Responsive Scrollable Menu

CJP Protest: 57 नहीं सिर्फ 45 मेट्रो स्टेशन ही हुए बंद, सीजेपी के प्रदर्शन के चलते लिया फैसला

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के बंद रहने वाले स्टेशनों की संख्या को घटा दिया गया है. दिल्ली पुलिस के सुझाव पर पहले शुक्रवार रात 9 बजे से अगले आदेश तक 57 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को बंद रखने की घोषणा की गई थी लेकिन अब उस संख्या को घटाकर 45 कर दिया गया है. 

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा पर रोक

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे दिल्ली मेट्रो की संख्या को अपडेट कर दिया है. अब शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से शनिवार 10 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों को बंद करा गया है. DMRC के अनुसार, सुरक्षा कारणों की वजह से यह फैसला लिया गया है. संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी, लेकिन नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी रोक दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और आवश्यकता के अनुसार आगे के अपडेट जारी किए जाएंगे.

ये 45 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

1. जनपथ

2. पटेल चौक

3. केंद्रीय सचिवालय

4. लोक कल्याण मार्ग

5. राजीव चौक

6. नई दिल्ली

7. सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)

8. मंडी हाउस

9. बाराखंबा रोड

10. आईटीओ

11. दिल्ली गेट

12. खान मार्केट

13. रामकृष्ण आश्रम मार्ग

14. झंडेवालान

15. सुप्रीम कोर्ट

16. इंद्रप्रस्थ

17. शिवाजी स्टेडियम

18. दिल्ली हाट-आईएनए

19. हौज खास

20. जोर बाग

21. लाजपत नगर

22. जंगपुरा

23. आश्रम

24. जामिया मिल्लिया इस्लामिया

25. चावड़ी बाजार

26. जामा मस्जिद

27. करोल बाग

28. राजेंद्र प्लेस

29. विश्वविद्यालय

30. कश्मीरी गेट

31. इंदरलोक

32. गुरु तेग बहादुर नगर

33. नेताजी सुभाष प्लेस

34. आजादपुर

35. जहांगीरपुरी

36. हैदरपुर बादली मोड़

37. मजलिस पार्क

38. सीलमपुर

39. मौजपुर-बाबरपुर

40. जाफराबाद

41. वेलकम

42. यमुना विहार

43. खजूरी खास

44. शाहदरा

45. रिठाला

 

 

Continue reading on the app

IND vs WI 2nd T20I: भारत के 249 रन भी पड़े कम, शाई होप-रदरफोर्ड के तूफान में उड़ी टीम इंडिया; विंडीज ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

IND vs WI 2nd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 252 रन बना लिए और मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद गेंदबाज बड़े लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके.

भारत ने बनाए थे 249 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 20 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि, वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इसके बाद संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 41 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए. ईशान किशन ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 43 रन बनाए. वहीं, श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 40 रन ठोक दिए. अंत में तिलक वर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर भारतीय टीम का स्कोर 249 तक पहुंचा दिया. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए.

मयंक यादव ने दिए शुरुआती झटके

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहले ही ओवर में कामिल पूरन और शिमरन हेटमायर को आउट कर दिया. पूरन ने 4 रन बनाए, जबकि हेटमायर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोवमैन पॉवेल ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए. हालांकि, उनके आउट होने के बाद भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें बढ़ गई थीं. लेकिन इसके बाद मैच का रुख पूरी तरह बदल गया.

शाई होप और रदरफोर्ड ने पलटा मैच

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. होप ने 45 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए. वहीं, रदरफोर्ड ने सिर्फ 37 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए तेजी से 120 रन जोड़े और वेस्टइंडीज को जीत के करीब पहुंचा दिया. 17वें ओवर में कुलदीप यादव के खिलाफ रदरफोर्ड ने लगातार तीन छक्के लगाए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के लिए रन रोकना मुश्किल हो गया. दूसरी पारी में ओस का फायदा भी वेस्टइंडीज को मिला.

भारतीय गेंदबाज नहीं रोक पाए रन

इतने बड़े स्कोर के बावजूद भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. अक्षर पटेल ने 3.3 ओवर में 63 रन दिए, जबकि कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 53 रन खर्च किए. मयंक यादव ने 3 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए. कुलदीप को एक सफलता मिली, लेकिन बाकी गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे.

सीरीज हुई 1-1 से बराबर

वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में 252 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कोशिश अगले मैच में वापसी करने की होगी, जबकि वेस्टइंडीज अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा का डबल धमाका! एक मैच में बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा सूर्यकुमार और स्टर्लिंग का महारिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

किस मिट्टी के बने हैं शाई होप? 38.3 ओवर मैदान पर बिताकर भी नहीं थके, सेंचुरी जड़ किया रिकॉर्ड की बारिश

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ के दूसरे टी20 मैच में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 102 रन बनाए. उनकी इस शतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने रांची में 6 विकेट से मैच जीतकर 1-1 से सीरीज में बराबरी कर ली है. इसके साथ ही शाई होप और वेस्टइंडीज के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं. Sat, 10 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

CCTV में दिखी डंपर और ट्रॉली की भिड़ंत #accident #cctv #udhamsinghnagar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T23:30:15+00:00

Why is the plague getting so much media attention? The Global Story | BBC News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T23:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers