Responsive Scrollable Menu

विलियम ओरूर्क भारत के खिलाफ वनडे-टेस्ट सीरीज से बाहर:चोट के कारण टेस्ट सीरीज से भी बाहर, एक नवंबर से वनडे सीरीज

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विलियम ओरूर्क भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे। वे बाएं हैमस्ट्रिंग और काफ की चोट से उबर रहे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने इसे सावधानी से लिया गया फैसला बताया। ओरूर्क की नजर 9 दिसंबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में वापसी पर है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। 5 टी-20 के बाद 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 2 टेस्ट मैच होंगे। ओरूर्क ने अप्रैल 2025 से न्यूजीलैंड में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला ओरूर्क अप्रैल 2025 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में होने वाले इंटरनेशनल मैच में खेलने की उम्मीद कर रहे थे। पिछले घरेलू सीजन में पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह बाहर रहे थे। 7 महीने बाहर रहने के बाद उन्होंने अप्रैल में बांग्लादेश दौरे से वापसी की। उन्होंने वहां तीनों वनडे खेले। ओरूर्क ने जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट खेले। नॉटिंघम में तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। अगस्त के अंत में ट्रेनिंग के दौरान उनकी काफ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया। इसके बाद वह फिर रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। कोच ने कहा- ओरूर्क का नहीं खेलना निराशाजनक न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, ‘भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले बड़े दौरे से विल का बाहर होना निराशाजनक है।’ उन्होंने कहा, ‘वह वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों में खेलने वाले थे। बाद की बातचीत के बाद हम सभी इस बात पर सहमत हुए कि उन्हें दोनों चोटों से उबरने के लिए और समय देना बेहतर होगा।’ T-20 टीम में नाम नहीं, चैपमैन-फाउल्क्स भी बाहर हुए ओरूर्क को न्यूजीलैंड की T20I टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। पांच मैचों की यह सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। न्यूजीलैंड को इस टीम में पहले ही बदलाव करने पड़े हैं। चोटों के कारण मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स बाहर हो गए हैं। इन दोनों की जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ओरूर्क की फिट चाहता है न्यूजीलैंड क्रिकेट न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि ओ’रूर्क भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किए जाने की दौड़ में थे। हालांकि, दोनों चोटों के कारण उन्हें पूरे दौरे से बाहर रखने का फैसला हुआ। यह फैसला उन्हें सुरक्षित तरीके से गेंदबाजी का वर्कलोड बढ़ाने के लिए लिया गया है। न्यूजीलैंड टीम प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उनकी पूरी फिटनेस चाहता है। ---------------------------------------------------- न्यूजीलैंड क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत से सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी चोटिल, चैपमैन और फाउल्क्स की जगह टिकनर-क्लार्कसन को मौका भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को 2 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इनमें मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स शामिल हैं। दोनों को सीरीज से बाहर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

भारत दौरे के लिए जिम्बाब्वे महिला टीम घोषित:जोसेफिन एनकोमो करेंगी कप्तानी; वेस्टइंडीज को हराने वाली सभी 15 खिलाड़ी बरकरार

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 6 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम घोषित कर दी है। जोसेफिन एनकोमो टीम की कप्तानी करेंगी। चयनकर्ताओं ने हाल ही में वेस्टइंडीज को हराकर ICC विमेंस चैंपियनशिप में देश को पहली जीत दिलाने वाली सभी 15 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। दौरे की शुरुआत 16 अक्टूबर से रायपुर में 3 मैचों की T20 सीरीज से होगी। इसके बाद वडोदरा में 3 वनडे खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज को हराने वाली टीम पर भरोसा जिम्बाब्वे ने 27 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया था। यह ICC विमेंस चैंपियनशिप में टीम की पहली जीत थी। चयनकर्ताओं ने उस मुकाबले में खेलने वाली सभी 15 खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। टीम भारत के खिलाफ भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी। न्याशा ग्वांजुरा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लिए थे 4 विकेट वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में न्याशा ग्वांजुरा ने 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। उन्हें मिचेल मवुंगा और फ्रांसिस्का चिपारे का साथ मिलेगा। बल्लेबाजी में मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्न मयेर्स, चिपों मुगेरी-तिरीपानो, केलिस एनधलोवु और बिलाव्ड बीज़ा अहम भूमिका निभाएंगी। कप्तान जोसेफिन एनकोमो और नोमवेलो सिबांदा भी टीम को मजबूती देंगी। जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय टीम जोसेफिन एनकोमो (कप्तान), बिलाव्ड बीज़ा, चिपों मुगेरी-तिरीपानो, केलिस एनधलोवु, मिचेल मवुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, कुदजई चिगोरा, न्याशा ग्वांजुरा, नोमवेलो सिबांदा, लोरिन फिरी, चियेद्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंदाई मकुशा और शार्न मयेर्स।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: बॉलर्स का करियर बर्बाद...! रांची में 249 रन बनाकर हारने के बाद गौतम गंभीर ने किस पर निकाला गुस्सा?

IND vs WI Gautam Gambhir pitch: ऐसी फ्लैट पिच रनों का पहाड़ खड़ा करने के लिए तो बहुत अच्छी होती है, लेकिन इससे गेम एकतरफा हो जाता है. बैट-बॉल के बीच कोई लड़ाई ही नहीं रह जाती. इसी बात पर गौतम गंभीर ने एकबार फिर दुनिया का ध्यान खींचा है. गंभीर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि ऐसे तो गेंदबाजों का करियर ही खत्म हो जाएगा. Sat, 10 Oct 2026 11:17:34 +0530

  Videos
See all

Delhi Security: प्रोटेस्ट के बीच पुलिस का सुरक्षा चक्रव्यूह #dhruvrathee #cjpprotest #latest#aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T05:06:20+00:00

Delhi CJP Protest News Update: दिल्ली पहुंचने वाले हैं अभिजीत दिपके | Abhijeet | Dhruv Rathee #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T05:11:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers