Responsive Scrollable Menu

Horoscope 06 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष

व्यवसाय में नई कार्य शैली अपनाएंगे। रोजगार के क्षेत्र में समस्याएं दूर होगी। कानूनी समस्या का समझौते से समाधान। आपके विरुद्ध गलतफहमी फैलाई जाएगी।

वृष

नए लोगों से भेंट होंगी, जो लाभदायक होगी। किसी सेमिनार या विशेष बैठक में भाग लेने के योग हैं। अपने काम पर विशेष ध्यान दें। अच्छे समय का पूरा लाभ उठाएं।

मिथुन

अच्छा दिन नहीं है, सोच समझकर काम करें। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएगी। आध्यात्मिक दिशा में उत्तम प्रगति।

कर्क

मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। रोजगार व्यवसाय के संबंध में कोई ठोस निर्णय लेंगे। कानूनी चक्करों में उलझ सकते हैं। कल्पनालोक से यथार्थ की भूमिका पर आएंगे।

सिंह

परिश्रम के अनुसार परिणाम मिलेगा। सम्पति संबंधी विवाद का हल निकलेगा। आज लिया गया निर्णय दूरगामी परिणाम देगा। बार-बार धन लाभ और शुभ समाचार।

कन्या

थोड़ी सी भी असावधानी से दुर्घटना संभव। मन और श्रम के अनुसार धन लाभ नहीं होगा। व्यापार में लाभ और उपहार की प्राप्ति। धैर्य रखें कार्य सिद्ध होगा।

तुला

कठिन समय है, जोखिम से बचें। घर हो या दफ्तर आपका सिक्का चलेगा। आमोद-प्रमोद में दिन बीतेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, विदेश यात्रा के योग भी।

वृश्चिक

रूठे हुए लोग मान जाएंगे या आपको मना लेंगे। नई उम्मीदें लेकर सूर्योदय होगा। विद्यार्थी लक्ष्य से भटक सकते हैं। रचनात्मक कार्य प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे।

धनु

छोटी सी भूल/गलती भारी पड़ सकती है। बाधाएं दूर होगी, लक्ष्य भी और आगे बढ़ेंगे। अचानक विपरीत परिस्थितियां बन सकती है। कुछ नए प्रश्न खड़े होंगे, आर्थिक लाभ भी होगा।

मकर

मौसम की बीमारियों से सावधान रहें। विशेष आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। आमदनी में सुधार होगा। कोई नया काम करेंगे, नए मेहमान का स्वागत भी संभव।

कुंभ

आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी सोचे हुए काम आसानी से बनेंगे। तनाव और खर्च भरा दिन है, सावधान रहें।

मीन

निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विशेष कार्य के लिए कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। लम्बी दूरी की यात्रा संभव है। अच्छा समय है अधिकार और प्रभाव बढ़ेंगे।

Continue reading on the app

October Planetary Transit से बनेगा Trigrahi Yoga, इन 4 Zodiac Signs को मिलेगा लाभ

अक्टूबर का महीना कुछ राशि वालों के लिए काफी अच्छा और लाभदायक रहने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक अक्टूबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। अक्टूबर में सूर्य के अलावा अन्य महत्वपूर्ण ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव आएगा। इस दौरान त्रिग्रही योग का निर्माण होगा और गुरु भी अपना राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। 

वहीं चंद्रमा भी समय-समय पर परिवर्तन करते हुए कई शुभ योगों का निर्माण करेंगे। ग्रहों की इन बदलती स्थितियों का कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बन रहे हैं। ऐसे में हम आपको अक्टूबर महीने में इन लकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर माह में बदलेगी 2 ग्रहों की चाल, वक्री भी होंगे और उदय अस्त भी होंगे शुक्र और बुध

मेष राशि

अक्तूबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए सफलता लेकर आया है। नौकरी और करियर को लेकर किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार में खुशियां रहेंगी और धन लाभ का भी संकेत मिल रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नए और बेहतर मौके मिलेंगे। यह समय स्टूडेंट्स के लिए बेहद खास रहेगा और मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कन्या राशि

अक्तूबर महीने में कन्या राशि के जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। घर में आपका प्रभाव बढ़ेगा औऱ परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। एक से ज्यादा स्त्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे और करियर को नई दिशा मिल सकती है।

तुला राशि

इस राशि के लिए अक्टूबर का महीना करियर और व्यापार के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के अलावा कोई बड़ी और लाभदायक डील मिल सकती है। करियर को लेकर किसी अनुभवी की सलाह काम आ सकती है। लेन-देन के मामले में भी कोई बड़ा अवसर हाथ आ सकता है।

मीन राशि

अक्टूबर का महीना मीन राशि के लोगों के लिए करियर और आर्थिक स्थिति के लिहाज से काफी बेहतर रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। समाज में आपकी छवि का प्रभाव बढ़ेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: टीम इंडिया ने बदल दी स्क्रिप्ट, टॉस हारकर भी जीता मैच, ‘पंजाबी मुंडे’ रहे स्टार

India vs West Indies: टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और फिर से 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया. मगर इस बार भारतीय गेंदबाज स्कोर को डिफेंड करने में सफल रही. Sun, 11 Oct 2026 22:47:49 +0530

  Videos
See all

Siberia Mysterious Death: साइबेरिया में रहस्यमयी मौत...टेस्ट ट्यूब टूटी, दुनिया घबराई! | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:45:23+00:00

Nepal Flood: नेपाल में तबाही रिटर्न्स! | Budhi Gandak | Natural Disaster | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:43:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers