Responsive Scrollable Menu

पीथमपुर में स्क्रैप गोडाउन में भीषण आगजनी, दूर तक फैला धुएं का गुबार, आग बुझाने में जुटी दमकल

मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत आने वाले पीथमपुर से भीषण आगजनी की घटना की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 3 में स्थित स्क्रैप यार्ड में शनिवार के सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

स्क्रैप यार्ड में लगी ये आग सेक्टर 3 में काफी तेजी से फैली है। इसमें आसपास मौजूद कंपनियों को भी अपने चपेट में ले लिया है। जैसे ही आगजनी की सूचना मिली वैसे ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आपका काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

आग बुझाने की कोशिश जारी

सेक्टर 3 के जिस स्क्रैप गोडाउन में आग लगी है, वो अल्पा इंडस्ट्रीज का बताया जा रहा है। यहां लगी हुई आग फैलते हुए आसपास की कंपनियों को चपेट में ले चुकी है। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। जो लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। सूचना मिलने पर पीथमपुर थाना प्रभारी सुनील शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। सुरक्षा को देखते हुए सड़क सील कर दी गई है।

शॉर्ट सर्किट से आगजनी की आशंका

इस बारे में टी सुनील शर्मा का कहना है कि सुबह 11:30 बजे सूचना मिली थी कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कंपनी में आग लग गई है। जैसे ही जानकारी मिली तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

भयानक आग को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त दमकल वाहन बुला लिए गए हैं। यहां सात दमकल वाहन मौजूद हैं, जिसमें प्राइवेट कंपनियों के दमकल भी शामिल हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार राहत कार्य में जुटा हुआ है। आग नियंत्रण में बताई जा रही है जिसे कुछ ही देर में पूरी तरह से बुझा लिया जाएगा।

Continue reading on the app

10,000mAh बैटरी फोन पर बड़ा डिस्काउंट, देखें Flipkart Sale की दो बेस्ट डील

बार-बार फोन चार्ज करने का झंझट नहीं चाहते, तो आप 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स पर विचार कर सकते हैं। यहां हम आपको 10,000mAh बैटरी वाले दो ऐसे फोन बता रहे हैं, जो Flipkart Big Billion Days Sale में बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। देखें क्या है डील

Continue reading on the app

  Sports

भारत-वेस्ट इंडीज के मैच से पहले गौतम गंभीर पहुंचे महाकाल मंदिर, भोले बाबा से मांगा इंडिया की जीत का आशीर्वाद

भारत और वेस्ट इंडीज का आज शाम 7 बजे टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होगा. मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किया. टीम इंडिया की जीत के लिए कामना की. उन्होंने दर्शन के बाद खुशी जाहिर की. Sun, 11 Oct 2026 12:29:40 +0530

  Videos
See all

Maa Shailputri : मां शैलपुत्री को कैसे करें प्रसन्न? जानिए पूजा विधि, मंत्र और महत्व | Navratri 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:16:09+00:00

PM Modi LIVE: पीएम मोदी ने चेन्नई में नए शुरू हुए मेट्रो के दूसरे चरण के हिस्से में यात्रा की #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T07:12:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers