Responsive Scrollable Menu

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

ब्राजील के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक शहर के एक स्कूल में 13 बच्चों को दो घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाने वाला एक संदिग्ध पुलिस कार्रवाई में मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी भी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह घटना साओ पाउलो से 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कुरीतिबा शहर के साओ ब्राज नामक मध्यमवर्गीय इलाके में हुई। पराना राज्य पुलिस की प्रवक्ता लेटिशिया मार्टिन्स ने विद्यालय ‘सीएमईआई साओ ब्राज’ के बाहर संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध एक कक्षा में घुस गया और बच्चों तथा कर्मचारियों को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किन परिस्थितियों में संदिग्ध को मार गिराया गया।

मार्टिन्स ने कहा, ‘‘(संदिग्ध ने) खुद पर और दूसरों पर पेट्रोल छिड़कने की धमकी भी दी थी। हमारी टीम मौके पर मौजूद थी, लेकिन अंत में उसे मार गिराने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।’’ उन्होंने यह भी नहीं बताया कि संदिग्ध ने ऐसा क्यों किया। स्थानीय समाचार माध्यमों में प्रसारित वीडियो में संदिग्ध और पुलिस के बीच बातचीत के दौरान विद्यालय के बाहर अभिभावक रोते-बिलखते दिखाई दे रहे हैं।

दो धमाकों के कुछ ही मिनट बाद पुलिसकर्मी बच्चों को विद्यालय से बाहर निकालते नजर आए। कुरीतिबा नगर प्रशासन ने एक बयान में कहा कि घटना के बाद विद्यालय के बच्चों और कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: आज सिंह, कन्या समेत इन राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा! वृषभ राशि के जातक रहें सतर्क, जानें क्या कहते है आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: आज सिंह, कन्या समेत इन राशि वालों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा! वृषभ राशि के जातक रहें सतर्क, जानें क्या कहते है आपके सितारे

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs IND: टीम इंडिया नहीं झेलेगी 6 फीट 3 इंच लंबे पेसर की तूफानी गेंदें, वनडे-टेस्ट सीरीज से बाहर

O'Rourke Injury: न्यूजीलैंड के तूफानी तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. 6 फीट 3 इंच लंबा पेसर पहले पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहा था. अब उन्होंने (पिंडली) की मांसपेशी में खिंचाव के चलते क्रिकेट एक्शन से दूर होने का फैसला लिया है. वनडे सीरीज की शुरुआत चार नवंबर से ऑकलैंड में होगी. ओ'रूर्के का न खेलना कीवियों के लिए किसी गहरे झटके से कम नहीं है. Sat, 10 Oct 2026 07:39:25 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: Delhi में Metro Station पर सुरक्षा बढ़ी #delhi #cjpprotest #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T02:16:05+00:00

CJP प्रदर्शन से पहले बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त #delhi #cjpprotest #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T02:15:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers