Responsive Scrollable Menu

शनिवार को आजमाएं Lal Kitab के ये चमत्कारी टोटके, Horoscope में शनि देंगे Good Results

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। शनिदेव को न्याय प्रिय माना जाता है, वे व्यक्ति के कर्म के अनुसार फल देते हैं।  माना जाता है जब शनि देव की दृष्टि व्यक्ति पर पड़ती है, तो जीवन में संकट आना शुरु हो जाते हैं। साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान व्यक्ति को कई दुखों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी शनि देव की दृष्टि से बचना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन कुछ जरुरी उपाय करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार के दिन शनिदेव के बलवान करने के लिए लाल किताब में कई उपाय बताएं। यदि आपकी कुंडली में शनि कमजोर हैं, तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी के साथ ही पारिवारिक कलह आदि का सामना करना पड़ता है। कुंडली में शनि कमजोर होने से व्यक्ति को जीवन में काफी संघर्ष देखने को मिलता है। शनिवार  के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप इन उपाय को जरुर करें। ये उपाय करने से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं और शनि शांत हो जाते हैं। 

शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

 - लाला किताब के मुताबिक, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन काला नमल लें या काला सुरमा लेकर किसी सुनसान जगह पर स्थान पर दबा दें।

 - शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन मंदिर में उड़द, काली मिर्च, चना या चंदन का दान करें।

- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बांसुरी में गुड़ भरकर उसे एकांत जगह पर दबा आएं।

 - लाल किताब में बताया है कि, शनिवार के दिन 12 बादाम लेकर एक काले कपड़े में बांध लें और उसे अपने घर की दक्षिण दिशा में रख दें। इस उपाय के करने से शनि देव का अशुभ प्रभाव कम हो जाएगा।

- कामकाज में सफलता प्राप्त करने के लिए लाल किताब में बताया गया है कि कोई भी काम की शुरुआत करने से पहले अपने घर में एक मिट्टी का घड़ा लेकर उसमें पानी भर दें फिर अपने काम की शुरुआत करें। ऐसा करने से आपको काम में सफलता मिलने लगेगी।

- शनिदेव का प्रसन्न करने के लिए 12 शनिवार तक लगतार मछलियों को दाना खिलाएं। ऐसा करने से कुंडली में अशुभ शनि ठीक होने लगती हैं।

 - शनिवार के दिन सरसों का तेल रोटी पर लगाकर किसी काले कुत्ते और कौए को जरुर खिलाएं। इस उपाय के करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 

- अगर कुंडली में शनिदेव नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है कि करीब 43 दिन तक शनिवार से शुरु करें और हर एक शनिवार को नंगे पैर मंदिर जाएं और भगवान से हाथ जोड़कर माफी मांगे। 

Continue reading on the app

अलीगढ़ पुलिस का महा-ऑपरेशन: 1200 करोड़ का साइबर फ्रॉड टला, 600 WhatsApp ग्रुप बैन, 12 शातिर ठग गिरफ्तार

अलीगढ़ पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश कर 1200 करोड़ का फ्रॉड होने से बचाया. पुलिस ने 12 शातिर ठगों को गिरफ्तार कर 600 व्हाट्सएप ग्रुप बैन कराए हैं. ये गैंग लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर पैसा हांगकांग ट्रांसफर करवाता था.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup में हारी बाजी जीत गया Pakistan, Faheem Ashraf ने आखिरी ओवर्स में जिताया मैच

शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ बड़े उलटफेर से बाल-बाल खुद को बचाया। ऑलराउंडर गेंदबाज फहीम अशरफ ने मुश्किल हालात से टीम को जीत दिलाई और पाकिस्तान ने तीन विकेट से अपना पहला मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने निडरता दिखाते हुए पावरप्ले में ही 50 रन पर 2 विकेट बना लिए। माइकल लेविट (15 गेंदों में 24 रन) ने शुरुआती ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की, जिसमें एक छक्का भी शामिल था, लेकिन मोहम्मद नवाज (4 ओवर में 2/38) का शिकार हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: 14 साल की उम्र में मचाया 'गदर', फिर भी क्यों Team India में नहीं हो सकती Vaibhav Sooryavanshi की Entry?


आधे ओवर तक नीदरलैंड्स 79 रन पर 3 विकेट के साथ अच्छी स्थिति में थी और बाद में 15 ओवर में 123 रन पर 4 विकेट तक पहुंच गई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (37) और बास डी लीड (30) टीम को 170 से अधिक के मजबूत स्कोर की ओर ले जाते नजर आ रहे थे। हालांकि, अबरार अहमद (2/23) और साइम अयूब (2/7) की अगुवाई में पाकिस्तानी स्पिनरों ने नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया। नीदरलैंड्स ने अपने आखिरी छह विकेट मात्र 20 रनों पर गंवा दिए और 19.5 ओवरों में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सलमान मिर्जा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करते हुए 3/24 का आंकड़ा हासिल किया।

पाकिस्तान ने 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे ओवर में साइम अयूब (24) के तीन चौकों की हैट्रिक से शुरुआत की, और साहिबजादा फरहान शानदार फॉर्म में दिख रहे थे, जिन्होंने 31 गेंदों में 47 रन बनाए। 98/2 के स्कोर पर, 2009 टी20 विश्व कप चैंपियन के लिए जीत लगभग तय लग रही थी। हालांकि, खेल में नाटकीय मोड़ आया और पाकिस्तान ने सिर्फ दो रन पर तीन विकेट गंवा दिए। साहिबजादा फरहान, उस्मान खान और बाबर आजम के विकेट जल्दी-जल्दी गिरते गए और पाकिस्तान अचानक 13 ओवरों में 105/5 के स्कोर पर पहुंच गया। इसके बाद पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त ने तेजी से रन बनाते हुए स्कोर को 114/7 तक पहुंचा दिया, जिसमें मोहम्मद नवाज और शादाब खान भी आउट हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup में Jasprit Bumrah नहीं खेलेंगे पहला मैच, जानें Team India की नई Playing XI क्या होगी?


12 गेंदों में 29 रनों की जरूरत थी, तब फहीम अशरफ ने लोगन वैन बीक द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर से ठीक पहले वाले ओवर में 24 रन बनाए और फिर आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर विजयी चौका लगाकर अपनी टीम को टूर्नामेंट का पहला अंक दिलाया। हालांकि 2009 के चैंपियन भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने से राहत महसूस करेंगे।
Sat, 07 Feb 2026 14:56:34 +0530

  Videos
See all

हिमाचल प्रदेश : डलहौजी में 2 फीट तक पड़ी बर्फ #himachalpradesh #dalhousie #snowfall #weatherupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T09:40:00+00:00

'PAK दूसरों पर दोष लगाकर खुद को भ्रमित कर रहा' #pak #politicalstatement #internationalpolitics #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T09:42:42+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha: PM Modi ने संसद में ऐसा क्या किया की विपक्ष हैरान ! Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T09:42:55+00:00

सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी, गुलजार हुई घाटी #jammukashmir #dalhousie #snowfall #weatherupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T09:32:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers