दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, AAP और वाम दल साथ, कांग्रेस ने बनाई दूरी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों के बीच एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं. जहां आम आदमी पार्टी (AAP) और वाम दलों ने प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया है, वहीं कांग्रेस इससे दूरी बनाए हुए है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 अक्टूबर को अपने पहले से तय कार्यक्रम के तहत चेन्नई जाएंगे.
प्रदर्शन का आयोजन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से किया जा रहा है. पार्टी ने विपक्ष के सभी दलों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया था. हालांकि, अब तक सामने आए रुख से विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग रणनीति नजर आ रही है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की भागीदारी को लेकर भी शुक्रवार रात तक स्थिति स्पष्ट नहीं थी.
अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ प्रदर्शन में होंगे शामिल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शन को समर्थन देने का ऐलान किया है. वह अपने परिवार के साथ इसमें शामिल होंगे। केजरीवाल ने देश के लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश से जुड़ा मामला है. उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे और उनका परिवार भी इसमें हिस्सा लेगा. AAP के इस ऐलान से साफ है कि पार्टी ने इस विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी का फैसला किया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदर्शन का असर: मेट्रो से रेलवे और बाजार तक बदले हालात, कई रास्तों पर डायवर्जन
‘पापा! पैसे दो मुझे शराब पीनी है…’, बुजुर्ग पिता ने किया इनकार, बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











