Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र के 12 जिलों में आज पंचायत चुनाव:731 जिला परिषद और 1,462 पंचायत समिति सीटों पर वोटिंग, अजित पवार के निधन के बाद टला था चुनाव

महाराष्ट्र के 12 जिलों में शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7:30 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। इस चुनाव में 7,438 उम्मीदवार मैदान में हैं। दो करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। मतगणना 9 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। यह चुनाव पहले 5 फरवरी को होने थे, लेकिन 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लने क्रैश में मौत के बाद घोषित तीन दिन का राजकीय शोक के रखा गया था। जिस कारण मतदान टाल दिया गया था। आज रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में मतदान हो रहा है। अब समझिए चुनाव का गणित… जिला परिषद चुनाव पंचायत समिति चुनाव 25 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल मतदाताओं में 1 करोड़ 6 लाख से अधिक पुरुष, 1 करोड़ 1 लाख से अधिक महिलाएं और 468 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 25,471 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 1.28 लाख कर्मी चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी इससे पहले 15 जनवरी को नगर निगम चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा और उसके गठबंधन वाली पार्टियों यानी महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की थी। BJP ने 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों में से 1425 सीटों पर जीत हासिल की थी। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 167 सीटों पर जीत मिली थी। पूरी खबर पढ़ें… प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन हुआ था 28 जनवरी को महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया था। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई थी। पवार पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें… --------------- ये खबर भी पढ़ें… मुंबई में शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट:मेयर के लिए भाजपा को 25 पार्षद चाहिए; कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे शिंदे-अजित महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव रिजल्ट के एक दिन बाद शिवसेना (शिंदे) ने सभी 29 पार्षदों को ताज होटल शिफ्ट कर दिया। शिवसेना (शिंदे) के इस फैसले को मुंबई के मेयर पद से जोड़कर देखा जा रहा है। 227 पार्षदों वाली बीएमसी में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत का आंकड़ा 114 है। भाजपा को मेयर बनाने के लिए 25 पार्षदों की जरूरत होगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Honda Dio: शानदार माइलेज और स्पोर्टी डिजाइन का कॉम्बिनेशन, ख़रीदे मात्र इतने में

Honda Dio: भारत में युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाने वाला स्कूटर है। इसका स्पोर्टी लुक, हल्का वजन और ...

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी के चौके-छक्के का खुला राज, इस टोटके से होता है कमाल! बचपन के कोच ने उठाया रहस्य से पर्दा

Vaibhav Sooryavanshi Coach Manish Ojha: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की चर्चा आज हर और हो रही है. लेकिन उनके बचपन के कोच मनीष ओझा उनकी लाइव बैटिंग नहीं देखते हैं. यहां तक ही वैभव की डेब्यू मैच में तो वे सो ही गए थे. इसके पीछे एक टोटके का राज है. जिसे उन्होंने खुद बेपर्दा कर दिया है. इस संबंध में उन्होंने पहली बार लोकल 18 को बताया है. Sat, 7 Feb 2026 13:07:55 +0530

  Videos
See all

आज हो सकता है BMC मेयर के नाम का ऐलान #bmcmayor #mumbaipolitics #bmc #mayorannouncement #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T07:38:53+00:00

Malini Awasthi On Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी का बयान वायरल ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T07:37:52+00:00

Malini Awasthi On Ghooskhor Pandat: घूसखोर पंडत विवाद पर मालिनी अवस्थी का चौंकाने वाला बयान #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T07:46:03+00:00

Vaibhav Sooryavanshi | U19 World Cup 2026: "हमें गर्व है.." U19 में जीत के बाद बोले वैभव के पिता #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T07:40:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers