Responsive Scrollable Menu

खंडवा में सोयाबीन के भाव को लेकर किसानों ने रोकी नीलामी, हंगामे के बाद बढ़े दाम

कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सोयाबीन की भारी आवक के बीच किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। एक ही दिन में सोयाबीन से भरे करीब 1800 वाहन मंडी में पहुंच गए जिसे देखकर व्यापारियों ने अचानक फसलों के दाम गिरा दिए। सुबह करीब 11 बजे जैसे ही खरीदी शुरू हुई और किसानों को कम भाव मिलने का पता चला तो वे आक्रोशित हो उठे। किसानों ने मंडी में तुरंत नीलामी की प्रक्रिया रुकवा दी और हंगामा करना शुरू कर दिया।

एक ही दिन में भाव कम करने पर भड़के किसान

विरोध जता रहे किसानों का कहना कि गुरुवार को मंडी में सोयाबीन का भाव 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा था। लेकिन शुक्रवार को अचानक व्यापारियों ने भाव गिराकर 6200 रुपए के आसपास कर दिए। किसानों का आरोप था कि सिर्फ आवक ज्यादा होने का फायदा उठाकर व्यापारी अपनी मनमानी कर रहे हैं और उन्हें उनकी मेहनत का वाजिब दाम नहीं दे रहे हैं।

अधिकारियों की समझाइश के बाद 500 रुपए तक बढ़े दाम

दरअसल, जब मंडी कर्मचारियों ने व्यापारियों से बात की और किसानों की नाराजगी की वजह बताई तब जाकर व्यापारी भाव बढ़ाने पर राजी हुए। सहमति बनने के बाद व्यापारियों ने सोयाबीन के दामों में 300 से 500 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी कर दी।

शाम तक 1500 से ज्यादा किसानों की हुई खरीदी

भाव में सुधार होने के बाद शुक्रवार को मंडी में सोयाबीन के दाम 6200 से लेकर 6777 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए। मंडी में कुल 2290 किसान करीब 1800 गाड़ियों में अपनी फसल लेकर पहुंचे थे। मंडी प्रशासन के मुताबिक लगातार चली नीलामी के बाद शाम 5 बजे तक करीब 1553 किसानों की उपज खरीदी जा चुकी थी, जबकि बाकी बचे किसानों की ट्रॉली खाली कराने का काम देर तक चलता रहा।

आवक बढ़ने से मंडी में लगा रहा गाड़ियों का जाम

एक ही दिन में इतनी बड़ी तादाद में गाड़ियां आ जाने से मंडी परिसर और आसपास के रास्तों पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही। दूर-दराज के गांवों से आए किसानों को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा।

Continue reading on the app

Dhurandhar Grammy: बॉक्स-ऑफिस के बाद अब 'धुरंधर 2' के गानों का धमाल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में मारी एंट्री

Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. फिल्म के गानों की धमाल है. धुरंधर द रिवेंज के गानों की ग्रैमी में एंट्री हुई है. हालांकि अभी तक फिल्म के गानों को नॉमिनेशन नहीं मिला है. इसके लिए क्राइटेरिया मैच करना होगा और जूरी के वोट्स के आधार पर नॉमिनेशन मिलेगा.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी में वीरेंद्र सहवाग को दिखती है अपनी झलक, बोले- वो भी पहली ही गेंद से टूट पड़ते हैं

Virener Sehwag finds his own reflection in Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में अपनी झलक दिखती है. सहवाग ने कहा कि सूर्यवंशी की आक्रामक सोच और पहली गेंद से बड़े शॉट खेलने का इरादा बिल्कुल उनकी तरह है. उन्होंने इस युवा खिलाड़ी को भारत के लिए एक लंबा और सफल करियर बनाने पर ध्यान देने की सलाह दी है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि शीर्ष स्तर के क्रिकेट में उम्र नहीं, बल्कि केवल मैदान पर किया गया प्रदर्शन ही मायने रखता है. Sat, 10 Oct 2026 22:01:12 +0530

  Videos
See all

सोशल मीडिया के लाइक्स, व्यूज से नेता नहीं बनते!| CJP Protest | Poochta Hai Bharat | Aishwarya Kapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T16:46:05+00:00

Dhruv Rathee और दिपके को लगा वो राहुल बनेंगे! | CJP Protest | Poochta Hai Bharat | Aishwarya Kapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T16:44:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers