Responsive Scrollable Menu

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को मुंबई में कहा कि सरकार ‘‘डरी हुई’’ है। दीपके प्रदर्शन में शामिल होने के वास्ते राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए। दीपके शनिवार सुबह छह बजकर 50 मिनट पर मध्य मुंबई के वर्ली स्थित ‘फोर सीजन्स होटल’ से मुंबई हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए।

हवाई अड्डे पर दीपके ने कहा कि दिल्ली में कई रेलगाड़ियों को रद्द किए जाने समेत कड़ी पाबंदियां लगाए जाने के बीच सरकार “डरी हुई” है। कॉजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि दीपके पूर्वाह्न 10 बजे तक दिल्ली पहुंच सकते हैं। इस बीच, दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन पर प्रवेश और निकास को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Continue reading on the app

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

राजधानी दिल्ली में शनिवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संभावित बड़े विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। चुनाव प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए इस प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इस विरोध प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है और नई दिल्ली तथा जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों के अड़े रहने की स्थिति को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली में कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली में बड़े प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए शनिवार को मेट्रो, ट्रेनों और दुकानों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को दिल्ली में क्या-क्या बंद रहेगा।

कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं
रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच दिल्ली आने वाली 38 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आस-पास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के कारण इन दोनों स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

45 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए, शनिवार सुबह 9 बजे से अगले आदेश तक दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने DMRC को पत्र लिखा, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो ने 45 स्टेशनों को बंद करने का आदेश जारी किया। DMRC ने उन 45 मेट्रो स्टेशनों की सूची भी जारी की है जो बंद रहेंगे। ये स्टेशन तब तक बंद रहेंगे जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। PTI से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए NCRTC के तहत आने वाले सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक बंद रहेंगे।

बस सेवाओं पर भी असर पड़ेगा
CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी बॉर्डर क्रॉसिंग पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस लोगों को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली इलाके में आने वाली किसी भी बस या गाड़ी को दिल्ली में घुसने नहीं देगी। ड्रोन कैमरे भी राजधानी के सभी बॉर्डर पर नज़र रख रहे हैं।

4 km के दायरे में इंटरनेट बंद
शुक्रवार रात 10 बजे के बाद सेंट्रल दिल्ली में इंटरनेट सेवा पर रोक रहेगी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

कनॉट प्लेस में दुकानें बंद रहेंगी
शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस में सभी दुकानों, ऑफिस, रेस्टोरेंट और कमर्शियल प्रतिष्ठानों को शनिवार को बंद रखने की सलाह दी है। दिल्ली इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि भागीरथ पैलेस का इलेक्ट्रिसिटी मार्केट भी शनिवार को बंद रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Iran America War LIVE: ईरान अमेरिका युद्ध के हालात! | Trump | Hormuz | IRGC | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:15:39+00:00

Iran America War Live Update: World War 3 का खतरा? | Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:16:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers