सलमान खान से पहले ये बड़े स्टार्स भी शुरू कर चुके हैं यूट्यूब चैनल, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम
Bollywood Celebs YouTube Channel: बॉलीवुड के सितारे अब सिर्फ फिल्मों और टीवी के जरिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ रहते हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक के बाद अब यूट्यूब भी स्टार्स के लिए अपनी अलग पहचान बनाने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है. हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की है. ऐसे में जानते हैं, उन बड़े-बड़े सेलेब्स के बारे में जो पहले से ही यूट्यूब पर मौजूद है.
1. सलमान खान (Salman Khan)
सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है. फिल्मों के अलावा वो टीवी शो 'बिग बॉस' के जरिए भी दर्शकों के बीच काफी फेमस है. अब उनका नाम यूट्यूब से भी जुड़ गया है. भाईजान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का नाम 'बीइंग सलमान खान' रखा है. वहीं, उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें 'A से Z तक सब यहां मिलेगा' कहकर उन्होंने हिंट दिया कि उनके चैनल पर अलग-अलग तरह का कंटेंट देखने को मिल सकता है.
2. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)
सलमान खान से पहले इस लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट का मौजूद है. आलिया फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर फैंस को उनके प्रोफेशनल काम और पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां देखने को मिलती है. सोशल मीडिया के जरिए आलिया अपने फैंस के साथ जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़तीं.
3. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. वो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहती हैं और अपने काम से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं. वहीं, यूट्यूब के जरिए भी उनके सफर, प्रोजेक्ट्स और खास मौकों से जुड़ी झलकियां फैंस को देखने को मिलती हैं. प्रियंका का करियर भारतीय फिल्मों से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है. ऐसे में उनके फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी रहती है.
ये भी पढ़ें- सलमान खान ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, भाईजान का पहले वीडियो में दिखा मजेदार अंदाज
4. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)
कार्तिक आर्यन का नाम भी उन बड़े सेलेब्स में शामिल है, जिनका यूट्यूब चैनल है. एक्टर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान मजेदार वीडियो और पर्दे के पीछे की झलकियां शेयर करते रहते हैं. यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर इस तरह का कंटेंट कलाकारों को दर्शकों के साथ जोड़ता है. ऐसे में वीडियोज में कार्तिक की कॉमिक टाइमिंग और उनका मजाकिया अंदाज फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है. यही वजह है कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहते हैं.
5. वरुण धवन (Varun Dhawan)
वरुण धवन भी इस लिस्ट में शामिल हैं और वो फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. उनके वीडियो में फिल्मों से जुड़ी गतिविधियों, प्रमोशन और अलग-अलग इवेंट की झलक देखने को मिलती है. हालांकि, हर कलाकार अपने यूट्यूब चैनल पर हर रोज वीडियो पोस्ट नहीं करते हैं. कई बार चैनल का इस्तेमाल खास प्रोजेक्ट या फिल्म के प्रमोशन के लिए भी किया जाता है.
क्यों यूट्यूब पर आ रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स?
दरअसल, यूट्यूब पर कलाकार अपनी पसंद का कंटेंट बना सकते हैं और सीधे फैंस तक पहुंच सकते हैं. फिल्मों में दर्शक सितारों को अलग-अलग किरदारों में देखते हैं, लेकिन यूट्यूब पर उन्हें उनकी जिंदगी और काम से जुड़ी कई दूसरी बातें जानने का मौका मिलता है. इसके जरिए कलाकार अपनी आने वाली फिल्मों और प्रोजेक्ट्स को प्रमोट कर सकते हैं और फैंस से जुड़े रह सकते हैं. यही वजह है कि अब बॉलीवुड के सितारे भी यूट्यूब पर अपना चैनल शुरू कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन से अफेयर से लेकर विनोद-मुकेश से शादी तक, ऐसी रही Rekha की जिंदगी की कहानी
'आपके हाथ में नहीं होता...', टीम इंडिया की हार पर वायरल हुआ गौतम गंभीर का बयान, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Gautam Gambhir: वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने 250 रन का लक्ष्य खड़ा किया था, लेकिन गेंदबाज उसे बचा नहीं सके और टीम इंडिया 6 विकेट से मैच हार गई. इस करारी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा...
गौतम गंभीर ने किसे ठहराया जिम्मेदार?
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने दूसरे टी-20 मैच के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. जहां, उन्होंने साफ कर दिया कि वह इस हार का दोष किसी भी शख्स को नहीं दे रहे हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि टीम इंडिया को अभी काफी काम करना होगा.
गौतम गंभीर ने कहा, "मैं किसी को या किसी चीज को दोष नहीं देता. असल बात यह है कि हम 250 रन का बचाव नहीं कर पाए. उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और जीत के हकदार थे. हमें अभी भी बहुत काम करना है. टॉस आपके हाथ में नहीं होता. कैच छूट जाते हैं. ऐसा पहले भी हुआ है और आगे भी होगा. कोई भी जान-बूझकर कैच नहीं छोड़ता, इसलिए आप इसके लिए किसी को दोष नहीं दे सकते."
???? MASSIVE STATEMENT BY GAUTAM GAMBHIR ON INDIA LOSS 2ND T20I VS WI ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) October 10, 2026
Gautam Gambhir said: "I don't blame anyone or anything. The bottom line is that we could not defend 250. They batted extremely well and deserved to win. We still have a lot of work to do. The toss is not in… pic.twitter.com/oAMhjy48cE
मयंक यादव की जमकर की तारीफ
भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 3 ओवर फेंके, जिसमें 36 रन देकर 3 विकेट चटका लिए. मयंक ने ही कैरेबियाई टीम के शुरुआती 3 विकेट लिए और अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया था. हालांकि, शे होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने मयंक यादव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "वह एक तेज गेंदबाज है और उसे एक तेज गेंदबाज की तरह ही गेंदबाज़ी करनी चाहिए. वह कोई धीमा गेंदबाज नहीं है. अगर आप 150 की स्पीड से गेंद फेंक सकते हैं, तो 150 की स्पीड से ही फेंकें. अगर आप 120 की रफ्तार से फेंक सकते हैं, तो 120 की रफ़्तार से फेंकें. इसलिए, जब आप एक तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे हों, तो तेज गेंदबाज की तरह तेज गेंदबाजी करना आपकी जिम्मेदारी है. उसने आज यही किया और इसीलिए वह सफल रहा."
कितनी तारीख को खेला जाएगा तीसरा टी-20?
Brilliant knocks from Shai Hope and Sherfane Rutherford guide West Indies home in the 2nd T20I in Ranchi.
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
We move to Indore for the 3rd T20I.
Scorecard ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/Inp7I7R259
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो 11 अक्टूबर यानि रविवार को खेला जाएगा. इसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस का संडे सुपरसंडे बनने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया कैरेबियाई टीम के साथ तीसरा टी-20 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. इस मैच की टाइमिंग भी सेम ही रहेगी. नतीजन, मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









