Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में इन 6 जगहों पर रखे जा रहे हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी, ध्रुव राठी समेत 1000 से ज्यादा लोग हुए डिटेन

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर आज सीजेपी बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने वाली है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने तैयारी कर ली है. शनिवार सुबह से ही प्रदर्शन में पहुंचने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है. अभी तक यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. पुलिस ने इन लोगों को रखने के लिए दिल्ली में 6 स्थान चिन्हित किए हैं. 

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को प्रोटेस्ट के लिए जाने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है. सीजेपी के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए आव्हान किया था. इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग अलग अलग राज्यों से पहुंच रहे हैं. अभी तक दिल्ली पुलिस चर्चित यूट्यूबर समेत 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों को 6 निर्धारित केंद्रों पर ले जाया जाएगा. इसमें छत्रसाल स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल स्टेडियम, दौलतपुर का सामुदायिक केंद्र और पांद्रवाल का सामुदायिक केंद्र शामिल है. 

 

Continue reading on the app

'मैं कभी एक्साइटेड नहीं होता...', पहले हराया, फिर बयान से छिड़का नमक, जीतने के बाद जानें क्या-क्या बोले वेस्टइंडीज के कप्तान?

Shai Hope Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में शे होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में भारत के दिए 250 रनों के लक्ष्य को कैरेबियाई टीम ने 9 गेंद रहते हुए ही हासिल कर लिया और जीत हासिल करके सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दिया. इस जीत के बाद कप्तान शे होप ने अपनी टीम की सराहना की और अपनी बल्लेबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी. 

कप्तान शे होप ने क्या-क्या कहा?

कैरेबियाई स्टार गेंदबाज रोस्टन चेज ने कमाल का स्पेल फेंका, अपने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर उन्होंने 3 विकेट लिए, जिसने भारतीय टीम को काफी नुकसान पहुंचाया. मैच के बाद जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कैप्टन शे होप से रोस्टन चेज की गेंदबाजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होने कहा, उन्होंने वाकई कमाल की गेंदबाजी की. ​​ऐसी पिच और मैदान पर, छह रन प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से बॉलिंग करना अविश्वसनीय है. तो उन्होंने सच में हमें गेम में बनाए रखा. मुझे पता है कि बॉलिंग के लिए हालात बहुत मुश्किल थे, इसलिए जिस तरह से उन्होंने बॉलिंग की और हमें गेम में बनाए रखा, उससे हमारे लिए उस स्कोर का पीछा करना बहुत आसान हो गया.

अपनी बल्लेबाजी पर शे होप ने क्या कहा?

टीम इंडिया के दिए 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की ओर से कप्तान शे होप ने 102 रनों की शतकीय नाबाद पारी खेली. उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 छक्के और 6 चौकों की मदद से शतक पूरा किया. कैरेबियाई कप्तान होप ने अपनी बल्लेबाजी पर भी प्रतिक्रिया दी.

क्या आपको बाउंड्री पार करने का भरोसा था? इसके जवाब में पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शे होप ने कहा, "मुझे कहना होगा कि मेरे पास जो SS बैट हैं, वे बहुत अच्छे हैं. लेकिन हां, यहां गेंद काफी दूर तक जा रही थी. हां, बाउंड्री थोड़ी बड़ी थीं, लेकिन आपको बस खुद पर भरोसा रखना होता है. बस एक बार जब गेंद मेरे जोन में आ जाती है, तो बाउंड्री मारने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन देखता हूं और आज यह सब अच्छे से हुआ. जैसा कि मैंने पहले कहा, मुझे थोड़ी लक की भी जरूरत होती है और आज का दिन मेरे लिए वैसा ही था."

क्या इस फॉर्म में आपको लगता है कि आपको कोई हरा नहीं सकता? इसपर कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं. मैं कभी भी बहुत अधिक एक्साइटेड नहीं होता. मैं खुद को जितना हो सके न्यूट्रल रखने की कोशिश करता हूं."

क्या यह आपकी अब तक की सबसे अच्छी बैटिंग है? इसपर कैप्टन ने कहा, "यह कहना मुश्किल है. आप जानते हैं, जब आप रन बना रहे होते हैं, तो आप बस खुश होते हैं. शायद मैं कह सकता हूं कि अभी मेरी फॉर्म का अच्छा दौर चल रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से मैं तैयारी कर रहा हूं, जिस तरह से मैं मानसिक रूप से तरोताजा और तैयार रहने की कोशिश कर रहा हूं, उससे मुझे अच्छा प्रदर्शन करने का सबसे अच्छा मौका मिल रहा है. मैं बस उम्मीद करता हूं कि यह जितना हो सके उतना लंबा चले."

शे होप ने बताया कब लगा जीत सकते हैं मैच

वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी. चूंकि, कामिल पूरन 4 और शिमरॉन हेटमायर शून्य पर ही आउट हो गए थे. वेस्टइंडीज का स्कोर 5/2 था. मगर, कप्तान शे होप ने अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली.

जब स्कोर 5/2 था, तब आप क्या सोच रहे थे? इसपर कप्तान ने कहा, "यही कि यह चेज का पीछा करना मुश्किल होगा. लेकिन जब आप भारत में टारगेट को चेज करते हैं, तो आप हमेशा खुद को मौका देते हैं. आप हमेशा सोचते हैं कि आप खेल में बने हुए हैं, चाहे स्कोरबोर्ड पर कोई भी स्कोर हो. लेकिन 5/2 का स्कोर हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है."

आपको कब लगा कि आप जीत सकते हैं? इसपर शे होप ने कहा, "जब रोवमैन और मेरी साझेदारी बनी, तो हमारी पारी को और गति मिली और फिर जाहिर है शेरफेन ने आकर कमाल कर दिया, बल्ले से बहुत अच्छा खेले, और हमें वह जोश दिया जिसकी आज हमें जीत के लिए जरूरत थी."

ये भी पढ़ें: 'इससे मैच का रुख ही पलट गया...', 249 रन बनाकर भी क्यों हारी टीम इंडिया, खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया टर्निंग प्वॉइंट

Continue reading on the app

  Sports

WCL: उथप्पा-बिन्नी ने उड़ाए छक्के ही छक्के लेकिन युवराज हुए फेल, सिर्फ 1 मैच खेलने वाला कर गया खेल

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी और उथप्पा ने इसे सुनिश्चित करने के लिए विस्फोटक शुरुआत दिलाई. वहीं बिन्नी ने धुआंधार अंदाज में फिनिश किया. Sat, 10 Oct 2026 23:43:58 +0530

  Videos
See all

Houthi vs Saudi Arabia | Pakistan का U-Turn, हूथियों के आगे क्यों झुका? | Yemen War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T22:00:36+00:00

Brazen thieves strike in Sonipat; loot worth lakhs.! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T22:00:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers