Responsive Scrollable Menu

मलेशिया में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कुछ ऐसा, प्रधानमंत्री इब्राहिम से जयशंकर तक नहीं रोक पाए हंसी

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मलेशिया पहुंचे। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक साथ एक ही कार में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। यह पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी का हिस्सा है।

क्वालालंपुर में पीएम मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय पहुंचा। इस दौरान लगभग 800 लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में क्लासिकल और लोक नृत्य किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। प्रधानमंत्री जैसे ही अपना संबोधन शुरू करने के लिए मंच पर पहुंचे, मोदी-मोदी की गूंज शुरू हो गई। लोगों ने तालियां बजाकर पूरे उत्साह से पीएम का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल भाषा और संस्कृति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, तमिल के लोगों ने अपने टैलेंट से मानवता की सेवा की है। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि भारत के उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जिन्होंने हमारे देश का बजट 9 बार प्रस्तुत किया है, और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री मुर्गन लोगनाथन मुरुगन ये सभी तमिलनाडु से आते हैं।

उन्होंने संबोधन के दौरान कहा, आपको पता है कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम बहुत अच्छा गाना गाते हैं, लेकिन कई भारतीयों को यह नहीं पता। मलेशियाई पीएम के भारत दौरे के दौरान भारतीय काफी हैरान थे। उनके गाने का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह पुराना बॉलीवुड गाना गा रहे थे। वह एमजीआर के तमिल गाने भी बहुत पसंद करते हैं। उनके ऐसा कहते ही पीएम अनवर भी हंस पड़े।

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा, हम आज न सिर्फ नर्तकों, बल्कि वहां मौजूद सभी लोगों के उत्साह और प्यार को महसूस कर सकते हैं। कैसे हमारे दो दोस्त, दो महान देश और मैं और आप, प्रधानमंत्री मोदी। यह सच में सम्मान की बात है। जैसा कि मैंने आपको कार में बताया था कि मैं व्यक्तिगत तौर पर बहुत उत्साहित हूं, बहुत शुक्रगुजार हूं, बहुत आभारी हूं कि मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त, भारत से एक बहुत अच्छा दोस्त मलेशिया में हमारे साथ जुड़ रहा है।

मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा, पीएम मोदी, मैंने आपके संघर्ष, आपकी राजनीतिक मुश्किलों को देखा है, और मुझे यह कहना होगा, मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं भारत के मोदी जी का एक बहुत अच्छा पर्सनल दोस्त हूं।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Mumbai BMC New Mayor: जानिए किस दिन होगा मुंबई मेयर चुनाव?

Mumbai BMC New Mayor: मुंबई, देश की सबसे अमीर नगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), करीब 4 साल के लंबी प्रतीक्षा के बाद राजनीतिक नेतृत्व वापस मिलने जा रहा है. दरअसल, बीएमसी में नया मेयर और डिप्टी मेयर चुनने की तारीख आधिकारिक रूप से 11 फरवरी, दोपहर 12:00 बजे निर्धारित कर दी गई है. यह चुनाव पूरी प्रक्रिया बीएमसी आयुक्त भूषण गग्रानी की निगरानी में संपन्न होगी.

आपको बता दें कि बीएमसी के पार्षदों का कार्यकाल 2022 में ही समाप्त हो गया था. उसके बाद से महानगरपालिका बिना किसी चुने हुए प्रतिनिधि के कार्य कर रही थी और बीएमसी आयुक्त को प्रशासक के तौर पर काम संभालना पड़ा था. अब मेयर चुनाव होने से मुंबई की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

भाजपा से ऋतू तावड़े को बनाया मेयर उम्मीदवार

सबसे बड़ी खबर यह है कि इस बार मुंबई को पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मेयर मिलने जा रहा है. भाजपा ने ऋतू तावड़े को अपना मेयर उम्मीदवार घोषित किया है. यह घोषणा मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सतम ने आधिकारिक रूप से की है. भाजपा के लिए यह बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है, जबकि यूबीटी गुट और महा विकास अघाड़ी के लिए यह एक बड़ा झटका है.

 

बीजेपी नगर निगम में 79 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और गठबंधन के जरिए उसने सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाई है. इस चुनाव में भी महिला महापौर का विकल्प होने से महिलाओं के प्रशासन में नेतृत्व को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. भाजपा यह चुनाव बिना विवाद के निर्विरोध कराने की रणनीति पर भी काम कर रही है. अब 11 फरवरी को ही मुंबई को उसका नया मेयर मिलेगा और चार साल बाद बीएमसी में राजनीतिक नेतृत्व की वापसी होगी.

यह भी पढ़ें- BMC New Mayor: रितु तावड़े को भाजपा ने बनाया महापौर उम्मीदवार, डिप्टी मेयर के लिए शिवसेना के संजय घाड़ी का नाम आया सामने

Continue reading on the app

  Sports

जाना था स्पेन... पहुंच गए मुंबई, 48 घंटे में पलट गई मोहम्मद सिराज की किस्मत, बोले- सबकुछ सपना लग रहा था

Mohammed Siraj reacts on Surya Phone calls: मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में तीन विकेट लेने के बाद बताया कि जब उन्हें सूर्यकुमार यादव ने फोन किया तब उन्हें ये सब मजाक लगा. सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली और उन्होंने आते ही अपनी अहमियत साबित कर दी. सिराज ने मैच के बाद बताया कि जब सूर्या ने कहा कि मियां अपना बैग वर्ल्ड कप के लिए पैक कर लो, तब मैंने कहा कि सूर्या भाई मुझसे मजाक मत करो. Sun, 8 Feb 2026 02:07:47 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update: 2 बजते ही सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल? DA News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T20:30:07+00:00

वरिष्ठ पत्रकार Vijay Trivedi ने कहा- PM की आलोचना राष्ट्र की आलोचना नहीं होती #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T19:35:04+00:00

जब बोले Kamlesh Kishor 'ताऊ' विमर्श का स्तर गिर रहा है #shortsvideo #aajtak #latestnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T19:37:11+00:00

Gold Silver Price Crash: क्या अभी सोना खरीदना सही है? | Sona Chandi Ka Bhav 7 Feb 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T21:00:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers