'राखी सावंत को पैसे मिले...', Tanushree Dutta ने ड्रामा क्वीन को लेकर किया बड़ा दावा
Tanushree Dutta on Rakhi Sawant: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 75 साल की उम्र में उनके दुनिया को अलविदा कहने के बाद फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद किया. इस बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर तनुश्री का रिएक्शन पर इंटरनेट यूजर्स अलग-अलग राय रख रहे हैं. अब सिंगर सोना मोहपात्रा ने तनुश्री का समर्थन करते हुए उनकी ट्रोलिंग पर सवाल उठाए हैं.
सोना मोहपात्रा ने शेयर किया वीडियो
सोना मोहपात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि किसी कलाकार के निधन पर शोक जताना अपनी जगह है, लेकिन किसी महिला को उसके पुराने अनुभवों और कथित उत्पीड़न के बारे में बात करने के लिए निशाना बनाना गलत है. उन्होंने ये भी सवाल किया कि क्या किसी व्यक्ति की मौत के बाद उससे जुड़े विवादों और कड़वे सवालों पर बात करना बंद कर देना चाहिए?
Death deserves dignity. So do the living. Mourning an actor is 1 thing.Demanding that a woman who spoke up about her trauma just shut up is another #India . Since when did death erase uncomfortable truths? Old age a virtue? Death = Sainthood ? #TanushreeDutta #MeToo #NanaPatekar pic.twitter.com/Jt1edrUqMS
— Sona Mohapatra (@sonamohapatra) October 9, 2026
चर्चा में आईं तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता साल 2018 में उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने नाना पाटेकर पर फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए थे. उनके आरोपों ने उस समय देश में चल रहे मीटू आंदोलन के दौरान काफी चर्चा बटोरी थी. तनुश्री के बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा, काम की जगह पर उत्पीड़न और शिकायत करने वाली महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई थी.
तनुश्री ने उस दौर में दावा किया था कि विवाद सामने आने के बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उनके मुताबिक, इस पूरे मामले ने उनके पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को प्रभावित किया. वहीं, नाना पाटेकर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था. इसलिए इस मामले से जुड़ी बातों को आरोपों, संबंधित पक्षों के बयानों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही देखा जाना चाहिए. अब नाना पाटेकर के निधन के बाद एक बार फिर इस पुराने विवाद का जिक्र हो रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग तनुश्री की प्रतिक्रियाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि दूसरे लोग उनका समर्थन कर रहे हैं. इसी बीच सोना मोहपात्रा ने तनुश्री के समर्थन में आवाज उठाई है.
राखी सावंत को लेकर तनुश्री दत्ता ने क्या दावा किया था?
तनुश्री दत्ता का एक पुराना वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने राखी सावंत को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. तनुश्री ने दावा किया था कि राखी सावंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से दो दिन पहले नाना पाटेकर के मुंबई स्थित घर से कथित तौर पर 2 से 2.5 लाख रुपये नकद लिए थे. अपने दावे के समर्थन में तनुश्री ने राखी की पूर्व करीबी दोस्त राजश्री मोरे का जिक्र किया था. तनुश्री के मुताबिक, राजश्री ने उन्हें बताया था कि जब राखी कथित तौर पर पैसे लेने नाना पाटेकर के घर गई थीं तब वो भी कार में मौजूद थीं. तनुश्री ने ये भी कहा था कि राजश्री मोरे ने पांच लोगों के सामने इस घटना का जिक्र किया था.
तनुश्री ने उस समय को याद करते हुए ये भी कहा था कि वो मानसिक रूप से काफी परेशान थीं. उनका आरोप था कि नाना पाटेकर से जुड़े लोग उन्हें परेशान कर रहे थे और राखी सावंत के बयानों और वीडियो ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थीं. इन पुराने आरोपों और बयानों को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. अब नाना पाटेकर के निधन के बाद ये मामला फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन से अफेयर से लेकर विनोद-मुकेश से शादी तक, ऐसी रही Rekha की जिंदगी की कहानी
Shardiya Navratri 2026: कल से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र, नोट करें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व अत्यंत खास होता है. इस पर्व को ऊर्जाओं से भरपूर और बहुत पवित्र माना जाता है. शारदीय नवरात्र साल की अंतिम नवरात्रि होती है. यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है और नौ दिनों तक चलते हैं. इस उत्सव का जश्न पाताल लोक से लेकर देवलोक तक मनाया जाता है. जब वह पृथ्वीलोक पर निवास करने आती है. इस साल शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर 2026 यानी कल से प्रारंभ हो रही है. इस दौरान घरों में कलश स्थापित किया जाता है और व्रत-पूजा की जाती है. वहीं, शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा भी होती है, जिसके लिए भव्य पंडालों का आयोजन किया जाता है.
आइए जानते हैं घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, मां के आगमन का महत्व और इस वर्ष नवरात्रि की क्या खासियत होने वाली है.
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Navratri 2026 Shubh Muhurat)
नवरात्र के प्रथम दिन पर घटस्थापना की जाती है. इसमें कलश बिठाया जाता है और जौ बोई जाती है. कलश स्थापित करने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 24 मिनट का रहने वाला है. चंचल बेला सुबह 8 बजकर 5 मिनट से लेकर 9 बजकर 31 मिनट तक है. वहीं, अमृत बेला सुबह 9 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. 11 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 36 मिनट से लेकर 12:24 तक रहने वाला है.
ये भी पढ़ें-Guru Pradosh Vrat Katha: प्रदोष व्रत में क्यों जरूरी है कथा का पाठ? जानें पौराणिक कहानी
हाथी पर सवार होकर पधारेंगी मां...
देवी पुराण के अनुसार, दुर्गा मां के आगमन और प्रस्थान के दिनों के आधार पर उनके वाहनों का भी खास महत्व बताया जाता है. इस वर्ष शारदीय नवरात्र का प्रारंभ रविवार के दिन हो रहा है, जिसका शास्त्रों में स्पष्ट उल्लेख मिलता है. इस श्लोक को समझे- आदित्ये च हयरोहण रक्ताम्बर भूमिपाल हस्ती च.. इसका अर्थ है कि रविवार या सोमवार के दिन नवरात्र शुरू होने पर माता का वाहन हाथी होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दुर्गा मां का हाथी पर सवार होकर आना अत्यंत शुभ होता है. इससे देश में अच्छी बारिश होती है. ये अच्छी फसल का संकेत होता है और धन-धान्य में वृद्धि और समाज में सुख-समृद्धि का विस्तार होता है. वहीं, इस बार व्रत का समापन और माता की विदाई मंगलवार को हो रहा है. माता की विदाई घोड़े पर होने वाली है.
नवरात्र की प्रमुख तारीखें और नियम
- घटस्थापना- 11 अक्टूबर 2026
- महाष्टमी व्रत- 18 अक्टूबर 2026
- व्रत पारण- 20 अक्टूबर 2026
नवरात्र पूजन और घटस्थापना की सामग्रियां
- दुर्गा मां की तस्वीर या मूर्ति
- चौकी
- आसन
- लाल वस्त्र
- कलावा
- माला
- पूर्ण श्रृंगार का सामान (जैसे चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, काजल, आईना और सिंदूर)
- प्रसाद के लिए ऋतुफल
- माता को चढ़ाने के लिए लाल चुनरी
- दुर्गा सप्तशती
- नारियल
- धुप
- अगरबत्ती
- दीपक
- पान का पत्ता
- सुपारी
- आरती की थाली
- फूल
- बाती और घी से भरा दीपक
- घंटी
- कुमकुम
- चंदन
- हल्दी
- अक्षत
- छोटा जलपात्र
- कपूर
- अष्टदल कमल
- कुमकुम और हल्दी से रंगे चावल
- मिट्टी या तांबे का कलश
- शुद्ध जल
- सिक्का
- अक्षत
- नारियल
- एक साथ जुड़े हुए 8 आम के पत्ते
- दो साबुत सुपारी
- दो इलायची
- एक हल्दी की गांठ
- दो साबुत लौंग
- नारियल पर बांधने के लिए छोटी लाल चुनरी
घटस्थापना पूजन विधि (Ghatsthapna Pujan Vidhi)
पूजा स्थल तथा चौकी रखने वाले स्थान की शुद्धि करें. वहां गंगाजल छिड़कें और लकड़ी की चौकी बिठाएं. अब उस पर लाल कपड़ा बिछाएं. माता की मूर्ति और तस्वीर चौकी पर स्थापित करें. कलश स्थापना के लिए तांबे या मिट्टी के कलश में जल, गंगाजल, सुपारी, सिक्का, अक्षत और दूर्वा डालें. कलश के ऊपर मुख में आम के पत्ते रखकर उस पर नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर रखें. इसके बाद एक साफ पात्र में, आप चाहे तो मिट्टी का पात्र ले सकते हैं. इसमें खेत की पवित्र मिट्टी डालें. उसमें जौ के बीज बोएं. इन्हें नौ दिनों तक जल से सींचा जाता है.
ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरा की सही तारीख क्या है? नोट करें रावण दहन का समय
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








