Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी सेब पर Duty घटी, बदले में India के इन Products को US में मिलेगी Zero Tax Entry

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत ने अंतरिम व्यापार समझौते के तहत अमेरिका को सेब पर कोटा-आधारित शुल्क रियायत दी है, जबकि घरेलू सेब उत्पादकों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत भारत ने अमेरिका से आने वाले सेब पर 80 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) और 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है।

इसका प्रभावी अर्थ यह है कि अमेरिका से 100 रुपये प्रति किलोग्राम से कम कीमत वाले सेब का आयात नहीं किया जा सकता। इस समझौते पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इस समय आयातित सेब पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क और 50 रुपये प्रति किलोग्राम का एमआईपी लागू है, जो प्रभावी रूप से 75 रुपये प्रति किलोग्राम से कम कीमत वाले सेब के आयात को रोकता है। गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमारे सेब किसान पूरी तरह सुरक्षित हैं और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। भारत हर साल अमेरिका सहित अन्य देशों से लगभग छह लाख टन सेब का आयात करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिम व्यापार समझौते के तहत कृषि उत्पादों सहित कई भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका में शून्य जवाबी शुल्क लगेगा। उन्होंने बताया कि भारत के कुछ फलों, सब्जियों, चाय और कॉफी पर भी अमेरिका में शून्य शुल्क लगेगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने अमेरिका को डेयरी उत्पाद, चीनी या मोटे अनाज पर कोई शुल्क रियायत नहीं दी है।

गोयल ने आगे कहा कि यह समझौता किसानों, एमएसएमई, हस्तशिल्प और हथकरघा के हितों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने अल्कोहल युक्त पेय पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा उपकरणों जैसे क्षेत्रों में अमेरिका को शुल्क रियायतें दी हैं। व्यापार समझौते के तहत भारत को कुछ वाहनों और विमानों के कलपुर्जों पर भी अमेरिका में शून्य जवाबी शुल्क का लाभ मिलेगा।

Continue reading on the app

Street Food को कहें Bye-Bye! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मटर पनीर टिक्की, देखें Easy Recipe

हम सभी का मन कुछ चटपटा और टेस्टी खाने को जरुर करता है। स्ट्रीट फूड का सेवन करने का मन हर दिन करता है रहता है। चटोरी चीभ के कारण अक्सर लोग बाहर का खाना खाते हैं। लेकिन घर पर कभी नहीं बनाते हैं। इस बार आप अपने घरवालों को खुश करने के लिए मटर पनीर की टिक्की जरुर बनाएं और सबको खिलाएं। यह इतनी टेस्टी बनेंगी कि सब लोग आपसे इसकी रेसिपी मांगेंगे। एक बार घर में इस टिक्की को बना लिया तो आप बाहर का खाना भूल ही जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कैंसे सिंपल तरीके से मटर पनीर टिक्की को बना सकते हैं। 

मटर पनीर टिक्की बनाने की विधि

 - सबसे पहले आप ताजी हरी मटर को उबाल लें।

 - इसके बाद इसे ठंडा होने दीजिए और इसको मिक्सी के जार में डालकर पीस लें। इसके साथ ही लहसून जरुर डालें।

 - अब एक बाउल में पनीर को ग्रेट कर लें।

 - इसमें पीसी हुई मटर के डालें।

 - इसी मिक्सचर में आपको प्याज, हरी मिर्ची और धनिया डालना है।

 - बाइडिंग के लिए इसमें आप बेसन को ऐड कर सकते हैं।

 - फिर इसमें नमक को डालकर इसका डो तैयार कर लें। 

मटर पनीर टिक्की को करें तैयार

 - डो तैयार होने के बाद, आपको इसकी छोटी-छोटी टिक्की बनानी है।

 - फिर इसे एयर फ्रायर में डालकर 10 मिनट के लिए पका लें।

  - अब इसे प्लेट में निकाल लें।

मटर पनीर टिक्की के साथ तैयार करें चटनी

- सबसे पहले आप टिक्की बनाने के लिए इसकी चटनी तैयार कर लें।

 - इसके बाद आप हरे धनिए और पुदीने की चटपटी चटनी को तैयार करें।

- फिर इसके साथ ही इमली की चटनी को भी तैयार करें।

 - अब एक गहरी प्लेट में टिक्की को रखें।

 - फिर इसमें दही, लाल चटनी और हरी चटनी को डालें।

 - आखिर में धनिया, अनार के दाने के साथ इसे सर्व करें।

 - इससे खाने वाले को मजा आ जाएगा। 

Continue reading on the app

  Sports

जाना था स्पेन... पहुंच गए मुंबई, 48 घंटे में पलट गई मोहम्मद सिराज की किस्मत, बोले- सबकुछ सपना लग रहा था

Mohammed Siraj reacts on Surya Phone calls: मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में तीन विकेट लेने के बाद बताया कि जब उन्हें सूर्यकुमार यादव ने फोन किया तब उन्हें ये सब मजाक लगा. सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली और उन्होंने आते ही अपनी अहमियत साबित कर दी. सिराज ने मैच के बाद बताया कि जब सूर्या ने कहा कि मियां अपना बैग वर्ल्ड कप के लिए पैक कर लो, तब मैंने कहा कि सूर्या भाई मुझसे मजाक मत करो. Sun, 8 Feb 2026 02:07:47 +0530

  Videos
See all

जब बोले Kamlesh Kishor 'ताऊ' विमर्श का स्तर गिर रहा है #shortsvideo #aajtak #latestnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T19:37:11+00:00

वरिष्ठ पत्रकार Vijay Trivedi ने कहा- PM की आलोचना राष्ट्र की आलोचना नहीं होती #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T19:35:04+00:00

Gold Silver Price Crash: क्या अभी सोना खरीदना सही है? | Sona Chandi Ka Bhav 7 Feb 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T21:00:53+00:00

India-US Trade Deal Latest News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आई सबसे बड़ी खबर! India US Trade Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T20:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers