Responsive Scrollable Menu

उप्र में जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब : मुख्यमंत्री योगी

उप्र में जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब : मुख्यमंत्री योगी

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: आज सर्वपितृ अमावस्या के दिन कन्या राशि में चंद्रमा, इन राशियों को होगा लाभ, पढ़ें भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन यानी 10 अक्टूबर 2026 को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. आज सर्वपितृ अमावस्या है, जिसके साथ-साथ पितृपक्ष का भी समापन हो चुका है. आज चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में रहेंगे. आज नक्षत्रों की बात करें तो हस्त नक्षत्र रात  9 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. अमावस्या तिथि का समापन रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा. वहीं, शनिवार के दिन इंद्र योग भी राक 10 बजे तक प्रभावी रहने वाला है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 10 October 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज चौतरफा लाभ मिलेगा. आज के दिन काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. रुके हुए कार्य संपन्न होंगे और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी और नए कार्यों से लाभ होगा. कार्यों में विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी. देश विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं.

  • सावधानी- गुस्से पर नियत्रंण रखना  
  • उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
  • लाल कपड़ों का दान करें
  • शुभ अंक- 1
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

2.वृषभ

आज वृषभ राशि के लोगों को परिवार में शुभ और मांगलिक कार्य होगा. आपकी माली हालत अच्छी होगी और नए कार्य के अवसर मिलेंगे. परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं और घर बनाने का योग बन रहा है. रोग और शत्रु परास्त होंगे और देश विदेश की यात्रा होगी. दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा. रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और फंसा हुआ धन मिल सकता है.

  • सावधानी- कड़वा बोलने से बचें
  • उपाय- मछलियों को दाना खिलाएं
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- सफेद
  • लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Guru Pradosh Vrat 2026: आज रखा जाएगा गुरु प्रदोष व्रत, भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, आएगी सुख-समृद्धि

3.मिथुन

मिथुन राशि के लोगों का आज के दिनआत्मबल से बड़ा कार्य संपन्न होगा. आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रोग और शत्रु परास्त होंगे और विद्या, बुद्धि, वाणी से धन अर्जित करेंगे. दांपत्य जीवन में सुधार होगा और पत्नी को नौकरी मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और शेयर ट्रेडिंग से लाभ हो सकता है.

  • सावधानी- दूसरों की बातों में न आएं
  • उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
  • पक्षियों को दाना दें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 9 

4.कर्क

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. आज के दिन आपकी योजना सफल होगी. आज के दिन आर्थिक क्षेत्र में किया प्रयास सार्थक होगा और घर बनाने का योग बन रहा है. कर्क राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा. बड़े कार्य से इनकम का जरिया बढ़ेगा और आय संसाधन में वृद्धि होगी. सेहत को लेकर सचेत रहें और षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

  • सावधानी- उतावलेपन में कोई कार्य न करें
  • उपाय- भगवान भोलेनाथ की आराधना करें
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग- सफेद
  • लक मीटर- 8

5.सिंह 

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. आज के दिन मान-सम्मान का योग बन रहा है और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और न्यायालय से बड़ा लाभ मिल सकता है. शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं और दूर देश की यात्रा होगी. आध्यात्मिक विकास होगा और परीक्षा में सफलता मिलेगी.

  • सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
  • उपाय- गायत्री उपासना करें 
  • शुभ अंक- 1
  • शुभ रंग- लाल
  • लंक मीटर- 8

6.कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन समय बहुत अच्छा है. धन लाभ का योग बन रहा है और व्यापार में प्रगति होगी. आज के दिन चौतरफा लाभ का योग है. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संबंधो में मधुरता आएगी. लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा.

  • सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
  • उपाय- पक्षियों को दाने दें
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग - सी ग्रीन
  • लक मीटर- 7

7.तुला राशि

आज तुला राशि के लोगों की योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा और दांपत्य जीवन में सुधार होगा. आज के दिन इन्हें
रियल एस्टेट से लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी. विदेश यात्रा हो सकती है.

  • सावधानी- भावुकता से बचें
  • उपाय- चीटियों को आटा और गुड़ खिलाएं
  • शुभ अंक- 7
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर- 7

8.वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन व्यापार से धन लाभ हो सकता है. तनाव लेने से बचें और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. परिवार को समय दें और अपनों का साथ मिलेगा. कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं. दूर देश की यात्रा होगी. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन इन्हें रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. 

  • सावधानी- खर्च पर नियत्रंण करें
  • उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

9.धनु राशि 

धनु राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. भूमि, भवन खरीदने का अवसर मिलेगा. प्रॉपर्टी को लेकर विवाद समाप्त होगा, माली हालत अच्छी होगी. प्रयासरत कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी और देश-विदेश की यात्रा का योग है. लक्ष्य पर फोकस होकर काम करें. भावुकता में बहकर कोई कार्य न करें. दिल की नहीं दिमाग की बात सुनें और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- पीला वस्त्र दान करें
  • पांच प्रकार का अनाज दान करें
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपनी पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं और साझेदारी में व्यापार करने से बचें, वाणी में पर नियंत्रण रखें. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी और कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. दूर देश की यात्रा होगी और रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा. माली हालत अच्छी होगी.

  • सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं
  • जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें
  • उपाय- नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं
  • सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • शुभ अंक-1
  • शुभ रंग-काला
  • लक मीटर-8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अपने मन पर नियंत्रण रखना है. आज के दिन आय के संसाधनों में वृद्धि होगी और अज्ञात कारणों से आपको चिंता हो सकती है. भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. धन की स्थिति अच्छी होगी और रुका हुआ कार्य संपन्न होगा.

  • सावधानी- साझेदारी में व्यापार करने से बचें
  • उपाय- पौधा रोपण करें
  • चीटियों को आटा खिलाएं 
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग - सफेद
  • लक मीटर- 7 

12.मीन

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपने कर्म क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नया व्यापार कर सकते हैं. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी और सरकार से लाभ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा. मंदिर का निर्माण कर सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है.

  • सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
  • आलस्य का परित्याग करें
  • उपाय- विष्णु जी की आराधना करें 
  • पीला फूल, फल अर्पित करें
  • शुभ अंक- 3
  • शुभ रंग- पीला
  • लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें इस बार मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आएंगी?

Continue reading on the app

  Sports

पांच-पांच बार IPL जिताने वाले को चेन्नई सुपरकिंग्स ने निकाला, जहीर खान के हेड कोच बनते ही गई गई दूसरे दिग्गज की नौकरी

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग सेटअप को नए सिरे से तैयार करना चाहता है. यही कारण है कि स्टीफन फ्लेमिंग की जगह जहीर खान के हेड कोच बनते ही बॉलिंग और बैटिंग कोच बदल दिए गए. आठ साल से बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे दिग्गज माइक हसी की छुट्टी हो चुकी है. उनसे पहले बॉलिंग कोच एरिक सिमंस को हटाकर मोहित शर्मा पर भरोसा जताया गया था. Sat, 10 Oct 2026 08:34:46 +0530

  Videos
See all

Dhruv Rathee Detained By Police News: यूट्यूबर ध्रुव राठी को उठा ले गई पुलिस | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T04:42:23+00:00

Gurugram में Dhruv Rathee को पुलिस ने हिरासत में लिया#cjpprotest #dhruvrathee #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T04:41:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers