Responsive Scrollable Menu

सर्दियों में AC बंद करने से पहले जरूर करें ये 3 काम, वरना अगली गर्मी में आ सकती है बड़ी परेशानी

सर्दियों में AC बंद करने से पहले कुछ जरूरी काम करना बेहद जरूरी है, ताकि अगली गर्मी में कूलिंग और बदबू जैसी परेशानी न हो. फिल्टर और कॉइल्स की सफाई, Dry Mode से नमी हटाने और पावर डिस्कनेक्ट करने जैसे 3 आसान स्टेप्स अपनाएं. जानें AC को सही तरीके से बंद और कवर करने का आसान तरीका और कैसे बढ़ाएं इसकी लाइफ.

Continue reading on the app

एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, गोल्ड मेडल भारत के नाम किया, चीन को हराकर 44 साल बाद जीता सोना

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में आज 44 साल का इन्तजार ख़त्म कर दिया है, भारत की लड़कियों ने मात्र एक गोल किया और वही निर्णायक साबित हुआ, दोनों तरफ से आक्रामक हॉकी देखने को मिली लेकिन भारत की रक्षा पंक्ति ने बेहतर तालमेल दिखाते हुए चीन को कोई मौका नहीं दिया और उसे शिकस्त देकर गोल्ड मेडल भारत के नाम कर दिया , इस जीत के साथ ही भारत ने 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलम्पिक गेम्स के लिये भी क्वालीफाई कर लिया।

भारत की लड़कियां आज गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से ही मैदान में उतरी थी ये उन्होंने गेम शुरू होते ही जता दिया था, टीम ने शुरुआत से चीन पर मजबूत पकड़ बनानी शुरू कर दी हालाँकि खेल के 6वें मिनट में ही भारत की बलजीत कौर को ग्रीन कार्ड मिला लेकिन टीम ने हौसला नहीं खोया और हमले जारी रखे, खेल के 10वें मिनट में भारत की अनुभवी खिलाड़ी लालरेमसियामी ने एक शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। हालाँकि भारत को इसके कुछ देर बाद एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसे गोल में बदलने में कामयाब नहीं हो सकी।

भारत ने चीन के हर हमले को नाकामयाब किया 

पहले क्वार्टर के अंत तक स्कोर भारत के पक्ष में 1-0 था, दूसरा क्वार्टर शुरू हुआ तो चीन ने हमले तेज करना शुरू कर दिए इसी दौरान चीन को एक पेनल्टी कॉर्नर की मदद से स्कोर बराबर करने का मौका मिला लेकिन भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया के बेहेतरीन बचाव ने चीन की उम्मीद पर पानी फेर दिया , इसके बाद चीन ने कई हमले किये लेकिन भारत की मजबूत रक्षापंक्ति ने उनके हर हमले को नाकाम कर दिया, भारत ने अपनी बढ़त को बरक़रार रखते हुए हाफ टाइम तक स्कोर को बराबर नहीं होने दिया।

भारत का एक मात्र गोल बना निर्णायक 

तीसरे क्वार्टर में भी चीन ने आक्रामक खेल का परिचय दिया उसे इस दौरान दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इसे गोल में नहीं बदलने दिया इस तरह चीन ने फिर मौके गंवा दिए आखिरी क्वार्टर में जहाँ भारत की टीम ने बढ़त को बराबर नहीं होने दिया वहीं चीन को मिले मौकों को नाकाम कर दिया इस तरह मैच 1-0 से भारत की झोली में आ गया और भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया ।

हॉकी इंडिया ने प्राइज मनी की घोषणा की 

इस जीत के साथ ही भारत ने एशियन गेम्स महिला हॉकी में 44 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया है भारत ने एशियन गेम्स महिला हॉकी का ये दूसरा गोल्ड मेडल जीतकर उम्मीदें बढ़ा दी है, इधर इस जीत से हॉकी इंडिया बहुत खुश है उसने विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 11-11 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को साढ़े पांच साढ़े पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल पहले 1982 के एशियाई खेलों के फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया  को हरा कर गोल्ड मेडल जीता था।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: शर्मनाक… जिस कोच ने जिताए 3 गोल्ड मेडल, उसे महीनों से नहीं मिली सैलरी

एशियन गेम्स में भारत की मेडल टैली में इजाफा करने में आर्चरी का बड़ा योगदान रहा लेकिन इसी टीम के कोच को महीनों से अभी तक सैलरी नहीं मिल पाई है, जिसके चलते उसे धमकी देने के लिए मजबूर होना पड़ा. Sat, 10 Oct 2026 19:26:42 +0530

  Videos
See all

Aar Paar : हर्षवर्धन त्रिपाठी ने चिराग की पार्टी पर क्या बता दिया? | UP Election 2027 | Arpita Aarya #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T14:14:08+00:00

CM Yogi News | SIR से Protest तक, CM Yogi ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी,PM Modi की तारीफ में पढ़े कसीदे #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T14:13:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers