ऑस्ट्रेलिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट XI:149 साल में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं; सभी 11 खिलाड़ी 30+ उम्र के
ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अनोखा रिकॉर्ड बनाया। उसकी पुरुष टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे उम्रदराज प्लेइंग-XI मैदान पर उतरी। टीम के सभी 11 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। 149 साल में यह पहली बार है, जब ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टेस्ट XI में 20s का कोई खिलाड़ी नहीं है। कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की औसत उम्र 34.59 साल है। क्रिकेट सांख्यिकीविद् रिक फिनले के अनुसार, यह टेस्ट इतिहास की सातवीं सबसे उम्रदराज XI है। न्यूज़18 की रिपोर्ट में फिनले के हवाले से बताया गया कि करीब 100 साल में यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट XI है। टीम में सबसे उम्रदराज और सबसे युवा 38 साल के स्पिनर नाथन लायन टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 30 साल के मैट रेनशॉ सबसे युवा खिलाड़ी हैं। टीम में पांच खिलाड़ी 35 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। इनमें नाथन लायन, 37 साल के स्टीव स्मिथ, 36 साल के मिचेल स्टार्क, 35 साल के एलेक्स कैरी और 35 साल के जोश हेजलवुड शामिल हैं। मेडिन्सन की वापसी से बदला समीकरण ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों में लगातार बदलाव होता रहा था। इसके कारण पिछले कई महीनों से टीम में कम से कम एक खिलाड़ी 30 साल से कम उम्र का रहता था। डरबन टेस्ट के लिए 34 साल के निक मेडिन्सन की वापसी से यह स्थिति बदल गई। मेडिन्सन दिसंबर 2016 के बाद पहली बार टेस्ट खेल रहे हैं। मेडिन्सन ने अब तक सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं। उनके ये सभी टेस्ट 2016 में आए थे। ऑस्ट्रेलिया के 18 सदस्यीय स्क्वॉड की औसत उम्र ऑस्ट्रेलिया के 18 सदस्यीय स्क्वॉड की औसत उम्र करीब 32.6 साल है। इसमें 30 साल से कम उम्र के सिर्फ तीन खिलाड़ी हैं। 23 साल के कूपर कॉनॉली टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनके बाद 27 साल के कैमरन ग्रीन और 29 साल के सैम हार्पर हैं।
परमाणु धमकी के आगे नहीं झुकेगा भारत, किसी भी आतंकी हमले का देगा जवाब: अनमोल शेर बेदी
परमाणु धमकी के आगे नहीं झुकेगा भारत, किसी भी आतंकी हमले का देगा जवाब: अनमोल शेर बेदी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama






