Responsive Scrollable Menu

2 किलोमीटर लंबी बिजली केबल चोरी कर ले गए चोर, ट्रैक्टर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

बृजपुर थाना पुलिस ने 11 हजार वोल्ट की लाइन से भारी मात्रा में बिजली की केबल चुराने वाले तीन शातिर चोरों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई लंबी केबल के साथ-साथ उसे ले जाने में इस्तेमाल किया जा रहा ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला बृजपुर सब-स्टेशन के इटवां खास फीडर का है जहां से चोरों ने दिन-दहाड़े और रात के अंधेरे में बिजली की केबल पार कर दी थी।

11 हजार वोल्ट की चालू लाइन से गायब कर दी थी केबल

सिरस्वाहा से बांगलान के बीच बिछाई गई 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से करीब 2 किलोमीटर लंबी केबल चोरी हो गई थी। जब बिजली विभाग के कर्मचारियों को इस बात का पता चला, तो उनके भी होश उड़ गए। इसके बाद विभाग के अफसरों ने तुरंत बृजपुर थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी और इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी थी।

मुखबिर की खबर पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए बृजपुर थाना प्रभारी सोनम शर्मा ने एक खास पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम रात में इलाके में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से पक्की खबर मिली कि कुछ लोग ट्रैक्टर में चोरी की केबल लादकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और ट्रैक्टर को रोक लिया। मौके से धीरू अहिरवार, सूरज सिंह और प्रकाश अहिरवार नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरोह के बाकी साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी सोनम शर्मा ने बताया कि पूछताछ में किसी बड़े और संगठित गिरोह का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर और केबल का कुछ हिस्सा तो मिल गया है, लेकिन बाकी बची केबल बरामद करना अभी बाकी है। पुलिस अब गिरोह के दूसरे साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके के लोगों से भी सतर्क रहने की बात कही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर किसी को भी रात के वक्त या सुनसान जगह पर बिजली के तारों के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गाड़ी दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को खबर दें।

Continue reading on the app

पुलिस की हिरासत में यूट्यूबर ध्रुव राठी, CJP के प्रदर्शन से पहले हुई कार्रवाई, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम पुलिस का एक्शन देखने को मिला। दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के 30 से ज्यादा जवान ध्रुव राठी के घर पहुंचे और यूट्यूबर को हिरासत में लिया। उनके साथ अन्य किन लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक ध्रुव को गुड़गांव के सेक्टर 56 केंद्रीय विहार इलाके से हिरासत में लिया गया है। पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए पहुंचे हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें डिटेन किया।

CJP ने दी जानकारी

ध्रुव राठी को डिटेन किए जाने की जानकारी कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से दी गई है। CJP ने इस कार्रवाई की निंदा की है। सोशल मीडिया के जरिए सीजेपी ने इसे सरकार के आक्रामक रवैए का हिस्सा बताया। इसी के साथ ध्रुव राठी और हिरासत में ले गए अन्य लोगों की रिहाई की मांग की गई है।

CJP के प्रदर्शन में पहुंचे थे राठी

बता दें कि गुरुवार को ध्रुव राठी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सीजेपी की सभा में पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्पीच भी दी थी। जानकारी के मुताबिक सीजेपी ने ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया था।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhruv Rathee (@dhruvrathee)

ध्रुव राठी की पोस्ट

प्रदर्शन में शामिल होने के साथ-साथ ध्रुव ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और लोगों से जंतर मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने के अपील की थी। इंडिया गेट से शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा था क्या कल के लिए तैयार है मैं आ गया हूं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhruv Rathee (@dhruvrathee)

एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि 50 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं ट्रेन बस रद्द है बॉर्डर सील करने के लिए और 1000 से ज्यादा लोग हिरासत में। उन्होंने कहा था कि मोदी जी, आप इतना डरे हुए क्यों हैं? आपके आईटी सेल ने कहा था कि हमारे विरोध प्रदर्शन में शायद ही कोई आएगा तो फिर यह सब इंतजाम क्यों किए गए हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhruv Rathee (@dhruvrathee)

कई प्रदर्शकारी हिरासत में

सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस पर पुलिस का सख्त रवैया दिखाई दिया। यहां कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अंतर राज्यीय और अंतर जिला सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। खबरों के मुताबिक लगभग 25000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। राजधानी की बॉर्डर, बढ़ टर्मिनल, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Delhi Weather News : Delhi-NCR में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक के साथ चलीं तूफानी हवाएं | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T01:32:47+00:00

Neem Karoli Baba: Hanuman Ansh की Producer की UK वाली जिंदगी कैसी थी?#hanumanansh #neemkarolibaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T01:40:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers