Responsive Scrollable Menu

भारतीय सुखोई-30 और रॉयल थाईलैंड एयर फोर्स के ग्रिपेन के बीच होगा ज़ोरदार मुकाबला, मलक्का स्ट्रेट के पास होगा साझा अभ्यास

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय सेना के तीनों अंगों के साथ दुनिया के कई मित्र देश अभ्यास करना चाहते हैं। सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसकी फेहरिस्त और भी लंबी हो गई है। इसी कड़ी में साल 2026 का पहला अभ्यास किसी मित्र देश की एयरफोर्स के साथ 9 फरवरी को अंडमान के पास आयोजित किया जा रहा है।

Continue reading on the app

भाजपा की रितु तावड़े BMC महापौर पद की उम्मीदवार:शिंदे गुट ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर के लिए चुना; चुनाव 11 फरवरी को

मुंबई में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए BJP और शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। BJP ने रितु तवाड़े को मेयर का उम्मीदवार बनाया है, जबकि शिवसेना ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना है। उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने के बाद अब चुनाव अधिकारी के पास मेयर पद के लिए उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मेयर का चुनाव होगा। संभावना है कि शिवसेना ठाकरे गुट भी इस चुनाव में मेयर पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करेगा। BJP नेता अमित साटम ने रितु तवाड़े का नाम घोषित किया। तवाड़े वार्ड 132 की कॉरपोरेटर हैं। वहीं घाड़ी वार्ड 5 से चुने गए थे। रितु तवाड़े 8वीं महिला मेयर हो सकती हैं… शिवसेना 15 महीने पर बदलेगी डिप्टी मेयर शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने कहा कि घाड़ी अगले 15 महीने तक डिप्टी मेयर के रूप में काम करेंगे। घाड़ी पहले शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ कॉरपोरेटर थे। बाद में उन्होंने एकनाथ शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना जॉइन की। शिवसेना ने डिप्टी मेयर का पद चार हिस्सों में बांटकर चार अलग-अलग पारष्दों को मौका देने का फैसला किया है। यह कदम पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखने और वरिष्ठ नेताओं को मौका देने के लिए लिया गया है। मेयर के पास क्या-क्या पावर होती है बीएमसी में मेयर और कमिश्नर दो पद सबसे बड़े होते हैं। मेयर नगर निगम की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं। शहर का औपचारिक प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रस्तावों और बहसों पर चर्चा करते हैं। मतलब मेयर का काम ज्यादातर औपचारिक और प्रतिनिधित्व तक सीमित होता है। जबकि असली प्रशासनिक और कार्यकारी जिम्मेदारी कमिश्नर के पास होती है। कमिश्नर शहर का रोजमर्रा प्रशासन चलाते हैं। बजट, शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और कर्मचारियों का कंट्रोल उनके हाथ में होता है। कमिश्नर आम तौर पर IAS अधिकारी होते हैं। बेजेपी सबसे बड़ी पार्टी 227 सदस्यीय BMC चुनाव में BJP 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। बीजेपी को कुल 11,79,273 वोट (21.58%) मिले थे। BJP के सभी विजेता उम्मीदवारों का कुल वोट शेयर 45.22% रहा। उसके गठबंधन साथी शिवसेना (शिंदे गुट) ने 29 सीटें जीतीं। BMC चुनाव क्यों है खास 74,000 करोड़ रुपए के बजट वाली एशिया की सबसे बड़ी सिविक बॉडी BMC पर बिना बंटे शिवसेना ने (1997-2017) तक राज किया था। तब BJP उसकी सहयोगी थी। मुंबई नगर निगम का बजट गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के बजट से भी बड़ा है। -------------- ये खबर भी पढ़ें…. 30 साल बाद मुंबई में ठाकरे परिवार सत्ता से बाहर:पहली बार बीजेपी का मेयर बन सकता है; 4 साल से चुनाव न होने से पद खाली मुंबई के इतिहास में पहली बार भाजपा का मेयर हो सकता है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव रिजल्ट में भाजपा गठबंधन ने कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें से भाजपा ने 89, शिवसेना (शिंदे) ने 29 सीटें जीतीं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने 500 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी, केजरीवाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार का एक साल पूरा होने के अवसर पर राजधानी के लोगों को 500 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन बसों को हरी … Sun, 08 Feb 2026 13:40:20 GMT

  Videos
See all

Vinod Bansal: 'बांग्लादेश बना ISI की कठपुतली' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T08:13:57+00:00

Bastar: 'परंपराओं को बचाना हमारा मुख्य लक्ष्य' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T08:13:11+00:00

Bollywood News: खुशी मुखर्जी की अदाओं ने लूटी महफिल #bollywood #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T08:09:40+00:00

Shivraj Singh Chouhan ने Congress पर बोला हमला #congress #bjp #news #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T08:11:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers