Responsive Scrollable Menu

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

देहरादून, नौ अक्टूबर कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शुक्रवार को कहा कि उधमसिंह नगर ज़िले में दो नगर निकायों में पार्टी की हालिया जीत इस बात का संकेत है कि राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं। यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत करते हुए गोदियाल ने कहा, ‘‘यह जीत लोगों की राजनीतिक इच्छाशक्ति को दिखाती है कि वे अब बदलाव और पूरी तरह से बदलाव चाहते हैं। भाजपा ने हमें जीतने से रोकने के लिए कई तरीके अपनाए, लेकिन इन कोशिशों के बावजूद, उन्हें किच्छा और सिरौली कला में हुए दोनों नगर निकाय चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

यह पूरे राज्य में बदलाव की शुरुआत है।’’ उन्होंने इसे कांग्रेस की ‘‘एकतरफा जीत’’ बताया और कहा कि भाजपा दोनों में से कोई भी सीट नहीं जीत पाई। गोदियाल ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में हम जनता के सामने भाजपा सरकार में हुई गड़बड़ियों और उनके द्वारा लोगों, खासतौर पर युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं से किए गए धोखे के बारे में तथ्य रखेंगे।’’ कांग्रेस ने बुधवार को घोषित किच्छा और सिरौली कला नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। सिरौली कला नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की रशीदा बेगम ने जीत हासिल की जबकि किच्छा नगर पालिका में कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता।

दोनों नगर पालिकाओं के लिए 22 सितंबर को मतदान हुआ था।

Continue reading on the app

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के शनिवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले एहतियाती कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी 15 जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़ी किए जाने के बीच सभी 15 जिलों से आपराधिक रिकॉर्ड वाले लगभग 30 से 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस कुछ ऐसे लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रख रही है, जो प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को जुटा सकते हैं या उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रभावित कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा उपायों के तहत ऐसे लोगों के आवासों के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरे दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Continue reading on the app

  Sports

पांच-पांच बार IPL जिताने वाले को चेन्नई सुपरकिंग्स ने निकाला, जहीर खान के हेड कोच बनते ही गई गई दूसरे दिग्गज की नौकरी

IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग सेटअप को नए सिरे से तैयार करना चाहता है. यही कारण है कि स्टीफन फ्लेमिंग की जगह जहीर खान के हेड कोच बनते ही बॉलिंग और बैटिंग कोच बदल दिए गए. आठ साल से बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे दिग्गज माइक हसी की छुट्टी हो चुकी है. उनसे पहले बॉलिंग कोच एरिक सिमंस को हटाकर मोहित शर्मा पर भरोसा जताया गया था. Sat, 10 Oct 2026 08:34:46 +0530

  Videos
See all

CJP Protest: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में #DelhiProtest #CJP #Protest #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T03:14:03+00:00

CJP Protest: Kartavya Path पर 3,000 जवानों का पहरा, Body Camera के साथ तैनात | Delhi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T03:13:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers