Responsive Scrollable Menu

जीतू पटवारी की PM Modi को चेतावनी, बात सुनो रोको मत, जितना दबाओगे उतनी ज्यादा ताकत से विद्रोह होगा

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए किये गए इंतजामों पर PM Modi को निशाने पर लिया है, जीतू पटवारी ने इसकी तुलना युद्ध के हालात से की है, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, आप युवाओं की बात सुनो, उन्हें रोको मत, वर्ना जितना दबाओगे उतनी ताकत से विद्रोह होगा।

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेस और गठबंधन के नेता स्पष्ट कह चुके हैं कि वे इससे कम स्वीकार नहीं करेंगे, वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी कल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडी गठबंधन के साथियों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले थे, उन्होंने मीडिया से कहा राष्ट्रपति ने उनसे वोट कचोरी एक सबूत मांगे हैं।

राहुल गांधी लगातार वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, पिछले दिनों राहुल गांधी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, नेता, सांसद चुनाव आयोग पहुंचे थे वे ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे लेकिन जब उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई तो उन्होंने वहा प्रदर्शन किया फिर अगले दिन जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और उसके अगले दिन राजघाट पर धरना दिया।

राहुल गांधी के अलावा CJP भी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही है, आज इसी मांग को लेकर सीजेपी ने जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट का कॉल दिया था, देश भर के युवाओं से इसमें जुटने की अपील की थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने जनता का हवाला देते हुए मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए , ट्रेने रद्द कर दिए , बॉर्डर पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया, इसे लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री मोदी पर  बड़ा हमला किया है।

बॉर्डर पर युद्ध जैसा माहौल तैयार करना, डरी हुई सरकार के काम का तरीका 

जीतू पटवारी ने कहा ट्रेने रद्द करना, हॉउस अरेस्ट करना, कीलें बिछाना, बॉर्डर पर युद्ध जैसा माहौल तैयार करना, एक डरी हुई सरकार के काम का तरीका है , उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी अब भी वक्त है देश जानना चाहता है वोट चोरी क्यों हुई?किसने की , कौन अपराधी है ? हम जानते हैं ज्ञानेश कुमार अपराधी हैं उन्हें सरकार पद से हटाये,  सरकार अपना दयित्व निभाए वर्ना कांग्रेस महाभियोग तो लेकर आयेगी ही।

जो गलती करेगा उसे सजा मिलेगी आपने गलती की है तो सजा भोगनी पड़ेगी

उन्होंने कहा देश के युवा यदि जंतर मंतर पर अपनी बात कहना चाहते हैं तो ये उनका अधिकार है उन्हें ये हक़ संविधान ने दिया है, उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, जितना दबाओगे ज्यादा ताकत से विद्रोह चालू हो जायेगा, दिल्ली में रोकोगे तो मध्यप्रदेश के शहरों में शुरू हो जायेगा देश के सभी शहरों में चालू हो जायेगा इसलिए मैं कहना चाहता हूँ, बात सुनो रोको मत,दबाओ  मत,  ये देश हम सबका है जो गलती करेगा उसे सजा मिलेगी आपने गलती की है तो सजा भोगनी पड़ेगी।

Continue reading on the app

पीथमपुर में स्क्रैप गोडाउन में भीषण आगजनी, दूर तक फैला धुएं का गुबार, आग बुझाने में जुटी दमकल

मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत आने वाले पीथमपुर से भीषण आगजनी की घटना की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 3 में स्थित स्क्रैप यार्ड में शनिवार के सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

स्क्रैप यार्ड में लगी ये आग सेक्टर 3 में काफी तेजी से फैली है। इसमें आसपास मौजूद कंपनियों को भी अपने चपेट में ले लिया है। जैसे ही आगजनी की सूचना मिली वैसे ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आपका काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

आग बुझाने की कोशिश जारी

सेक्टर 3 के जिस स्क्रैप गोडाउन में आग लगी है, वो अल्पा इंडस्ट्रीज का बताया जा रहा है। यहां लगी हुई आग फैलते हुए आसपास की कंपनियों को चपेट में ले चुकी है। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। जो लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। सूचना मिलने पर पीथमपुर थाना प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। सुरक्षा को देखते हुए सड़क सील कर दी गई है।

शॉर्ट सर्किट से आगजनी की आशंका

इस बारे में टी सुनील शर्मा का कहना है कि सुबह 11:30 बजे सूचना मिली थी कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कंपनी में आग लग गई है। जैसे ही जानकारी मिली तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

भयानक आग को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त दमकल वाहन बुला लिए गए हैं। यहां सात दमकल वाहन मौजूद हैं, जिसमें प्राइवेट कंपनियों के दमकल भी शामिल हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है। आग नियंत्रण में बताई जा रही है जिसे कुछ ही देर में पूरी तरह से बुझा लिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: क्या तीसरे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, हार से उबरने के लिए श्रेयस अय्यर करेंगे प्लेइंग XI में बदलाव? देखें कैसी हो सकती है टीम

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा टी20 मैच में इंदौर में है. पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को करारी हार मिली थी. ऐसे में तीसरे टी20 में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह जीत हासिल कर 2-1 की बढ़त बनाए. ऐसे में आइए जानते हैं कैसी हो सकती है तीसरे मैच के लिए प्लेइंग XI. Sun, 11 Oct 2026 10:23:42 +0530

  Videos
See all

Varanasi Meat Shops Ban Navratri Kashi Vishwanath: वाराणसी में मीट की दुकानों पर बड़ा फैसला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:11:29+00:00

Breaking News | CJP Protest | Abhijeet Dipke | CJP के तीनों बड़े नेता Arrest #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T03:07:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers