Responsive Scrollable Menu

क्यूआर कोड वाला शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, UPI के जरिए हुआ शगुन का नया ट्रेंड

क्यूआर कोड वाला शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, UPI के जरिए हुआ शगुन का नया ट्रेंड

Continue reading on the app

चांदी दो दिन में ₹38 हजार सस्ती, ₹2.44 लाख पहुंची:लोन-रिकवरी एजेंट अब ग्राहकों को परेशान नहीं कर सकेंगे, फरारी अमाल्फी स्पोर्ट्स कार लॉन्च

कल की बड़ी खबर चांदी की कीमत से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत आज 9,410 रुपए गिरकर 2,44,929 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2,54,339 रुपए थी। दो दिन में ये 37,533 रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लोन रिकवरी एजेंटों की मनमानी और बैंकों द्वारा की जा रही 'मिस-सेलिंग' पर लगाम लगाने के लिए सख्त गाइडलाइंस लाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक तीन नए ड्राफ्ट रेगुलेशन जारी करने जा रहा है। इनका मकसद ग्राहकों की सुरक्षा को मजबूत करना और बैंकों की जवाबदेही तय करना है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. चांदी दो दिन में ₹38 हजार सस्ती, कीमत ₹2.44 लाख/किलो: सोना ₹424 कम होकर 1.52 लाख पर आया, दो दिन में ₹6,080 गिरा सोने-चांदी के दाम में 6 फरवरी को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत आज 9,410 रुपए गिरकर 2,44,929 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2,54,339 रुपए थी। दो दिन में ये 37,533 रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 424 रुपए कम होकर 1,52,078 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये गुरुवार को 1,52,502 रुपए पर था। सोना दो दिन में 6,080 रुपए सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में सोने ने 29 जनवरी को ₹1,76,121 और चांदी ने ₹3,85,933 का ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. लोन-रिकवरी एजेंट अब ग्राहकों को परेशान नहीं कर सकेंगे: RBI सख्त गाइडलाइंस लाएगा, मिस-सेलिंग भी रुकेगी; डिजिटल फ्रॉड पर ₹25,000 मुआवजा मिलेगा बैंक से लोन लेने वाले और डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लोन रिकवरी एजेंटों की मनमानी और बैंकों द्वारा की जा रही 'मिस-सेलिंग' पर लगाम लगाने के लिए सख्त गाइडलाइंस लाने का फैसला किया है। शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि केंद्रीय बैंक तीन नए ड्राफ्ट रेगुलेशन जारी करने जा रहा है। इनका मकसद ग्राहकों की सुरक्षा को मजबूत करना और बैंकों की जवाबदेही तय करना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. NSE के बोर्ड ने IPO के लिए अप्रूवल दिया: इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल होगा, लिस्टिंग प्रोसेस के लिए कमेटी भी बनाई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बोर्ड ने IPO के लिए अप्रूवल दे दिया है। ये IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल यानी OFS होगा, जिसमें मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। बोर्ड ने IPO के लिए कमेटी का भी गठन किया है, जो पूरी लिस्टिंग प्रोसेस को देखेगी। SEBI से हाल ही में नो-ऑब्जेक्शन (NOC) मिलने के बाद ये फैसला आया है, जो भारत के कैपिटल मार्केट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगा नहीं होगा: RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 6 फरवरी को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी, RBI ने दिसंबर में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थीं। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. फरारी अमाल्फी भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.59 करोड़: सुपोर्ट्स कार में 640hp पावरफुल V8 इंजन, सिर्फ 3.3 सेकंड में 100kmph की स्पीड इटली की सुपरकार बनाने कंपनी फरारी ने 6 फरवरी को भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल मॉडल फरारी अमाल्फी को लॉन्च कर दिया है। अमाल्फी को 2+2 सीटिंग लेआउट डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसका डिजाइन जुलाई 2021 में आई फरारी रोमा से इन्सपायर्ड है। अमाल्फी का डिजाइन न सिर्फ स्पीड बल्कि लग्जरी और डेली ड्राइविंग के लिए भी अच्छा ऑप्शन है। इसके फ्रंट में 640hp पावरफुल V8 इंजन है। कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 3.3 सेकंड में 100kmph की स्पीड हासिल कर सकती है। अमाल्फी एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 करोड़ रखी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, नीता अंबानी ने अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन टीम को दी बधाई

भारतीय टीम ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर ICC Under 19 World Cup छठी बार जीता. विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन, श्रीमती नीता अंबानी, पीएम मोदी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर ने टीम को जीत पर बधाई दी. Sat, 7 Feb 2026 11:05:34 +0530

  Videos
See all

MP में तेज रफ्तार ने छीनी तीन जिंदगियां, नहर में कार गिरने से तीन युवकों की मौत | Car Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T05:38:47+00:00

India US Trade Deal LIVE: भारत-US ट्रेड डील फाइनल होते ही ये सामान हुए सस्ते! | PM Modi | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T05:38:42+00:00

Mayawati in Lucknow Live: लखनऊ से मायावती LIVE | Top News | Live | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T05:44:53+00:00

Delhi के सफदरजंग में भीषण आग से मचा हड़कंप, दमकल की तेजी से टला बड़ा हादसा | Fire | Sudarshan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-07T05:36:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers