Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते बदला स्कूल-कॉलेजों का शेड्यूल, कहीं ऑनलाइन पढ़ाई तो कहीं टले एग्जाम

जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों में बदलाव किया है. विद्यार्थियों की सुरक्षा और राजधानी के नई दिल्ली इलाके में संभावित यातायात व मेट्रो संबंधी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई कराने का फैसला लिया है. वहीं, कई शिक्षण संस्थानों ने परीक्षाएं स्थगित करने के साथ खेल गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों को भी टाल दिया है.

सरदार पटेल विद्यालय में ऑनलाइन होंगी कक्षाएं

नई दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय ने शनिवार को छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है. स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, इलाके में बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इसके अलावा, शुक्रवार को विद्यार्थियों के स्कूल परिसर में रुकने की सुविधा भी बंद कर दी गई. शनिवार को आयोजित होने वाला एक्टिविटी वीक का उद्घाटन समारोह भी स्थगित कर दिया गया है.

पीटीएम स्थगित, खेल अभ्यास और अतिरिक्त कक्षाएं भी रद्द

रघुबीर सिंह जूनियर मॉडर्न स्कूल ने शनिवार को प्रस्तावित अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) को आगे बढ़ा दिया है. बैठक की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. इसी तरह, कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित भारतीय विद्या भवन के मेहता विद्यालय ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं. स्कूल में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को होने वाला खेल अभ्यास और अतिरिक्त कक्षाएं रद कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: चेन्नई के लिए रवाना हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में होंगे शामिल

कॉलेजों ने भी बदला परीक्षाओं का कार्यक्रम

प्रदर्शन को देखते हुए कॉलेजों ने भी अपने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है. पश्चिम विहार स्थित भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने शनिवार को होने वाली मिड-टर्म परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. अब ये परीक्षाएं सोमवार को आयोजित की जाएंगी। हालांकि, परीक्षा का समय पहले की तरह ही रहेगा. वहीं, रोहिणी स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने शनिवार की परीक्षाएं टालकर 12 अक्टूबर को कराने का फैसला लिया है.

45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का अनुरोध

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) से 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का अनुरोध किया है. यह व्यवस्था शुक्रवार रात नौ बजे से अगले आदेश तक लागू रखने के लिए कही गई है. मेट्रो सेवाओं में संभावित व्यवधान, बैरिकेडिंग और सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए स्कूलों और कॉलेजों ने अपने कार्यक्रमों में बदलाव किया है. इन फैसलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानी से बचाना और शैक्षणिक गतिविधियों को व्यवस्थित रखना है.

ये भी पढ़ें: CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन, अब तक हिरासत में लिए गए 500 प्रदर्शनकारी

Continue reading on the app

दिल्ली में इन 6 जगहों पर रखे जा रहे हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी, ध्रुव राठी समेत 1000 से ज्यादा लोग हुए डिटेन

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर आज सीजेपी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने वाली है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने तैयारी कर ली है. शनिवार सुबह से ही प्रदर्शन में पहुंचने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है. अभी तक यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. पुलिस ने इन लोगों को रखने के लिए दिल्ली में 6 स्थान चिन्हित किए हैं. 

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को प्रोटेस्ट के लिए जाने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है. सीजेपी के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए आव्हान किया था. इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग अलग अलग राज्यों से पहुंच रहे हैं. अभी तक दिल्ली पुलिस चर्चित यूट्यूबर समेत 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों को 6 निर्धारित केंद्रों पर ले जाया जाएगा. इसमें छत्रसाल स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल स्टेडियम, दौलतपुर का सामुदायिक केंद्र और पांद्रवाल का सामुदायिक केंद्र शामिल है. 

 

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: शुभमन गिल के बिना ही शुरू होगा नया सीजन, पहले मैच में उतर रहे टीम इंडिया के ये स्टार

BCCI ने पिछले साल ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का आदेश दिया था, जिसके बाद से ही सभी खिलाड़ी समय की उपलब्धता के मुताबिक अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं. Sun, 11 Oct 2026 00:14:59 +0530

  Videos
See all

Attack on female lawyer..demand for arrest! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T21:40:13+00:00

Delhi Police Action On Dhruv Rathee Live : हिरासत में ध्रुव राठी से पूछताछ शुरू ? | CJP Protest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T21:32:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers