Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी पहुंचे मलेशिया, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया पहुंच चुके हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 7-8 फरवरी तक के लिए मलेशिया पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए मलेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह है। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए उन्होंने क्लासिकल और लोकनृत्य की तैयारी की है।

मलेशिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कुआलालंपुर में लैंड किया। एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के गर्मजोशी से किए गए स्वागत से बहुत खुश हूं। मैं हमारी बातचीत और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के रिश्तों को और मजबूत करने का इंतजार कर रहा हूं।

आईएएनएस ने मलेशिया में भारतीय समुदाय के कई लोगों से बात की। पीएम मोदी के आगमन से उत्साहित एक भारतीय समुदाय की सदस्य ने कहा, हम बहुत समय से मेहनत कर रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं और कई हफ्ते से अभ्यास कर रहे हैं। 10 साल पहले पीएम मोदी यहां आए थे और हम तब भी इतने ही उत्साहित थे।

एक महिला ने कहा, भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग जो मलेशिया में रह रहे हैं, हम मिलकर अनेकता में एकता का प्रदर्शन करेंगे, जो कि भारत का मुख्य उद्देश्य है। हम सभी रंग और संस्कृति को साथ करके पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। लगभग 800 लोग पीएम मोदी के स्वागत में एक साथ नृत्य करेंगे।

भारत क्लब की एक अन्य सदस्य ने कहा, पीएम मोदी के स्वागत के लिए हमने बहुत अच्छे से अभ्यास किया है। हमें बहुत बेसब्री से इंतजार था कि हम उन्हें अपनी आंखों के सामने देखें। हम अपने नृत्य के प्रदर्शन से उनका स्वागत करेंगे।

एक अन्य सदस्य ने कहा, मैं भारत क्लब की प्रतिनिधित्व करती हूं। स्वागत के लिए हमारी एक टीम ने क्लासिकल और लोकनृत्य का अभ्यास किया है। हमें उम्मीद है कि हमारा कार्यक्रम बहुत अच्छे से होगा। हम डांस करके पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। हमलोग भारतीय हैं, तो हम बहुत उत्साहित हैं। हमने डांस का बहुत अभ्यास किया है और ऐसे ही उनका स्वागत करेंगे।

एक सदस्य ने बताया, मैं पिछले 10 सालों से यहां हूं। मुझे भारत में पीएम मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका कभी नहीं मिला, लेकिन मेरा मानना है कि मैं उनसे यहां मलेशिया में, हमारे देश के बाहर मिलने के लिए काफी भाग्यशाली हूं। उम्मीद है, हमें उनके साथ फोटो लेने और उनसे आशीर्वाद लेने का मौका मिलेगा। वह पूरी दुनिया में प्रेरणा दे रहे हैं। एक एनआरआई के तौर पर जब हम कहते हैं कि हम भारत से हैं, तो लोग कहते हैं कि आप मोदी जी के देश से हैं। हम उनसे मिलने के लिए सच में उत्साहित हैं।

भारतीय समुदाय के एक अन्य सदस्य ने कहा, मैं पिछले सात सालों से मलेशिया में काम कर रहा हूं। पीएम मोदी से व्यक्तिगत तौर पर मिलना हमारे लिए एक रोमांचक मौका है। मलेशिया में बहुत सारे भारतीय रहते और काम करते हैं, और यह हम सभी के लिए उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलने का मौका है। इसीलिए हम यहां हैं। वह दुनिया भर में घूम रहे हैं और कई देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि आज करीब 10,000 से 12,000 लोग एकजुट हुए हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री को देखने और अगर हो सके तो उनसे मिलने का एक शानदार मौका है। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगेगा।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'किसानों के हितों से समझौता नहीं...', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग “किसान विरोधी” हैं और बेवजह भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि भारत और अमेरिका के बीच हुए इस समझौते में कृषि उत्पादों पर कोई रियायत नहीं दी गई है

Continue reading on the app

  Sports

Team India ने बढ़ाई New Zealand की टेंशन, Captain Santner ने बताई T20 World Cup की सबसे बड़ी चिंता

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने स्वीकार किया है कि भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान पावरप्ले में गेंदबाज़ी पर नियंत्रण न रख पाना उनकी टीम के लिए चिंता का एक प्रमुख विषय रहा, खासकर आईसीसी टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी ग्रुप स्टेज मैच की तैयारी के दौरान। मिशेल सैंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम 8 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम का सामना करेगी।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup में हारी बाजी जीत गया Pakistan, Faheem Ashraf ने आखिरी ओवर्स में जिताया मैच


टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच से पहले, सैंटनर ने मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम को पारी की शुरुआत में भारत के आक्रामक शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल लगा। न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि पावरप्ले में तेज शुरुआत करना विश्व कप में हर टीम की रणनीति होगी। मिशेल सैंटनर ने कहा कि हां, मुझे लगता है कि खासकर शुरुआत में हमें गेंदबाजी में चुनौतियों का सामना करना पड़ा। किशन और शिवम ने भी कुछ हद तक अच्छा प्रदर्शन किया, और जाहिर तौर पर अभिषेक पावर प्ले में आए। इसलिए मुझे लगता है कि इस पूरे विश्व कप में यही मुख्य बात रहेगी कि अगर टीमें पावर प्ले में अच्छी शुरुआत करती हैं, तो वे खुद को अच्छी स्थिति में पहुंचा देंगी।

मिशेल सैंटनर ने आगे कहा कि तो मुझे लगता है कि दूसरी तरफ, यह महत्वपूर्ण है कि आप शुरुआत में दो-तीन विकेट कैसे लें और विरोधी टीम की गति को कैसे धीमा करें, यह पिच पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि श्रीलंका भारत से थोड़ा अलग खेलेगा, क्योंकि परिस्थितियां अलग हैं। इसलिए, अगर आपको सपाट गेंद मिलती है, तो बल्ले से उसे पहचानना और उसका फायदा उठाने की कोशिश करना जरूरी है, और फिर गेंद से भी जितना हो सके विकेट लेने की कोशिश करनी चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup में Jasprit Bumrah नहीं खेलेंगे पहला मैच, जानें Team India की नई Playing XI क्या होगी?


जब सैंटनर से अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले किसी चोट की आशंका के बारे में पूछा गया, तो न्यूजीलैंड के कप्तान ने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि हमारे सभी 15 खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अच्छी बात है क्योंकि उस वार्म-अप मैच में, एक समय हमें लगा था कि हम नौ बल्लेबाजों को ही मैदान में उतारेंगे। मुझे लगता है कि हम तैयार हैं, जो अच्छी बात है। टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को उपविजेता दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई के साथ ग्रुप डी में रखा गया है।
Sat, 07 Feb 2026 16:57:47 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand: पैतृक गांव Panchur में CM Yogi Adityanath ने बच्चों को दुलारा, हम भी तेरे दादा लगते हैं #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T11:42:32+00:00

यूंही कोई योगी योगी नहीं बन जाता..हम भी तेरे दादा लगते हैं बच्चे से बोले CM योगी #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T11:37:41+00:00

Raipur Factory Fire: रायपुर की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुंआ #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T11:39:02+00:00

#shortvideo : सहारनपुर में गौकशी की बड़ी वारदात Saharanpur Cow Slaughter Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T11:41:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers