कप्तान श्रेयस अय्यर के पहले शतक से जीता भारत:वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया; टीम इंडिया की टी-20 में लगातार 10वीं जीत
भारत ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। यह टीम इंडिया की लगातार 10वीं टी-20 जीत भी है। भारत जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे सीरीज के बाद से कोई भी मैच नहीं हारा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को वेस्टइंडीज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कप्तान शाई होप ने 52 रन बनाए। शेरफेन रदरफर्ड ने 56 रन की पारी खेली। भारत से डेब्यू कर रहे नमन धीर ने 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 172 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टी-20 शतक लगाते हुए नाबाद 102 रन की पारी खेली। उन्होंने 42 बॉल में शतक पूरा किया। ईशान किशन ने नाबाद 37 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 बॉल पर 137 रन की साझेदारी हुई। मैच का पूरा स्कोरबोर्ड… मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
मेघालय: फैकल्टी की कमी से तुरा मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 50 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला, 150 सीटों की मंजूरी
मेघालय: फैकल्टी की कमी से तुरा मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 50 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला, 150 सीटों की मंजूरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama







