Responsive Scrollable Menu

IND vs USA Weather Report: वानखेड़े में क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-यूएसए मैच का खेल? जानें कैसा रहेगा मुंबई का मौसम

IND vs USA Weather Report: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2027 का आगाज 7 फरवरी से हो चुका है. पहले दिन कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत का मैच भी शामिल है. भारतीय टीम 7 फरवरी को शाम 7 बजे यूएसए के खिलाफ खेलने उतरेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में फैंस के मन में होगा कि भारत और यूएसए के बीच मुंबई में खेले जाने वाले मैच में कहीं बारिश विलेन तो नहीं बनेंगी, तो चलिए जानते हैं कि मुंबई का मौसम आज कैसा रहने वाला है. 

भारत-यूएसए मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में बारिश होने की संभावना नहीं है. मैच के दौरान मुंबई का मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. दिन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. हालांकि रात में तापनमान में गिरावट देखने को मिलेगी. अच्छी बात है कि मैच के दौरान बारिश होने की उम्मीद बिल्कुल नहीं है. ऐसे में फैंस बिना किसी रुकावट के 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है. 

वॉर्म-अप मैच में भारत ने USA को दी थी मात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए टीम का सामना USA से हुआ था. इस मैच में टीम इंडिया ने यूएस को 38 रनों से हराया जरूर था, लेकिन यूएसए ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए थे. जवाब में USA ने भी 200 रन जड़ दिए थे. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया USA को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी. 

IND vs USA मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत का स्क्वाड- ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर.

USA- मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिं कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति.

यह भी पढ़ें:  IND vs USA: जसप्रीत बुमराह होंगे पहले मैच से बाहर, मोहम्मद सिराज को मिलेगा प्लेइंग-11 मौका

Continue reading on the app

हल्के में न ले सफेद जीभ की परेशानी, देती है शरीर की आंतरिक बीमारियों का संकेत

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। जीभ हमारे शरीर का अभिन्न अंग है, जो सिर्फ स्वाद का पता लगाने के लिए ही नहीं बल्कि शरीर के अंदर पनप रही बीमारियों का भी संकेत देती है।

जीभ का बदलता रंग बुखार से लेकर पेट के खराब होने का संकेत देता है, और यही कारण है कि जब भी हम डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर जीभ की जांच जरूर करता है। अगर सुबह उठते ही आपकी जीभ पर भी सफेद या पीली परत जमी रहती है तो समझ जाएं कि शरीर में आम बढ़ रहा है।

आयुर्वेद में आम को बहुत नुकसानदेह माना जाता है। आम शरीर में तब बढ़ता है जब विषाक्त और विषैले पदार्थ बाहर निकलने की बजाय अंदर ही जमा होने लगते हैं। ऐसा होने पर मेटाबॉलिज्म स्लो पड़ जाता है और खाना पेट में सड़ने लगता है और पेट दर्द, कब्ज, गैस, और अन्य पेट और आंत संबंधी रोग होने लगते हैं। इसी का असर मुंह और जीभ पर देखने के लिए मिलता है। यह सिर्फ पेट की प्रॉब्लम नहीं है। आम धीरे-धीरे खून को गंदा करता है और आगे चलकर गठिया, डायबिटीज, हार्ट डिज़ीज़ जैसी बड़ी बीमारियों की नींव रख देता है।

जीभ पर जमी सफेद या पीली परत आम जमा होने का संकेत देती है। इससे निपटने के लिए आयुर्वेद में कई तरह के उपाय बताए गए हैं, जिनमें से पहला है इंटरमिटेंट फास्टिंग। रोजाना 14-16 घंटे का उपवास रखना पेट और पाचन शक्ति के लिए अच्छा रहता है। इसके लिए शाम को 6 से 7 बजे तक खाना खा लें और अगले दिन 10-11 के बीच पहला मील लें। इस दौरान भूख लगने पर पेय पदार्थ ले सकते हैं। इससे पेट को साफ होने का पूरा समय मिलता है।

दूसरा उपाय है जीरा, धनिया और सौंफ का काढ़ा। इन तीनों को बराबर मात्रा में पानी में उबाल लें। इस काढ़े को दिनभर थोड़ा-थोड़ा घूंट करके पिएं। ये शरीर के अंदर के सारे ब्लॉकेज खोलकर गंदगी को बाहर निकालने में मदद करेगा। तीसरा उपाय है अग्निसार क्रिया। अग्निसार क्रिया को योग में सबसे ज्यादा पावरफुल क्रिया माना जाता है, जिसमें पेट को अंदर की तरफ पंप किया जाता है। ये क्रिया खाली पेट की जाती है, जिससे शरीर में जमा आम धीरे-धीरे निकलने लगते हैं।

अब सवाल है कि क्या नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि पूरे दिन हल्का गुनगुना पानी पीएं। ठंडा पानी टॉक्सिन को जमा होने में मदद करता है और कब्ज की परेशानी को भी बढ़ाता है। कब्ज और पेट से रोगों का अंत करने के लिए गुनगुने पानी से बेहतरीन विकल्प नहीं हो सकता है।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली के जनकपुरी हादसे पर CM रेखा गुप्ता का कड़ा रुख, PWD और MCD समेत सभी एजेंसियों के लिए 8-सूत्रीय सुरक्षा निर्देश जारी

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल और समयबद्ध कार्रवाई का आदेश देते हुए सभी विभागों और कार्यान्वयन एजेंसियों के लिए एक व्यापक आठ-सूत्रीय सुरक्षा ढांचा अनिवार्य कर दिया है। … Sat, 07 Feb 2026 22:26:24 GMT

  Videos
See all

Ghooskhor pandit Controversy: 'किसी जाति को बदनाम नहीं कर सकते', घूसखोर पंडत पर दलित एक्टिविस्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T17:06:00+00:00

ICC T20 वर्ल्ड कप पर Rivaba Jadeja का बयान, कहा- देश को टीम इंडिया पर पूरा विश्वास | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T17:10:29+00:00

Pakistan News Live | PAK पर PM मोदी का बड़ा प्लान.. | PM Modi | Asim Munir | India Vs Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T17:03:49+00:00

India-US Trade Deal पर BJP सांसद Sudhanshu Trivedi का बयान- 'किसानों के हित सुरक्षित' | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T17:03:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers