Responsive Scrollable Menu

टाटा ट्रस्ट्स को चैरिटी कमिश्नर का नोटिस:12 अक्टूबर तक मांगा जवाब; ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन ने ट्रस्ट में गवर्नेंस की कमियों के आरोप लगाए थे

महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर ने टाटा ट्रस्ट्स को नोटिस जारी कर 12 अक्टूबर तक जवाब मांगा है। यह कार्रवाई ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन द्वारा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट में गड़बड़ियों के आरोप वाली शिकायत के बाद हुई है। श्रीनिवासन ने 24 सितंबर को मामले की जांच की मांग की थी। श्रीनिवासन के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स अब समाजसेवा के अपने मुख्य काम से भटककर कंपनियों के बिजनेस फैसलों में दखल दे रहा है। ट्रस्टी खुद बड़े कारोबारी सौदों को तय करने, बातचीत करने और उन्हें फाइनल कराने में लगे हैं, जो कि चैरिटी ट्रस्ट के नियमों के खिलाफ है। श्रीनिवासन की शिकायत से जुड़ी 4 बड़ी बातें… टाटा ट्रस्ट्स ने पहले ही याचिका दायर की थी टाटा ट्रस्ट्स ने 30 सितंबर को चैरिटी कमिश्नर के सामने याचिकाएं दाखिल की थीं। ट्रस्ट का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि श्रीनिवासन की शिकायत पर उनका पक्ष सुने बिना कोई भी आदेश पारित न किया जाए। अब ट्रस्ट के पास पक्ष रखने के लिए 12 अक्टूबर तक का समय है। सर रतन टाटा ट्रस्ट से जुड़ा है एक विवाद यह नया विवाद ऐसे समय सामने आया है जब टाटा समूह का एक और ट्रस्ट पहले से ही विवादों में है। इससे पहले, चैरिटी कमिश्नर ने सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टियों की नियुक्ति को लेकर चल रहे झगड़े के चलते बोर्ड मीटिंग्स पर रोक लगा दी थी। भले ही ये दोनों मामले अलग-अलग हों, लेकिन दोनों की जड़ ट्रस्ट चलाने के तौर-तरीकों से ही जुड़ी है। जवाब के बाद चैरिटी कमिश्नर फैसला लेंगे अब सबकी नजरें 12 अक्टूबर पर हैं, जब टाटा ट्रस्ट्स इन आरोपों पर अपना जवाब देगा। ट्रस्ट की बात सुनने के बाद चैरिटी कमिश्नर यह तय करेंगे कि इस मामले में आगे कोई जांच या कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है या नहीं। नॉलेज बॉक्स: सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) क्या है? 1932 में स्थापित यह टाटा ट्रस्ट्स का एक मुख्य हिस्सा है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत में फंड देता है। चैरिटी कमिश्नर की शक्तियां: महाराष्ट्र पब्लिक ट्रस्ट एक्ट के तहत चैरिटी कमिश्नर को ट्रस्ट्स के कामकाज, फंड और ट्रस्टियों की नियुक्ति में गड़बड़ी की जांच करने का अधिकार होता है।

Continue reading on the app

सेंसेक्स 685 अंक बढ़कर 73,068 पर बंद:निफ्टी भी 220 अंक ऊपर 22,776 पर पहुंचा, फार्मा और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही

शेयर बाजार में आज यानी 6 अक्टूबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 685 अंक बढ़कर 73,068 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 220 अंक की तेजी रही, ये 22,776 पर बंद हुआ। FMCG, फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। दो कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए आज दो कंपनियों शाह इन्वेस्टर्स होम लिमिटेड और SRIT इंडिया के शेयर्स की बाजार में लिस्टिंग हुई। दोनों की ही लिस्टिंग पॉजिटिव रही। शाह इन्वेस्टर्स होम लिमिटेड SRIT इंडिया एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार रहा अमेरिकी बाजार में 5 अक्टूबर को बढ़त रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 24 हजार करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 5 अक्टूबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 473 अंक चढ़कर 72,382 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 134 अंक की बढ़त रही, ये 22,556 पर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

किस मिट्टी के बने हैं शाई होप? 38.3 ओवर मैदान पर बिताकर भी नहीं थके, सेंचुरी जड़ किया रिकॉर्ड की बारिश

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ के दूसरे टी20 मैच में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 102 रन बनाए. उनकी इस शतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने रांची में 6 विकेट से मैच जीतकर 1-1 से सीरीज में बराबरी कर ली है. इसके साथ ही शाई होप और वेस्टइंडीज के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं. Sat, 10 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Teacher Viral Shorts: छात्र के सिर पर हेडमास्टर ने तबला बजाया , VIDEO वायरल | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T00:10:25+00:00

CJP Protest LIVE: Jantar Mantar protest | Abhijeet Dipke | Delhi Police | Rahul Gandhi | Dhruv Rathi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T00:12:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers