बिजली चोरी पर एक्शन, खंभों पर हुकिंग कर लगाए गए कई किलो PVC वायर जब्त, बोले JE कार्यवाही जारी रहेगी
डबरा। शहर में बिजली के खंभों पर हुकिंग कर चोरी से बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। बिजली घर टाउन की टीम ने जेल रोड, खेरी कॉलोनी और चीनौर रोड पर चेकिंग की तो कई जगह खंभों से अवैध तरीके से PVC वायर जुड़े मिले। टीम ने इन तारों को काटकर जब्त कर लिया। कार्रवाई में कई किलो PVC वायर जब्त होने की बात सामने आई है।
विद्युत विभाग के मुताबिक शहर के कुछ इलाकों से लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद टीम बनाकर चेकिंग शुरू की गई। जांच के दौरान कुछ जगह खंभों पर हुकिंग कर सीधे बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि कई खंभों पर अवैध PVC वायर का जाल मिला। टीम ने ऐसे कनेक्शन हटाए और संबंधित क्षेत्रों में लोगों को बिजली चोरी नहीं करने की हिदायत दी।
डबरा टाउन के JE आशीष चौधरी ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास वैध बिजली कनेक्शन नहीं है, वे कनेक्शन लेकर नियमानुसार बिजली का उपयोग करें।
धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि के लिए 11-17 अक्टूबर तक का समय कैसा रहेगा?
धनु साप्ताहिक राशिफल 11-17 अक्टूबर 2026: धनु राशि वालों के लिए शनि चौथे भाव में वक्री है, इसलिए घर और मानसिक शांति की पुरानी चिंता फिर उभर सकती है। पढ़ें कैसा रहेगा धनु राशि वालों के लिए यह वीक।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

