Responsive Scrollable Menu

Anemia Risks: Hemoglobin और Iron बढ़ाने के लिए भीगी किशमिश के साथ Diet में शामिल करें Vitamin C

शरीर में खून की कमी यानी की एनीमिया होने एक बहुत आम समस्या है। वहीं इसका सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत में करीब 57% महिलाएं और लड़कियां एनीमिया की समस्या का शिकार हैं। खून में हीमोग्लोबिन का लेवल कम होने से एनीमिया होती है। हीमोग्लोबिन सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है, इसकी कमी होने पर शरीर के ऊतकों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है।

अगर आपको भी हर समय ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है, स्किन पीली हो रही है, सांस फूलने या सांस लेने में समस्या रहती है या चक्कर आता है। तो एक बार आपको डॉक्टर से इसकी जांच करानी चाहिए कि कहीं यह एनीमिया का संकेत तो नहीं है। एनीमिया होने पर लोगों को गुड़, चुकंदर और रोजाना सुबह भीगी हुई किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। वहीं किशमिश को लेकर दावा इतना ज्यादा वायरल हो रहा है कि कई लोगों का मानना है कि रोजाना सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से खून की कमी दूर होगी। तो आइए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है।

इसे भी पढ़ें: Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

जानें एनीमिया में किशमिश खाने के फायदे

शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और हीमोग्लोबिन बनाने में इस्तेमाल होने वाला खनिज आयरन किशमिश में पाया जाता है। यही वजह है कि इससे एनीमिया की समस्या ठीक हो सकती है।

अगर किसी में आयरन की कमी की वजह हल्का पोषण समस्या है, तो किशमिश और आयरन से भरपूर डाइट से फायदा मिल सकता है।

लेकिन अगर शरीर में हीमोग्लोबिन कम है या शरीर में आयरन ठीक से अवशोषित नहीं हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में सिर्फ किशमिश खाने से काम नहीं चलेगा।

भीगी किशमिश के लाभ

एनीमिया की वजह पता करना भी बेहद जरूरी है। महिलाओं में भोजन में आयरन की कमी, अधिक मासिक रक्तस्त्राव, आंतों से आयरन का कम अवशोषण या दूसरी बीमारियों की वजह से भी एनीमिया की समस्या हो सकती है। डाइट में गड़बड़ी होने से एनीमिया होने पर किशमिश से काफी हद तक सुधार हो सकता है।

भिगोकर किशमिश खाने से यह नरम हो जाती है और इसको पचाना भी आसान हो जाता है।

किशमिश के अलावा आयरन के अन्य स्त्रोत जैसे हरी बीन्स, दालें, मांस-मछली और कुछ सूखे फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

बता दें कि एनीमिया में सिर्फ आयरन की मात्रा नहीं बल्कि इसका अवशोषण भी जरूरी है। पशु स्त्रोतों से मिलने वाले आयरन की तुलना में पौधों से मिलने वाले आयरन का अवशोषण कम होता है।

विटामिन सी भी इसके अवशोषण को बढ़ाने में सहायता करता है। यानी की आयरन वाली चीजों को खाने के साथ-साथ अपनी डाइट में विटामिन सी को भी शामिल करना जरूरी होता है।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो गंभीर लेवल की एनीमिया में सिर्फ खाने के माध्यम में शरीर में आयरन की जरूरत को पूरा कर पाना मुश्किल होता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह और सप्लीमेंट्स लेना जरूरी हो जाता है।

Continue reading on the app

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohsin Khan ने रचाया निकाह: तमन्ना संग शादी के बंधन में बंधे, शेयर किया खूबसूरत वीडियो

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोयनका के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हुए टीवी एक्टर मोहसिन खान अब आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में अपनी पत्नी तमन्ना के साथ ग्रैंड रिसेप्शन सेरेमनी की झलकियां शेयर करने के बाद, मोहसिन ने अपने निकाह का एक बेहद खूबसूरत और इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।

मोहसिन खान ने निकाह सेरेमनी का वीडियो शेयर किया
अपनी शादी के खुशमिजाज़ वीडियो में मोहसिन खान ने खुशी से झूमते हुए लिखा, "क़बूल... क़बूल... क़बूल।" इसमें उनके कानूनी शादी के कागज़ात पर साइन करने, अंगूठियां बदलने, दूल्हा-दुल्हन के तौर पर पहली बार एक-दूसरे को देखने और साथ में दुआ करने के पल शामिल थे।

मोहसिन खान ने अगस्त 2026 में सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं
अगस्त में, मोहसिन ने अपनी सगाई की कई तस्वीरें शेयर की थीं। अपनी तत्कालीन मंगेतर और अब पत्नी तमन्ना का परिचय देते हुए एक्टर ने लिखा, "तो यह बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और संवेदनशील लड़की - जो हमेशा हंसती-मुस्कुराती और छेड़ती रहती है, उम्मीदें रखती और दुआएं मांगती है, हमेशा नाचती-गाती रहती है - मेरे लिए ऊपर वाले ने पहले ही तय कर दी थी। जब हमने पहली बार एक-दूसरे को देखा, जब मैंने पहली बार तुम्हारा हाथ थामा, और जब तुमने पहली बार 'हम तो भाई जैसे हैं वैसे ही रहेंगे' गाना गाया, तो मुझे एहसास हुआ कि मेरे अंदर कुछ ठहर सा गया है। मुझे मेरा हमसफ़र मिल गया था।"

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे हमेशा बताया गया था कि जब आपका जीवनसाथी आता है, तो यह किसी तरह आपके द्वारा लिया गया सबसे आसान और फिर भी सबसे महत्वपूर्ण फ़ैसला बन जाता है। शायद हमारी कहानी सितारों में पहले से ही लिखी हुई थी। या शायद, ज़िंदगी में एक बार, दो लोग ठीक उसी पल एक-दूसरे को पा लेते हैं जब उन्हें मिलना ही होता है। जब हम अपनी ज़िंदगी का यह नया सफ़र एक साथ शुरू कर रहे हैं - प्यार, दोस्ती और ज़िंदगी भर की यादों से भरा सफ़र... तो मैं तुम्हारी पसंदीदा फ़िल्म से एक बात कहना चाहूंगा, मेरे प्यार: 'मोहब्बत क्या होती है ये तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से एक दुआ ज़रूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं... हमेशा हंसती रहे... अब इसे मोहब्बत कहें तो मोहब्बत सही'।" उन्होंने लिखा, "हमने जो भी वादे किए हैं और जो भी सपने अभी देखने बाकी हैं, उनमें से शायद सबसे खूबसूरत वादा यही है... एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना। हमारे नाम, मेरे प्यार... और हमारे हमेशा साथ रहने की शुरुआत के नाम।"

काम की बात करें तो मोहसिन खान कई पॉपुलर टीवी शो का हिस्सा रहे हैं, जिनमें 'निशा और उसके कजिन्स', 'ड्रीम गर्ल – एक लड़की दीवानी सी', 'प्यार तूने क्या किया' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शामिल हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोयनका का किरदार निभाकर उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली। मोहसिन आखिरी बार 2024 की वेब सीरीज़ 'जब मिला तू' में नज़र आए थे, जिसमें उन्होंने ईशा सिंह के साथ मैडी का किरदार निभाया था।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

Continue reading on the app

  Sports

किस मिट्टी के बने हैं शाई होप? 38.3 ओवर मैदान पर बिताकर भी नहीं थके, सेंचुरी जड़ किया रिकॉर्ड की बारिश

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ के दूसरे टी20 मैच में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 102 रन बनाए. उनकी इस शतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने रांची में 6 विकेट से मैच जीतकर 1-1 से सीरीज में बराबरी कर ली है. इसके साथ ही शाई होप और वेस्टइंडीज के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं. Sat, 10 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

CCTV में दिखी डंपर और ट्रॉली की भिड़ंत #accident #cctv #udhamsinghnagar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T23:30:15+00:00

Why is the plague getting so much media attention? The Global Story | BBC News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T23:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers