Responsive Scrollable Menu

'काला हिरण' फिल्म विवाद, हाईकोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा:प्रड्यूसर ने कहा- फिल्म की रिलीज रोकने कई मुकदमे किए; जानिए पूरा विवाद

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल' फिल्म के प्रड्यूसर अमित जानी की याचिका पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से मंगलवार को जवाब मांगा है। फिल्म निर्माताओं ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सलमान खान की फिल्म की रिलीज रोकने के लिए दायर किए गए अलग-अलग मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। यह फिल्म कथित तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है। सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। निर्माताओं का तर्क- एक ही मुद्दे पर दो केस नहीं चल सकते न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने निर्माताओं के आवेदन पर सुनवाई करते हुए सलमान खान को नोटिस जारी किया है। फिल्म निर्माता अमित जानी ने कोर्ट में दलील दी कि इसी विवाद से जुड़ा एक मामला एक्टर की दायर की गई पिछली याचिका के रूप में हाईकोर्ट में पहले से चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों मामले एक ही फिल्म, उसके प्रचार सामग्री और एक्टर के व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े हैं, इसलिए एक ही मुद्दे पर दो अलग-अलग मुकदमे चलाना ठीक नहीं है। इस पर कोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा है। जानिए क्या है फिल्म से जुड़ा पूरा विवाद? सुप्रीम कोर्ट पहुंचे फिल्म काला हिरण के मेकर्स फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपनी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगेसी’ का टीजर हटाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। जानी ने अपनी अपील में कहा है कि यह आदेश अनुचित सेंसरशिप है और उनके अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार को सीमित करता है। उनका कहना है कि सार्वजनिक रिकॉर्ड और ऐतिहासिक कानूनी मामलों पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता। कानूनी विवाद के बीच फिल्म निर्माता की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सामने आई है। जानी का दावा है कि संगठित आपराधिक समूहों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी हैं। इन समूहों ने उनसे फिल्म प्रोजेक्ट छोड़ने की मांग की है। जानी ने अपील में कहा कि हाईकोर्ट ने उनकी कानूनी टीम को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिए बिना ही रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। 1998 से जुड़ा है काला हिरण शिकार का मामला साल 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान राजस्थान में काले हिरण के शिकार का मामला दर्ज हुआ था। सलमान के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि इस मामले से जुड़े चार केसों में से तीन में वे बरी हो चुके हैं, जबकि एक केस में मिली सजा पर अभी राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट में अपील पेंडिंग है। ऐसे में फिल्म के जरिए किसी समुदाय को भड़काने की कोशिश हो रही है, जिससे निष्पक्ष ट्रायल के अधिकार पर बुरा असर पड़ सकता है।

Continue reading on the app

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार, लेकिन सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने से बचें: इफ्राहिम हुसैन

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार, लेकिन सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने से बचें: इफ्राहिम हुसैन

Continue reading on the app

  Sports

अय्यर बोले-गेंदबाजों की सोच में स्पष्टता थी, इसलिए जीते:शाई होप बोले-गेंदबाजी में और बेहतर कर सकते थे

भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों के आत्मविश्वास और अपनी योजनाओं पर अमल करने की क्षमता को दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी की भी तारीफ की। श्रेयस ने कहा कि गेंदबाज अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्ट थे और हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था। वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने माना कि उनकी टीम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की यॉर्कर डालने की क्षमता की तारीफ भी की। श्रेयस बोले- हर गेंदबाज चुनौती के लिए तैयार था मैच के बाद प्रेजेंटेशन में श्रेयस ने कहा, 'यह शानदार जीत थी, क्योंकि गेंदबाज अपनी योजनाओं को लेकर काफी आत्मविश्वास से भरे थे। उनकी सोच में स्पष्टता दिख रही थी। वे अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। जब भी मैंने किसी गेंदबाज को गेंद सौंपी, वह चुनौती के लिए तैयार था। कप्तान के तौर पर आप अपने गेंदबाजों से यही चाहते हैं।” अभिषेक-ईशान की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। श्रेयस ने दोनों की बल्लेबाजी को शानदार शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, “'पावरप्ले में अभिषेक ने जिस तरह बल्लेबाजी की और फिर ईशान ने पारी को आगे बढ़ाया, वह शानदार था। ईशान पिछले कुछ महीनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आखिर में प्रिंस यादव की छोटी लेकिन तेज पारी भी अहम रही। उनके बनाए रन निर्णायक साबित हुए।” श्रेयस ने कहा कि वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसे मैदानों पर जहां बड़े स्कोर बनते हैं, वहां अपनी रणनीति पर टिके रहना और आक्रामक खेलना जरूरी है। शाई होप बोले- गेंदबाजी में और बेहतर कर सकते थे वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद कहा कि उनकी टीम को गेंदबाजी में ज्यादा सटीक प्रदर्शन करना चाहिए था। उन्होंने कहा, “क्रिकेट में जीत और हार का अंतर बहुत कम होता है। कई ऐसे मौके होते हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं। हम गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे और हमने कुछ बाउंड्री आसानी से दे दीं।” होप ने अभिषेक और ईशान की साझेदारी को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि रोस्टन चेज ने विकेट लेकर वेस्टइंडीज की वापसी कराई, जो तारीफ के काबिल थी। होप बोले- ओपनिंग पार्टनरशिप की जरूरत होप ने माना कि वेस्टइंडीज को पारी की शुरुआत में एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है, ताकि टीम मजबूत स्कोर की नींव रख सके। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके लिए एक-दो खिलाड़ियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ओस के असर पर होप ने कहा कि पारी के आखिर में इसका प्रभाव दिखा और गेंद ज्यादा टेल करने लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की। होप ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दबाव में यॉर्कर डालने का हुनर दिखाया। Mon, 12 Oct 2026 00:40:36

  Videos
See all

Rekha Gupta: झंडेवालान मंदिर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता #delhi #rekhagupta #shorts #navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T00:20:43+00:00

Owaisi on Delhi Protest: “प्यारे, मालूम हो गया ना..” CJP के प्रदर्शन पर बोले ओवैसी! Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T00:23:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers