि किसी ने प्रदर्शन ही नहीं किया। उनके मुताबिक, इस तरह जबरन थोपी गई खामोशी को जनता की सहमति के रूप में पेश किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी दिल्ली के हालात को लेकर तंज कसते हुए कहा, “कश्मीर मॉडल दिल्ली को निर्यात कर दिया गया है। नए जम्मू-कश्मीर के मॉडल पर बनी नई दिल्ली में आपका स्वागत है।” उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की और मतदाता सूची से जुड़े विवाद को लेकर चुनाव आयोग पर सत्तारुढ़ दल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने भी इस विवाद को आगे बढ़ाते हुए आरोप लगाया कि जहां CJP को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, वहीं दक्षिणपंथी समूहों को वहां पहुंचने दिया जा रहा है। उन्होंने इसकी तुलना जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध से की। इल्तिजा का आरोप था कि कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों को रोका जाता रहा, जबकि 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाए जाने का जश्न मनाने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को पूरी व्यवस्था और सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि कश्मीर में जो शुरू हुआ था, अब वह पूरे भारत को अपनी चपेट में ले रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: शुभमन गिल के बिना ही शुरू होगा नया सीजन, पहले मैच में उतर रहे टीम इंडिया के ये स्टार

BCCI ने पिछले साल ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का आदेश दिया था, जिसके बाद से ही सभी खिलाड़ी समय की उपलब्धता के मुताबिक अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं. Sun, 11 Oct 2026 00:14:59 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: एक टक्कर और सांसें थम गईं! बोनट पकड़कर बची युवती | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T21:50:32+00:00

Saudi Arabia Houthi Attack News | हूतियों का सऊदी एयरपोर्ट पर हमला? | Yemen War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T22:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers